एक्सप्लोरर

स्ट्रगल के दिनों को याद कर Jasmin Bhasin का छलका था दर्द, खुद किया था दिल दहलाने वाले सीक्रेट का खुलासा

Jasmin Bhasin Facts: जैस्मिन भसीन टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. अब वो बेशक किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंच पाना जैस्मिन के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था.

Jasmin Bhasin Struggle: ग्लैमरस वर्ल्ड में अपना नाम बना पाना इतना आसान नहीं होता है, इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती हैं. इस दौरान अपनी पहचान बनाने के लिए आर्थिक और मानसिक रूप से बहुत कुछ झेलना भी पड़ता है. ऐसा ही कुछ टीवी की बबली एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) के संग भी हुआ. अपने करियर के शुरुआती दौर में जैस्मिन ने बहुत ही दिनों तक रिजेक्शन झेला है, इस दौरान उनके मन में सुसाइड करने का ख्याल आ गया था. जैस्मिन ने खुद इसका खुलासा किया था और इस दौरान वो काफी इमोशनल भी हो गई थीं. जैस्मिन भसीन की एक्टिंग जर्नी की शुरुआत जयपुर से हुई. जैस्मिन ने कहा कि एक दिन रास्ते में किसी ने उन्हें रोककर फोटोशूट के लिए कहा. उन्होंने वो किया और उसके बाद चीजें खुद ही होती चली गईं.

जैस्मिन (Jasmin Bhasin) ने उसी शहर में रहकर कई प्रिंट शूट और विज्ञापन भी किए, उसके बाद वो मुंबई आ गईं. इस दौरान साउथ की फिल्म में उनको ब्रेक भी मिला. साल 2011 में एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म Vaanam में प्रिया की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उन्होंने Beware Of  Dogs, Veta And Ladies & Gentlemen जैसी कई साउथ की फिल्मों में काम किया. साल 2015 में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में एंट्री की. उन्हें सबसे पहले टशन-ए-इश्क में देखा गया था, इस दौरान वो एक स्ट्रगलिंग मॉडल भी थीं. ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.

ये भी पढ़ें:- Ram Gopal Varma On Liger: 'लाइगर' के फ्लॉप होने पर राम गोपाल वर्मा ने कही बड़ी बात, बोले- विजय देवरकोंडा घमंडी...   

जैस्मिन भसीन रिजेक्शन हो गई थीं परेशान

एक्ट्रेस ने कहा कि वो कई जगहों पर उस वक्त ऑडिशन दे रही थीं लेकिन हर जगह उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन जब उन्हें डेब्यू  शो मिल गया, उसके बाद धीरे-धीरे सब बदलने लगा. बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में जैस्मिन ने अपने लाइफ के डार्क फेज के बारे में खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआती दौर में उन्हें चेहरे की वजह से काम नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि उनके चेहरे पर कुछ मार्क था. वो जिस-जिस ऑडिशन में जाती थीं, उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था. जैस्मिन ने हार मान गई थीं कि वो शायद कुछ भी नहीं कर सकती हैं. उस दौरान उनके मन में सुसाइडट थॉट्स आने लग गए थे. हालांकि जैस्मिन बाद में उन मुश्किल वक्त से निकलीं और ऊंचाइयों को हासिल किया.

ये भी पढ़ें:- SRK's Son: एयरपोर्ट पर गुलाब देने वाले फैन को आर्यन खान ने किया सलाम, अंदाज देख लोगों को याद आए किंग खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज
अंदर से ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का सेट, देखें इनसाइड तस्वीरें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget