एक्सप्लोरर

'नागिन' के पिछले सीजन से कैसे जुड़ेगी 'नागिन 4' की कड़ी? जानें सब कुछ

शो के ऑन एयर होने से पहले ही कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक बड़े ट्विस्ट की योजना बनाई है. 'वृंदा' और 'नयनतारा' जुड़वां बहनें होंगी और वे अपने दुश्मनों से बदला लेना चाहेंगी.

कलर्स टीवी पर आने वाले सुपरनैचुरल शो 'नागिन 4' अपनी पेशकश के लिए तैयार है. यह शो आज के दौर के मचअवेटेड शो में से एक है. जब से एकता कपूर ने घोषणा की है कि निया शर्मा और जैस्मीन भसीन 'नागिन 4' में लीड किरदार निभाएंगी, तभी से ही फैंस को शो के मेल लीड किरदार के नाम जानने का बेसब्री से इंतजार था.

हाल ही में, चर्चा थी कि 'उड़ान' फेम अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया की तरफ से 'नागिन 4' यानि 'नागिन - भाग्य का ज़हरीला खेल' में लीड मेल किरदार की भूमिका निभाने की पुष्टि हुई है. कई अलग-अलग टीज़र को शेयर करने के बाद, चैनल ने आखिरकार 'नगीन 4' के प्रोमो का खुलासा किया जिसमें निया और जैस्मीन के साथ विजयेंद्र कुमेरिया को ही दिखाया गया है.

प्रोमो में, विजयेंद्र, निया शर्मा को एक गुंडे से बचाते हुए दिखाई देते हैं. मंदिर के पास उन्हें एक बदमाश से एक दुपट्टा हासिल होता है. जब विजेंद्र गुंडों की पिटाई के बाद निया का दुपट्टा उठाते हैं, तो जमीन से एक विशाल नाग निकलता है जो अन्य लोगों को भी डराता है. विजयेंद्र तब सांप का पीछा करते हैं जो एक विशाल हवेली में एंट्री कर जाता हैं. जब वह दरवाजा खुलते हैं, तभी जैस्मिन और निया को एक साथ उनकी ओर आते देखा जाता है. विशाल सांप फिर निया-जैस्मीन के बीच खड़ा होता है और विजयेंद्र पर हमला करता है.

यहां देखें प्रोमो

प्रोमो में ये संकेत मिलते हैं कि निया और जैस्मीन शो में विजयेंद्र के कैरेक्टर से बदला लेना चाहती हैं, साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि 'नागिन 4' में उनका अतीत एक-दूसरे से कैसे जुड़ा होगा. इस दिलचस्प प्रोमो ने फैंस को शो के लिए अधिक उत्सुक बना दिया है.

शो के ऑन एयर होने से पहले ही कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक बड़े ट्विस्ट की योजना बनाई है. 'वृंदा' और 'नयनतारा' जुड़वां बहनें होंगी और वे अपने दुश्मनों से बदला लेना चाहेंगी. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, वृंदा (निया) और नयनतारा (जैस्मीन), पीछले सीजन में नजर आई 'माहिर' (पर्ल वी पुरी) और 'बेला' (सुरभि ज्योति) की बेटियां होंगी. बहन होने के बावजूद, नयनतारा नागमणि और उसकी शक्तियों के लिए वृंदा को किस तरह से आघात पहुंचाएगी.

वाकई यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों ने बदले की जंग किस कदर अपने दुश्मनों को अंजाम देने वाली हैं.

संबंधित नोट पर बात करें तो 'नागिन 4' दिसंबर में ऑन-एयर हो किया जाएगा, इस शो को कलर्स टीवी पर वीकेंड स्लॉट में दिखाए जाने की उम्मीद है. निया और जैस्मीन के अलावा, सुप्रिया शुक्ला, गीतांजलि टिकेकर और राखी विजान जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शो में निर्णायक भूमिका निभाते नज़र आएंगे. जबकि टीवी की जानीं मानी 'नागिन' सयंतनी घोष, जो इन दिनों सुरभि चंदना स्टारर सीरियल 'संजीवनी' में दिखाई दे रही हैं, वह भी इस शो में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी.

शो से जुड़ी अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget