एक्सप्लोरर

'कसौटी जिन्दगी की 2' : हिना खान देंगी 'कोमोलिका' के किरदार को नया रंग

हिना कोमोलिका के रोल के लिए अपना बेस्ट देने का दावा कर रही हैं. वह शो को लेकर काफी सीरियस हैं और कोमोलिका के रोल के बैकग्राउंड म्यूजिक को एक नया ट्विस्ट देना चाहती हैं

एकता कपूर का पॉपुलर टीवी शो 'कसौटी जिन्दगी की 2' 25 सितंबर से स्टार प्लस चैनल पर ऑनएयर होने के लिए तैयार है. जब से शाहरुख खान ने शो का प्रोमो जारी किया है तब से फैन्स बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं. शो में अनुराग-प्रेरणा की जोड़ी के रूप में पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस हैं. शो के प्रोमो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. साथ ही टीवी इंडस्ट्री के जाने-पहचाने चेहरों ने भी इस जोड़ी की खूब सराहना की. हालांकि ये सवाल लगातार बना हुआ है कि आखिर सीरियल का सबसे फेमस 'कोमोलिका' का किरदार कौन निभा रहा है.

टीवी की दुनिया में चर्चा है कि बिग बॉस 11 की रनर अप रहीं हिना खान ने अभी तक सीरियल के कॉन्ट्रैक्ट को साइन नहीं किया है. हाल ही में एक एंटरटेंमेंट पोर्टल की खबर के मुताबिक हिना खान कोमोलिका के रोल के लिए काफी मेहनत कर रही हैं और सीरियल में अपनी एक अलग छाप छोड़ना चाहती हैं.

वैसे भी कोमोलिका के कैरेक्टर की सिग्नेचर ट्यून भला कौन भूल सकता है? किरदार की बैकग्राउंड ट्यून, उसकी बिंदी और लहराती हुई साड़ी अभी तक दर्शकों के दिमाग पर छाई हुई है. दिलचस्प है कि हिना खान बैकग्राउंड ट्यून में एक नया ट्विस्ट देने की बात कह चुकी हैं.

Bollywoodlife.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हिना कोमोलिका के रोल के लिए अपना बेस्ट देने का दावा कर रही हैं. वह शो को लेकर काफी सीरियस हैं और कोमोलिका के रोल के बैकग्राउंड म्यूजिक को एक नया ट्विस्ट देना चाहती हैं. वह खुद कोई धुन सेलेक्ट करेंगी और वह धुन बैकग्राउंड म्यूजिक बनेगी. हिना अपनी एंट्री एकदम परफेक्ट और धमाकेदार चाहती हैं. इसके लिए वह दर्शकों को चौकाने के लिए सारे प्रयास कर रही हैं.' कश्मीर की सुन्दरी हिना खान इससे पहले आलिया भट्ट की फिल्म 'राज़ी' के 'दिलबरो' गाने में नजर आ चुकी हैं. यह गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live: शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की हो रही मांग, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता; राम चरण की 'पेद्दी' हुई रिलीज
Live: शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की हो रही मांग, राम चरण की 'पेद्दी' हुई रिलीज
'मैं खुद को सही साबित करने नहीं आई...' चौतरफा ट्रोलिंग के बीच Shilpa Shinde ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'मैं खुद को सही साबित करने नहीं आई...' चौतरफा ट्रोलिंग के बीच शिल्पा शिंदे ने दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें वीडियो
'शर्म आनी चाहिए', शिल्पा शिंदे के झूठ पर भड़कीं हिना खान, फटकार लगाते हुए बोली- 'भाबी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर है 'असली विक्टिम'
शिल्पा शिंदे के झूठ पर भड़कीं हिना खान, एक्ट्रेस को फटकार लगाते हुएं बोलीं- 'शर्म आनी चाहिए'
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह बने मनीष वाधवा, बोले- ऑफ-स्क्रीन भी 'पितामह' कहकर बुलाते हैं बच्चे
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह बने मनीष वाधवा, बोले- ऑफ-स्क्रीन भी 'पितामह' कहकर बुलाते हैं

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Embed widget