एक्सप्लोरर

आज है 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग, क्या वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर? जानें...

नई दिल्ली : हाल ही में न्यूज़ एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि डॉक्टर मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर) 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करेंगे.

ANI ने बताया था कि मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ चंदन प्रभाकर (चंदू चायवाला) और अली असगर (नानी) भी ‘द कपिल शर्मा शो’ में बने रहेंगे. सभी एकबार फिर साथ मिलकर अगले एपिसोड के लिए शूटिंग करेंगे. लेकिन अब जो रिपोर्ट्स मीडिया में आ रही हैं उसके मुताबिक सुनील ग्रोवर कपिल के शो में वापसी नहीं कर रहे हैं. आज यानी 29 मार्च को 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग होने वाली है जो एकबार फिर सुनील ग्रोवर के बिना ही शूट होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ने खुद ऐसी खबरों को गलत बताया है जिसमें कहा जा रहा है कि सुनील फिर से शो में वापसी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ने उन खबरों को भी गलत बताया है जिसमें यह कहा जा रहा है कि वे किसी दूसरे चैनल के साथ नया कॉमेडी शो शुरु करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं लाइव शो पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं. और मैं किसी दूसरे चैनल से बात भी नहीं कर रहा हूं. वहीं अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात पक्की है कि शो में नानी बनकर सबको हंसाने वाले एक्टर अली असगर कपिल के शो में वापसी कर रहे हैं. शो के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है की कपिल के शो में नानी का किरदार निभाने वाले अली असगर आज होने वाले शो की शूटिंग में शामिल होंगे. गौरतलब है कि कपिल शर्मा और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के बीच हुए विवाद के बाद से सुनील, अली असगर और चंदन प्रभाकर कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से दूर हो गए थे. सुनील ग्रोवर के बिना 'द कपिल शर्मा शो' हुआ 'FLOP', ये रहा सबूत... जिस दिन से कपिल और सुनील के बीच हुए विवाद की खबरें आई हैं कपिल के शो को लेकर अलग अलग तरह के कयासों का दौर भी शुरू हो गया है. फ्लाइट में हुए इस विवाद के बाद से शो छोड़ कर गए तीनों कलाकारों की जगह राजू श्रीवास्तव, अहसान कुरैशी और सुनील पॉल को शो में बुलाया गया था. मगर कॉमेडी के ये तीन दिग्गज भी सुनील, चंदन और अली जगह नहीं भर पाए थे. दर्शकों को झगड़े के बाद टेलेकास्ट हुआ शो ज्यादा पसंद नहीं आया था. आपको बता दें कि विवाद गहराता देख कपिल ने सोशल मीडिया के जरिए सुनील ग्रोवर से माफी भी मांगी थी.

बढ़ी कपिल की मुश्किलें, लोग करने लगे हैं नापसंद…

दरअसल सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, और अली असगर के बिना कपिल को दो एपिसोड शूट करना पड़ा, जिसके यूट्यूब पर प्रसारण के बाद लोगों ने नकरात्मक प्रतिक्रिया ज्यादा दी. 'सेट इंडिया' के यूट्यूब चैनल से 'द कपिल शर्मा शो' के दोनों एपिसोड को अपलोड किया गया है. 'नाम शबाना' की टीम के साथ कपिल के एपिसोड संख्या 92 को 27 मार्च शाम तक सिर्फ 17 लाख बार देखा गया है. कपिल के लिए परेशान करने वाली बात यह है कि उनके इस एपिसोड को तकरीबन 57 हजार लोगों ने 'डिसलाइक' किया है वहीं लाइक्स करने वालों की संख्या महज 15 हजार 970 है.

3

'द कपिल शर्मा शो' के कई सारे एपिसोड को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूट्यूब पर डाले गए इन वीडियोज को 'डिसलाइक्स' के मुकाबले 'लाइक्स' छह गुनी या इससे ज्यादा की संख्या में मिले हैं. लेकिन ऐसा शायद पहली बार हो रहा है कि कपिल के इन दो एपिसोड्स को लाइक्स के मुकाबले तीन गुनी 'डिसलाइक्स' मिले हैं. आप तस्वीरों में सभी आंकड़ें देख सकते हैं. (साभार- यूट्यूब)

5

26 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किए गए एपिसोड संख्या 92 को 27 मार्च शाम तक सिर्फ 6 लाख बार देखा गया है जिसे 30,771 लोगों ने 'डिसलाइक' और सिर्फ 9,317 लोगों ने लाइक किया है. गौर करने वाली बात यह भी है कि 26 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इन दोनों वीडियो पर ज्यादातर व्यूअर्स ने कपिल के खिलाफ और सुनील के समर्थन में कमेंट किया है. इन दोनों एपिसोड से यह साबित होता है कि कपिल की पॉपुलरिटी काफी तेजी से नीचे गिर रही थी. कपिल के लिए यह पूरा विवाद बड़े झटके जैसा रहा है.

8

जानें इस पूरे मामले पर कपिल और सुनील ने क्या कहा था...

आपको यह भी बता दें कि हाल ही में कपिल ने इस पुरी घटना पर फेसबुक पर सफाई देते हुए लिखा था, “मैं अपने साथ घट रहे बेहद खूबसूरत वक्त के जश्न में था और अचानक मैंने अपने और सुनील पाजी के बीच लड़ाई की खबर सुनी.” कपिल के मुताबिक, “पहली बात कि यह जानकारी कहां से आई? इसके पीछे मकसद क्या है? अगर मैंने उनके साथ प्लेन में लड़ाई की तो किसने देखा और आपको बताया… क्या वह भरोसे के लायक हैं? कुछ लोग ऐसी बातों के मजा लेते हैं.”

कपिल ने हालांकि माना कि सुनील के साथ उनकी बहस हुई थी, लेकिन इसका बचाव करते हुए कहा था कि वे भी सामान्य लोग हैं और कभी-कभी ऐसा हो जाता है.

उन्होंने कहा था, “क्या हम सामान्य लोग नहीं हैं? पिछले पांच सालों में मैं पहली बार उन पर चिल्लाया… इतना तो चलता है.” उन्होंने लिखा “मैं उन्हें एक कलाकार और एक इंसान के रूप में पसंद करता हूं… वह मेरे बड़े भाई के समान हैं… हर समय इतनी नकारात्मकता क्यों?” कपिल ने कहा था कि वे आपस में मिलकर मामले को सुलझा लेंगे. कपिल ने इस पूरी घटना पर एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, 'सुनील पा जी सॉरी अगर मैंने आपको अंजाने में हर्ट किया है. आप अच्छी से जानते हैं कि मैं आपको कितना प्यार करता हूं. मैं भी अपसेट (परेशान) हूं. हमेशा ढ़ेर सारा प्यार.'

बता दें कि सुनील ग्रोवर ने भी इस पुरी घटना पर ट्विटर के जरिए अपना पक्ष रखा था. सुनील ने कपिल शर्मा को टैग करते हुए अपनी ट्वीट में लिखा, ”हां आपने मुझे हर्ट किया है. भले सभी के पास आपके जितना टैलेंट और सक्सेस नहीं है मगर आपको एक इंसान को ‘इंसान’ समझने की जरूरत है. मेरी तरफ से आपको एक सुझाव है कि आप जानवरों के अलावा इंसानो की भी रेस्पेक्ट करें. यदि कोई आपको सही सलाह दे तो आप उसे गाली नहीं दें.”

अपने ट्वीट में सुनील ने लिखा था, ”मैं आपका शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे इस बात अहसास दिलाया है कि यह आपका शो है और आप जब चाहें जिसे चाहें इस शो से उसे बाहर कर सकते हैं. आप कॉमेडी के बादशाह हैं और अपनी फील्ड में बेहतरी हैं लेकिन आप भगवान नहीं हैं.”

 

क्या था पूरा मामला?

कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे. जिसमें सुनील ग्रोवर भी शामिल थे. कपिल की टीम सिडनी और मेलबोर्न में शो करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी. वे बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे.

खबरें थीं कि कपिल शर्मा नशे में थे. नशे में धुत कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की तरफ चले गए. सुनील एक ही केबिन में थे जहां जा कर कपिल उनसे दुर्व्यवहार करने लगे और फिर उन्हें मारना शुरू कर दिया. बताया गया कि सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के इस तरह के बर्ताव से हैरान थे. सुनील ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला किया.

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर का अपमान करते हुए कहा, “तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था, तू मेरा नौकर है, तू ऑस्ट्रेलिया में भी जो खुद से शो किया वो फ्लॉप था…”

आज है 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग, क्या वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर? जानें...

इस घटना से प्लेन के कुछ यात्री डर गए जिसके बाद उन्होंने इमरजेन्सी लैंडिंग की भी मांग की. इसके बाद कपिल की टीम के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप किया जिसकी वजह से कपिल शांत हुए.

यह भी कहा जा रहा है कि सुनील ग्रोवर, कपिल के इस बर्ताव से इतने गुस्सा हैं कि वह जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ सकते हैं. अन्य टीम के सदस्य भी कपिल शर्मा से गुस्सा हैं क्योंकि कपिल ने फिल्मों में काम करने के बाद अपनी टीम के सदस्यों को ‘टीवी वालों’ बुलाना शुरू कर दिए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने बहुत गलत चीजें बोली...', मामी सुनीता आहूजा को देख रोईं कश्मीरा शाह, आरती सिंह भी नहीं रोक पाईं आंसू
'मैंने बहुत गलत चीजें बोली...', मामी सुनीता आहूजा को देख रोईं कश्मीरा शाह, आरती सिंह भी नहीं रोक पाईं आंसू
घरवाले देते थे अच्छी बहू बनने की ट्रेनिंग, 22 की उम्र में लेटर लिख घर से भागी 'नागिन 7' की ये एक्ट्रेस
घरवाले देते थे अच्छी बहू बनने की ट्रेनिंग, 22 की उम्र में लेटर लिख घर से भागी ये एक्ट्रेस
'ब्रश क्यों नहीं करते…?' समय रैना ने 'आतंकवादी' कमेंट पर यूं लिया सुनील पाल से बदला
'ब्रश क्यों नहीं करते…?' समय रैना ने 'आतंकवादी' कमेंट पर यूं लिया सुनील पाल से बदला
'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए कंफर्म हुए ये 12 कंटेस्टेंट, जानें क्या होगी शो की थीम
'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए कंफर्म हुए ये 12 कंटेस्टेंट, जानें क्या होगी शो की थीम

वीडियोज

Sansani: चुनावी रण का आखिरी काउंटडाउन ! | West Bengal Election 2026 | Mamata Banerjee | BJP
AC Blast in Delhi News: AC ने ली 9 जान, रहिए सावधान....! | Vivek Vihar | Breaking | ABP News
Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!
Delhi Vivek Vihar Fire: AC बना मौत का कारण! इस्तेमाल करते है तो ध्यान दें! | Delhi News | Tragedy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में बीजेपी की जीत के लिए गोरखपुर में किया गया यज्ञ-हवन, ममता बनर्जी सरकार पर साधा निशाना
बंगाल में बीजेपी की जीत के लिए गोरखपुर में किया गया यज्ञ-हवन, ममता बनर्जी सरकार पर साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर चलते विमान से कूदा यात्री, लैंडिंग के तुरंत बाद खोल दिया इमरजेंसी गेट, जानें पूरा मामला
चेन्नई एयरपोर्ट पर चलते विमान से कूदा यात्री, लैंडिंग के तुरंत बाद खोल दिया इमरजेंसी गेट, जानें पूरा मामला
'मैं नर्वस था...', हेमा मालिनी संग डांस करने में छूट गया था अनिल कपूर का पसीना, 41 साल बाद किया खुलासा
'मैं नर्वस था...', हेमा मालिनी संग डांस करने में छूट गया था अनिल कपूर का पसीना, दिलचस्प है किस्सा
पंजाब किंग्स के साथ पहली बार हुआ इतना बुरा, मोहम्मद सिराज की सिर्फ 2 गेंदों ने बना दिया रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के साथ पहली बार हुआ इतना बुरा, मोहम्मद सिराज की सिर्फ 2 गेंदों ने बना दिया रिकॉर्ड
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर, अलर्ट लेवल-3 जारी
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर
BMW ने पेश की शानदार कारें, क्या है कन्वर्टिबल कार और X6 की खासियत? यहां जानिए डिटेल्स
BMW ने पेश की शानदार कारें, क्या है कन्वर्टिबल कार और X6 की खासियत? यहां जानिए डिटेल्स
कपास की खेती के लिए मौसम हुआ मेहरबान, बुवाई के इस तकनीक से कई गुना बढ़ जाएगा उत्पादन
कपास की खेती के लिए मौसम हुआ मेहरबान, बुवाई के इस तकनीक से कई गुना बढ़ जाएगा उत्पादन
Embed widget