एक्सप्लोरर

KBC 14: 75 लाख के इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने कर दी बड़ी गलती, सही जवाब जानते हुए भी छोड़ा गेम

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज बेस्ड शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट ने 75 लाख रुपये के सवाल पर गलती कर दी.

Kaun Banega Crorepati 14 Update: सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाला क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हॉटसीट पर बैठना आसान नहीं होता है. केबीसी के मंच पर आने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं. सालों मेहनत के बाद कई लोग केबीसी के मंच पर आकर अपनी काबिलियत के दम पर मोटी रकम जीतकर गए हैं. लेटेस्ट एपिसोड में आए एक कंटेस्टेंट ने भी अपने ज्ञान से होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी हैरान कर दिया था.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के बीते एपिसोड में जालंधर से जानवरों के डॉक्टर रोहित गुप्ता हॉटसीट पर बैठे. रोहित गुप्ता ने अमिताभ बच्चन के द्वारा पूछे गए सभी सवालों के बहुत अच्छे से जवाब दिया, जिसे देख बिग बी भी उनके मुरीद हो गए. हालांकि, एक सवाल पर उन्होंने रिस्क नहीं लिया, जबकि वह उस सवाल का जवाब भी जानते थे. इसकी वजह से उन्होंने 75 लाख रुपये गंवा दिए.

75 लाख रुपये के लिए क्या था सवाल?

रोहित गुप्ता ने 50 लाख रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब दिया था और वह ‘धन अमृत द्वार’ यानी 75 लाख रुपये की प्राइज मनी जीतने के करीब पहुंचे. अमिताभ बच्चन ने उनसे 75 लाख रुपये के लिए सवाल किया- ओलंपिक प्रतियोगिता जीतने वाली पहली अमेरिकी महिला का जन्म किस भारतीय शहर में हुआ था?

ऑप्शन दिए गए थे, A- चेन्नई, B- बेंगलुरु, C- मुंबई, D- कोलकाता. इसका सही जवाब है- कोलकाता

कंटेस्टेंट ने छोड़ा गेम

रोहित गुप्ता को इस सवाल का जवाब तो पता था, लेकिन वह थोड़े कंफ्यूज थे. उन्होंने रिस्क नहीं लिया और गेम को छोड़ दिया. जाते-जाते अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का अनुमानित जवाब देने के लिए कहा. कंटेस्टेंट ने सही जवाब ‘कोलकाता’ को लॉक किया. उनका जवाब सही था. अमिताभ बच्चन ने कहा कि, जब उन्हें सही जवाब पता था तो उन्होंने रिप्लाई क्यों नहीं किया. बहरहाल, कंटेस्टेंट 50 लाख रुपये के साथ शो से बाहर हुए.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: कैटरीना कैफ के साथ जमकर झूमे Salman Khan, 'टिप-टिप बरसा पानी' सॉन्ग से फ्लोर पर लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget