एक्सप्लोरर

फैंस के लिए बुरी खबर, विवादों में फंसे कपिल शर्मा के नए शो का टेलीकास्ट रोका गया

हाल ही में छोटे पर्दे पर ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ शो से वापसी करने वाले कपिल के विवादों में फंसने के बाद अब उनके शो के अगले टेलीकास्ट को भी रोक दिया गया है.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनके फैंस के लिए निराश करने वाली खबर आई है. हाल ही में छोटे पर्दे पर ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ शो से वापसी करने वाले कपिल के शो का टेलीकास्ट रोक दिया गया है. ऐसा फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस शो में टेलिकास्ट करने के लिए एपिसोड ही उपलब्ध नहीं हैं. काफी समय से ऐसी खबरें भी थीं कि कपिल शर्मा अपने शो की शूटिंग करने नहीं पहुंच रहे हैं.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्स्प्रेस से कपिल के शो में काम करने वाले एक खास सूत्र ने बताया, ''कपिल शर्मा के नए शो को पहले की तरह रिस्पॉंस नहीं मिला. इस गेम शो में कई सारी चीजें एक साथ डाल दी गई थी. ये शो टीआरपी चार्ट में अव्वल रहा क्योंकि कपिल की फैन फॉलोइंग अच्छी है और करीब सात महीनों बाद उन्होंने टीवी पर वापसी की थी. स्वाभाविक रूप से उनके फैंस ने इस फेवरिट शो को देखा लेकिन इसमें वैसी बात नहीं थी जैसी लोगों ने उम्मीद की थी. इसी में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग रद्द कर दी थी और हमें बीच मजधार में छोड़ दिया था.''

कपिल शर्मा को एक्स-मैनेजर नीति सिमोस का खुला खत: हमें आपकी मदद करने दें

अब आगे क्या होगा? इस सवाल पर उन्होंने बताया, ''हमारे पास टेलिकास्ट करने के लिए शूट किए गए एपिसोड नहीं हैं क्योंकि शो हाल ही में शुरू हुआ है. साथ ही कपिल शर्मा अपने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कारणों से भी काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. ऐसी स्थिति में हमारे लिए अच्छा यही है कि शो को होल्ड पर रखें. अप्रैल के महीन में हम शूटिंग नहीं कर रहे हैं. जब वो अच्छा महसूस करने लगेंगे तो हम सोचेंगे कि क्या करना है. अभी तो हम बस यही चाहते हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं. एक बार कपिल वापस आ जाएंगे तो वह पूरी तरह से काम पर ध्यान देंगे जैसा कि पहले था.''

क्या है कपिल शर्मा का विवाद

इस विवाद की शुरूआत कुछ दिनों पहले तब हुई जब कपिल शर्मा के ट्विटर हैंडल से अचानक अभद्र भाषा वाले ट्वीट किए गए. इसके बाद कपिल ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस, एक्स-मैनेजर नीति सिमोस और पत्रकार पर जबरन वसूली का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई. यहां पढ़ें विस्तार से

यह भी पढ़ें-

विवादों में फंसे कपिल शर्मा के सपोर्ट में उतरी शिल्पा शिंदे, कहा- गलती किससे नहीं होती...

कपिल शर्मा के बचाव में आए कृष्णा अभिषेक, कहा- बुरा इंसान नहीं है

जर्नलिस्ट विवाद को लेकर कपिल शर्मा पर बरसीं उपासना सिंह, कहा- ऐसा बर्ताव मान्य नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget