एक्सप्लोरर

सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े पर बोले कपिल शर्मा- सब मेरी गलती की वजह से हुआ

कपिल शर्मा ने लिखा है, ''इस रिपोर्ट में जूता फेंकने वाली बात गलत है. मैंने आजतक अपने किसी भी दोस्त पर जूता नहीं फेंका है.''

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं. करीब 6 महीने पहले यह दावा था कि कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर पर ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में जूता फेंका है. हाल ही में बार-बार शूट कैंसिल होने के चलते चैनल में उनके शो पर भी ब्रेक लगाने का फैसला किया है. अब कपिल शर्मा ने अपने शो के बंद होने पर और सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्होंने सुनील ग्रोवर पर कभी भी जूता नहीं फेंका.

अंग्रेजी टीवी चैनल मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में यह कहा गया कि आपने सुनील ग्रोवर से ऊपर ऑस्ट्रेलिया से वापस आते वक्त जूता फेंका था. इस रिपोर्ट पर ट्वीट करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा है, ''रिपोर्ट में जूता फेंकने वाली बात गलत है. मैंने आजतक अपने किसी भी दोस्त पर जूता नहीं फेंका है.'' साथ ही इसी ट्वीट में कपिल शर्मा ने उन बातों को भी अफवाह बताया जिनमें यह दावा किया गया था कि कपिल शर्मा का शो उनके दोस्त और शो के क्रिएटिव डायरेक्टर राजीव ढींगरा की वजह से बंद हुआ. कपिल ने कहा है, ''राजीव ने क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर शो को कभी ज्वाइन नहीं किया है, वह सिर्फ मेरी मदद कर रहा थे.''

  इस रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था कि कपिल शर्मा के साथ कोई काम नहीं करना चाहता. कपिल शर्मा ने इस बात को जवाब भी अपने ट्वीट के जरिये दिया है. कपिल शर्मा ने कहा है, ''यह कैसा सवाल है कि अब मेरे साथ कोई काम नहीं करना चाहता? हमारे कम्यूनिकेशन में कोई गड़बड़ हुई है. इसको सही कर लें.''  

बता दें कि हाल के दिनों में कपिल शर्मा का शो बार-बार शूट कैंसिल होने के चलते चर्चा में बना हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह शो कपिल शर्मा की खराब तबीयत नहीं बल्कि उनके शो के क्रेएटिव डायरेक्टर राजीव ढींगरा की वजह से बंद हुआ है. लेकिन अब कपिल शर्मा ने कह दिया है राजीव ढींगरा उनके शो के क्रेएटिव डायरेक्टर हैं ही नहीं. साथ ही कपिल शर्मा ने बताया है कि वह पिछले 10 सालों से लगातार काम कर रहे हैं जिसका असर उनकी हेल्थ पर पड़ा है और तबीयत खराब होना ही उनके शो के बंद होने की असल वजह है. कपिल शर्मा ने कहा है कि इस समय वह बैंगलूरु में अपना इलाज करवा रहे हैं.

सुनील ग्रोवर से हुए विवाद पर कपिल शर्मा ने कहा, ''सुनील ग्रोवर के साथ जो भी हुआ वह कोई झगड़ा नहीं था, वह एक एक्सीडेंट था. हम दोनों लगातार 7 दिन से शूट कर रहे थे, जो कुछ भी वहां हुआ उसमें मेरी ही गलती है क्योंकि मैं चीजों को काबू में नहीं रख पाया.''

सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े पर बोले कपिल शर्मा- सब मेरी गलती की वजह से हुआ

कपिल शर्मा ने कहा है कि उन्होंने फिल्म स्टार्स को क्या आज तक कभी किसी को इंतजार नहीं करवाया है. कपिल शर्मा ने कहा है, ''मैं कैसे शाहरुख खान को इंतजार करवा सकता हूं? उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया है और मैं कभी भी उनको इंतजार नहीं करवा सकता.''

कपिल शर्मा से सवाल किया गया कि लगातार गिरती टीआरपी की वजह से आपका शो बंद होने की बात सामने आ रही है. जिसका जवाब देते हुए कपिल शर्मा ने कहा है, ''चैनल के साथ मेरा कभी भी किसी बात को लेकर विवाद नहीं रहा है. चैनल की ओर से हमेशा सपोर्ट किया गया है. मैंने उनसे कहा था कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है और वह इस बात के लिए तैयार हो गये. तबीयत ठीक होने के बाद मैं अपने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दूंगा और मैं आपको बता देना चाहता हूं कि मेरा सोनी को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget