एक्सप्लोरर

अब Netflix के लिए फिल्में और सीरीज बनाएंगे करन जौहर, Dharmatic Entertainment का ऐलान किया

करन जौहर और नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया के जरिए ये ऐलान किया. करन जौहर ने एक वीडियो पोस्ट की. इस वीडियो में वो कह रहे हैं, ''कुछ स्टोरीज फील दे जाती हैं और ऐसी ही कहानियों को आप तक पहुंचाने के लिए मैंने और धर्मेटिक ने नेटफ्लिक्स के साथ करार किया है.''

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर करन जौहर ने नेटफ्लिक्स के साथ बड़ा करार किया है. करन जौहर अब नेटफ्लिक्स के लिए फिल्में बनाएंगे. इसके लिए उन्होंने धर्मेटिक नाम से नई कंपनी भी खोल दी है. करन जौहर ने बताया है कि उनकी ये कंपनी सिर्फ Netflix के लिए फिल्में और सीरीज बनाएगी.

करन जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए ये ऐलान किया. करन जौहर ने एक वीडियो  पोस्ट की. इस वीडियो में वो कह रहे हैं, ''कुछ स्टोरीज फील दे जाती हैं और ऐसी ही कहानियों को आप तक पहुंचाने के लिए मैंने और धर्मेटिक ने नेटफ्लिक्स के साथ करार किया है.''

धर्मेटिक को लेकर पिछले साल से ही काम चल रहा था. नवंबर, 2018 में करन जौहर ने ऑफिस की एक तस्वीर पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी थी. लेकिन नेटफ्लिक्स के साथ करन जौहर का ये करार अब हुआ है. पिछले साल ही करन जौहर ने इस ऑफिस की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी और बताया कि एक नया सफर शुरु हो रहा है.

नेटफ्लिक्स के वीपी इंटरनेशनल ओरिजनल्‍स बेला बजरिया ने कहा, ''मैं करण जौहर के साथ साझीदारी को लेकर काफी उत्‍साहित हूं. वो भारत के आधुनिक कहानीकारों में से एक हैं. जौहर और धर्मेटिक एंटरटेनमेन्‍ट के पास रचनात्‍मक आजादी और सपोर्ट होगा, जिसकी जरूरत उन्‍हें बेहतरीन ड्रामा और अनस्क्रिप्‍टेड सीरीज तैयार के लिए होगी.''

करन जौर ने कहा, ''अपनी रचनात्‍मक आजादी और विश्‍वभर में तुरंत पहुंच के साथ, नेटफ्लिक्‍स ने क्रिएटर्स के लिये एक निडर स्‍थान मुहैया कराया है. मैं उन प्रोजेक्‍ट्स के लिये काफी उत्‍साहित हूं, जिन पर कि पहले से ही काम चल रहा है और आगे असीमित संभवनाएं हमारा इंतजार कर रही हैं. भारत में अंतरराष्‍ट्रीय कहानियां तैयार करना, जिसे दुनिया खोजती है, एक अद्भुत और अविश्‍वसनीय अवसर है.''

धर्मेटिक अपनी पहली  फिल्म Guilty का ऐलान भी कर चुका है जिसमें कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में दिखेंगी.

आपको बता दें कि करन जौहर इससे पहले करन जौहर नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म लस्ट स्टोरीज को डायरेक्ट कर चुके हैं. इस फिल्म में चार डायरेक्टर्स ने चार कहांनिया दिखाई थीं. करन जौहर की स्टोरी जिसमें विक्की कौशल और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे, उसे काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा नेटफ्लिक्स की Ghost Stories को भी करन जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget