एक्सप्लोरर

Kapil Sharma On PM Modi: 'अभी तो मेरे विरोधी कॉमेडी...' कपिल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने शो पर बुलाया, मिला था ये जवाब

Kapil Sharma On PM Narendra Modi: कपिल शर्मा ने बताया कि वह अपने शो पर पीएम नरेंद्र मोदी को इनवाइट कर चुके हैं. जानिए पीएम मोदी ने कपिल को क्या जवाब दिया था.

Kapil Sharma On PM Narendra Modi: एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो को बहुत पसंद किया जाता है. हर आयु वर्ग के लोग इस शो के फैंस हैं. कपिल के शो में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं. अब कपिल शर्मा ने खुलासा किया वह अपने शो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इनवाइट कर चुके हैं. हालांकि, उन्होंने फिलहाल शो में आने से मना कर दिया.

मैंने मोदी जी को बुलाया था लेकिन...

आज तक के साथ इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा ने बताया कि वह अपने शो में नरेंद्र मोदी की मेजबानी करना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं पर्सनली जब मिला प्राइम मिनिस्टर साहब से, तो मैंने उनको बोला कि सर कभी हमारे शो पर भी आ जाइए आप. उन्होंने मुझे मना नहीं किया. उन्होंने कहा कि अभी तो मेरे विरोधी बहुत कॉमेडी कर रहे हैं... ऐसा कुछ बोला. आएंगे कभी. तो उन्होंने मना नहीं किाय है. अगर वह आएंगे तो हमारा सौभाग्य है'.

मोदी जी ने मारे कई सारे जोक्स 

कपिल शर्मा ने आगे कहा कि मैं चाहूंगा कि प्रधानमंत्री साहब का लाइटर साइड लोगों के सामने आए. तो लोग भी देखे मजेदार, हंसी मजाक वाली बातें. कॉमेडियन ने कहा, 'मुंबई में फिल्म म्यूजियम का उद्घाटन हुआ, तो मोदी जी ने बड़े अच्छे-अच्छे जोक्स वहां पर मारे. सारी इंडस्ट्री वहां बैठी हुई थी. तो मैं चाहता हूं कि जो हम भी लोगों ने देखा था, वो पूरी दुनिया देख सके. मैं तो बुलाता रहूंगा उनको'. 

इस दिन रिलीज होगी कपिल शर्मा की फिल्म

बताते चलें कि कपिल शर्मा इन दिनों अपनी नई फिल्म ज्विगाटो को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें वह एक डिलीवरी ब्वॉय के किरदार में नजर आएंगे. नंदिता दास के निर्देशन में बनी ये फिल्म 17 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इससे पहले कपिल शर्मा 'किस किस को प्यार करूं' और 'फिरंगी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. हालांकि, कमाई के मामले में ये मूवीज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं.

यह भी पढ़ें-बेटी को Kiss करने जा रहे थे महेश भट्ट तभी...डायरेक्टर ने सुनाई शराब के नशे में धुत्त होने की कहानी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aanchal Singh Marriage Post: मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget