एक्सप्लोरर

करण कुंद्रा ने बताया कैसा है तेजस्वी प्रकाश से उनका रिलेशनशिप, बोले- 'लग्जरी वेकेशन और डायमंड...'

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Relationship: टीवी के फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बिग बॉस हाउस में शुरू हुई थी.

Karan Kundrra On Relationship with Tejasswi Prakash: बॉलीवुड एक्टर करण कुंद्रा पिछले कुछ समय से तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं. बिग बॉस सीजन 15 में करण और तजेस्वी एक-दूसरे के करीब आ गए थे. फिलहाल दोनों टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर कपल को तेजरन के नाम से जाना जाता है और दोनों की क्यूट रोमांटिक वीडियो भी जमकर वायरल होती हैं. इस बीच एक्टर करण कुंद्रा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए हैं. एक्टर ने बताया कि उनकी इस लव रिलेशनशिप में लाखों के डायमंड और लग्जरी वेकेशन जरूरी नहीं हैं. 

तेजस्वी के साथ सीरियस रिश्ते में हैं करण

तेजस्वी और करण इस समय एक सीरियस रिश्ते में हैं. हाल में करण ने  तेजस्वी के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है. करण ने IndiaToday.in को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड उनके लिए 'छोटी-छोटी चीजें' करती है और यही उन्हें मजबूत बनाती हैं. एक्टर ने हाल ही में रिलीज़ हुए म्यूजिक वीडियो 'इन्नी सी गल' का उदाहरण देते हुए अपने रिश्ते को दिखावे से हटकर रियल चीजों से जुड़ा बताया. 

महंगे तोहफे नहीं छोटे-छोटे पल बनाते हैं रिश्ता मजबूत

करण ने कहा कि कोई भी रिश्ता बड़ी चीजों के बारे में नहीं होता है, बल्कि उन छोटी चीजों के बारे में होता है जो कपल एक दूसरे के लिए करते हैं. करण ने कहा, "जब मैं अपने रिश्ते के बारे में सोचता हूं, तो रिश्ता बड़ी चीजों के बारे में नहीं होता है; 50 लाख के हैंडबैग या डायमंड और लग्जरी वेकेशन के बारे में नहीं, यह छोटी-छोटी चीजों के बारे में है जो आप एक-दूसरे के लिए करते हैं. और मेरे रिलेशनशिप में यही बात खास है. इसलिए हमारा गाना 'इनी सी गल' दिल छू लेने वाला है. अगर आप जीवन और रिश्तों को देखते हैं, चाहे कोई कपल मेरे पेरेंट्स की उम्र का हो या आज के टाइम के यंग कपल हो वे सभी इस गीत से जुड़ रहे हैं. यहां तक ​​कि मेरे मम्मी-पापा छोटी-छोटी बातों पर लड़ते हैं यही उनकी केमिस्ट्री है. मेरी गर्लफ्रेंड मेरे लिए छोटी-छोटी चीजें करती हैं और वो चीजें मुझे मजबूत बनाती हैं."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

जीवन और रिश्तों पर अपने विचारों रखते हुए करण ने कहा, "जिंदगी किसी एक पल  नहीं बल्कि छोटे-छोटे पलों के बारे में है. हर दिन, कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो एक रिश्ते को मजबूत बनाता है. चाहे धैर्य रखना हो या चिंता दिखाना और प्यार जाहिर करना ये सब छोटी-छोटी चीजें करना- यही एक रिश्ते को मजबूत बनाते हैं."

यह भी पढ़ें- पड़वा पर अंकिता लोखंडे ने जीता ससुराल वालों का दिल, एक बार छुए पति विक्की जैन के पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget