एक्सप्लोरर

KBC 13: Amitabh Bachchan के इस सवाल का जवाब देकर Himani Bundela ने जीते 50 लाख रुपए, क्या आपको भी पता इस सवाल का जवाब?

केबीसी सीजन 13 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है. सोमवार को आगरा की हिमानी बुंदेला केबीसी की हॉट सीट पर पहुंच गई जिसके बाद उन्होंने अपना शानदार खेल दिखाते हुए अब तक 50 लाख रुपए जीत लिए हैं.

केबीसी सीजन 13 को अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है. हाल में रिलीज प्रोमो में दिखाया गया कि आगरा की हिमानी बुंदेला एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देती हैं. इससे पहले सोमवार को आगरा की हिमानी बुंदेला को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला. हिमानी ने शुरू से ही बेहद शानदार तरीके से खेल दिखाया. वो अब तक खेल में 50 लाख रुपए जीत चुकी हैं.

बाइक एक्सीडेंट में खोई आंखों की रोशनी

कहते हैं जब हौसले बुलंद होते हैं तो जीवन की हर रुकावट दूर हो जाती है. हिमानी की जिन्दगी कुछ ऐसी ही हैं. हिमानी केन्द्रीय विद्यालय में गणित की टीचर हैं और काफी इंट्रेस्टिंग टेक्नीक के जरिए बच्चों को गणित पढ़ाती हैं. शो के दौरान हिमानी ने बताया कि साल 2011 में जब वो ग्यारहवीं क्लास में थी तो उनका बाइक से एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में उन्हें सिर्फ शारीरिक चोट ही नहीं आई बल्कि इसका असर उनकी आंखों की रोशनी पर भी पड़ा. उन्हें पता चला कि उनकी दायीं आंख का रेटिना डिटेच हो गया है. जबकि बाई आंख में ग्लूकोमा है जिसका इलाज चल रहा है.

KBC 13: Amitabh Bachchan के इस सवाल का जवाब देकर Himani Bundela ने जीते 50 लाख रुपए, क्या आपको भी पता इस सवाल का जवाब?

50 लाख के लिए पूछा गया ये सवाल

हिमानी ने काफी समझदारी से गेम खेला. 10 हजार तक का पड़ाव उन्होंने बिना किसी लाइफलाइन के ही पार कर लिया. उन्होंने पहली बार अपनी लाइफलाइ का इस्तेमाल 1.2 लाख रुपए के सवाल पर किया. इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल लिया जिससे उन्हें सही जवाब मिला. इसके बाद उन्होंने 25 लाख रुपए के सवाल तक सारे पड़ाव पार कर लिए. इसके बाद उनसे 50 रुपए का सवाल पूछा गया ये सवाल था,

प्रश्न- साल 1952 में भारत के पहले आम चुनाव के दौरान नेहरू-गांधी परिवार के किस सदस्य ने रायबरेली लोक सभी सीट से जीत दर्ज की थी?

A. जवाहरलाल नेहरू B. विजय लक्ष्मी पंडित C. फिरोज गांधी D. इंदिरा गांधी

इस सवाल का सही जवाब था ऑप्शन सी यानी फिरोज गांधी. हिमानी ने इस सवाल का जवाब देने के लिए 50:50 और आस्क द एक्सपर्ट दोनों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि हिमानी एक करोड़ का सही जवाब भी देख चुकी हैं. जिसके बाद उन्हें 7 करोड़ के सवाल का सामना करना होगा. देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो इस सवाल का जवाब दे पाएंगी या नहीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस से पिटे TV एक्टर सेहबान अजीम बोले- ‘ऐसा लगा कि पूरा लाठीचार्ज जान-बूझकर...'
CJP प्रोटेस्ट के दौरान सेहबान अजीम की भी पुलिस ने की पिटाई, एक्टर ने खुद किया खुलासा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget