एक्सप्लोरर

KBC 17 : आदित्य कुमार बने अमिताभ बच्चन के शो के पहले करोड़पति, यहां जाने उनके बारे में सब कुछ

KBC 17 :अमिताभ बच्चन होस्टेड शो को अपना पहला करोड़पति मिल चुका है. शो के पहले विनर बने आदित्य कुमार के बारे में जानने के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं. यहां जानिए आदित्य के बारे में सब कुछ.

सोनी टीवी के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन चल रहा है. 11 अगस्त से इस सीजन का प्रीमियर शुरू हो चुका है. एक हफ्ते में ही शो में कई दिलचस्प किस्से देखने और सुनने मिले हैं.  इस सीजन को भी अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन का पहला करोड़पति भी मिल गया है. यह शख्स कौन हैं और कैसे केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचे, इसकी जानकारी सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर की गई है. आज हम आपको इस शख्स के बारे में हर एक डिटेल देंगे. 

कौन हैं केबीसी 17 के पहले करोड़पति ?
अमिताभ बच्चन होस्टेड क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-17' के पहले करोड़पति हैं आदित्य कुमार हैं. वे गुजरात के रहने वाले हैं. आदित्य ने  इस सीजन में पहली बार एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब देकर 1 करोड़ की धनराशि जीती है. इस रियलिटी शो के पहले करोड़पति सीआईएसएफ में डिप्टी कमांडेंट हैं. यूपीएससी में उन्होंने ऑल इंडिया में इनकी छठी रैंक हासिल की थी.अभी वे यूटीपीएस उकाई गुजरात में पोस्टेड हैं, यह एक थर्मल पावर प्लांट है. हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता उनके लिए आसान नहीं था. आदित्य कुमार ने कहा कि शिक्षा ही है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसकी वजह से वह यहां तक पहुंच पाए हैं. उन्होंने परीक्षा के लिए 10 बाई 10 के कमरे में खुद को झोंक दिया। दोस्तों से बातें छूट गईं. एक साल के लिए खुद को कैद करना पड़ा, तब जाकर उन्हें सफलता हासिल हुई. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इस मंच में पहुंचने वाले पहले सीआईएसएफ अधिकारी हैं आदित्य 
आदित्य कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही वे 1 करोड़ रुपये जीतते हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. इतना ही नहीं आदित्य ने बताया कि सीआईएसएफ से वे पहले अधिकारी हैं जो इस मंच तक पहुंचे हैं. धनराशि जीतने के बाद उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं होता है कि वे एक करोड़ जीत चुके हैं.  ये बात आदित्य शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से भी शेयर करते हैं.

अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा, 'उनकी मौजूदगी मैगनेटिक है, लेकिन जिसने मुझे सबसे अधिक छुआ, वह उनकी विनम्रता थी. उन्होंने मुझसे मेरी जिंदगी के बारे में पूछा, कठिन समय में मेरा हौसला बढ़ाया और इस बात की तारीफ की कि मैं अनुमान नहीं, बल्कि ज्ञान से खेल रहा हूं. सच कहूं तो उनकी प्रशंसा मेरे लिए पैसों से भी बड़ा इनाम थी'. बुधवार रात को प्रसारित होने वाले एपिसोड में आदित्य 7 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने वाले हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य कुमार 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाते हैं या नहीं. 

ये भी पढ़ें: जब 'फिर भी दिल है हिंदु्स्तानी' के सेट पर खुद पोछा लगाने लगे थे शाहरुख खान, असिस्टेंट डायरेक्ट ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aanchal Singh Marriage Post: मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget