एक्सप्लोरर

एड्स से मर रहा है ये अमेरिकन टीवी स्टार, बताया- जल्द ही बेघर होने वाला हूं

अमेरिकन टीवी स्टार सीजे डि मूई ने बताया कि उन्हें पिछले 30 साल से एड्स की बीमारी है और वो जल्द ही बेघर होने वाले हैं. सीजे डि मूई एक वक्त पर टीवी इंडस्ट्री के बड़े नामों में शुमार थे.

लॉस एंजेलिस: पूर्व एगहेड्स क्विज शो स्टार सीजे डि मूई ने कहा है कि वह पिछले कई सालों से एड्स की बीमारी से जूझ रहे हैं और अब पैसे के अभाव में जल्द ही बेघर होने वाले हैं. मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 49 साल यह स्टार किसी जमाने में टीवी पर आने वाले किसी मशहूर शो में जज की भूमिका में नजर आ चुके हैं और उन दिनों वह टेलीविजन की दुनिया का एक चर्चित चेहरा थे. हालांकि साल 2006 में एक आदमी द्वारा यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें शो से निकाल दिया गया.

साल 1988 में सीजे डी मूई पर एम्स्टर्डम में एक बेघर आदमी की हत्या का आरोप लगाया गया और इस केस के सिलसिले में उन्हें काफी खर्चे का सामना करना पड़ा. उन पर हत्या से संबंधित लगे सभी आरोपों को बाद में हटा दिया गया, लेकिन तब तक वह दिवालिया बन चुके थे. अब तो नौबत यह है कि उन्हें अपने घर से भी हाथ धोना पड़ सकता है. उनकी सहायता के लिए एक क्र्राउडफंडिंग कैम्पेन की स्थापना की गई.

सीजे डि मूई लिखते हैं, "मुझे 30 साल से एड्स की बीमारी है. पिछले तीन सालों से मैंने जो कुछ भी झेला, वह इसलिए भी था, क्योंकि मेरे पास काम नहीं था. बाहर से मैं स्वस्थ हूं, अभी भी दौड़ता हूं और सकारात्मक रहकर खुद को ठीक रखने की कोशिश करता हूं."

सीजे डि मूई ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए यह भी कहा, "मेरे प्रति आप सभी के प्यार के लिए सबका बहुत धन्यवाद और अगर आप में से किसी को भी मेरी मदद की जरूरत पड़े तो मुझे जरूर बताइगा."

सीजे डि मूई के ट्विटर अकांउट को उनके एक दोस्त चलाते हैं, जिनका नाम जो है. जो उनके प्रशंसकों को दान के लिए प्रोत्साहित करते हैं. जो उन लोगों को शुक्रिया अदा करते हैं जिनकी वजह से 3348.72 पाउंड इकट्ठा हो पाया, जिससे अब सीजे डि मूई के घर को बचाने में मदद मिलेगी. डि मूई मोन्माउथशायर के काल्डीकोट में अपने पार्टनर एंड्र्यू डोरान के साथ तीन साल से रह रहे हैं.

राहुल गांधी ने SC में जताया खेद, कुछ घंटे में अमेठी की रैली में फिर बोले 'चौकीदार चोर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget