एक्सप्लोरर

जिस गोविंदा मामा की वजह से चमकी थी किस्मत, उनसे आज क्यों है कृष्णा अभिषेक को कड़वाहट?

परिवार में लड़ाई का कारण कथित तौर पर कश्मीरा शाह का एक ट्वीट था, जिसमें इस बात का जिक्र किया कि 'ऐसे कुछ लोग जो पैसे के लिए नाचते हैं' यह बात गोविंदा की पत्नी सुनीता को नागवार गुजरी.

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इन दिनों टीवी के हिट शो 'द कपिल शर्मा शो' में 'सपना' की भूमिका में दिखाई देते हैं. बीते दिनों कृष्णा को लेकर शो के सेट एक चौंकाने वाली खबर आई थी. शो के दौरान अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता जब सेट पर मौजूद थे तो इस मौके पर कृष्णा वहां से नदारद थे.

इस बारे में जब कृष्णा से पूछा तो उन्होंने कहा, “मुझे टीम ने कहा था कि सुनीता आई नहीं चाहती कि मैं उनकी के लिए प्रजेंट किए जाने वाले विशेष सेगमेंट का हिस्सा बनूं. इसलिए, मैं उनके एंट्री से पहले एक गिग में दिखाई दिया. यह दुखद और चौंकाने वाला था, क्योंकि मेरा किरदार (सपना) शो का एक अहम हिस्सा है. हालांकि, यह नर्मदा (गोविंदा की बेटी) का बड़ा दिन था इसलिए मैं कोई हंगामा नहीं करना करना चाहता था. क्योंकि और वे उसके एल्बम का प्रचार करने आए थे. एक बड़ा भाई होने के चलते मैंने इसे अपना एक फर्ज समझा. यह बहुत दुखद है, जबकि ची ची मामा (गोविंदा) नहीं चाहते कि हम सार्वजनिक रूप से अपने मुद्दों पर लड़ें या बात करें.”

परिवार में लड़ाई का कारण कथित तौर पर कश्मीरा शाह का एक ट्वीट था, जिसमें इस बात का जिक्र किया कि 'ऐसे कुछ लोग जो पैसे के लिए नाचते हैं' यह बात गोविंदा की पत्नी सुनीता को नागवार गुजरी. उन्होंने ऐसा महसूस किया कि ये बाते गोविंदा के लिए कही गई हैं. बाद में, कृष्ण ने स्पष्ट किया कि यह बात उनकी बहन आरती सिंह के लिए थी, लेकिन सुनीता के रुख में कोई बदलाव नहीं आया.

जिस गोविंदा मामा की वजह से चमकी थी किस्मत, उनसे आज क्यों है कृष्णा अभिषेक को कड़वाहट?

उल्लेखनीय है कि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने जब अपना करियर शुरू किया था लोग उन्हें 'गोविंदा का भतीजा' के तौर पर जानते थे, लेकिन बाद में उन्होंने खुद का अपना नाम बनाया. आज लोग उन्हें मशहूर कॉमेडियन के तौर पर जानते हैं. गोविंदा के साथ कृष्णा के संबंधों को लेकर लोग अक्सर चर्चा करते हैं. उनके संबंधों पर गोविंदा की पत्नी सुनीता अहुजा ने मशहूर अखबार को एक बड़ा बयान दिया था.

गोविदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक के खिलाफ कुछ गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कृष्ण अभिषेक, गोविंदा की वजह से मशहूर हुए हैं. यह बताते हुए कि कृष्णा के जुड़वां बच्चों के जन्मदिन से वे गैरमौजूद क्यों थीं, उन्होंने कहा, "गोविंदा और मैं उस दिन (3 जून को) लंदन में थे, यही कारण नहीं था कि हम पार्टी में शामिल नहीं हुए थे. हमें इसके लिए बुलाया नहीं गया था और यहां तक ​​कि यदि हमें बुलाया भी जाता तब भी हम वहां नहीं जाते. मैंने उन बच्चों को उनके माता-पिता के दुर्व्यवहार की वजह से आज तक नहीं देखा है. हमने कृष्णा और कश्मीरा के साथ सभी संबंध तोड़ दिए हैं, और मैं कसम खाती हूं कि मैं इस बार मैं कोई सुलह नहीं करने वाली. मैं दो साल पहले ऐसा कर के खुद को मूर्ख साबित कर चुकी हूं. गोविंदा उनके बारे में सही थे यह मेरी गलती थी कि मैंने सोचा कि हमें उन्हें एक और मौका देना चाहिए."

जिस गोविंदा मामा की वजह से चमकी थी किस्मत, उनसे आज क्यों है कृष्णा अभिषेक को कड़वाहट?

गोविंदा की पत्नी ने यह भी कहा, "इस बार सुलह का कोई मौका नहीं है."

जब कृष्णा से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "अगर उन्हें लगता है कि मैंने करियर बनाने के लिए उनके नाम पर सहारा लिया है, तो मामा (गोविंदा) के पास कई भतीजी और भतीजे हैं. वे कहां हैं? उनका ऐसा दावा करना भी आश्चर्यजनक है. हां, इस तथ्य से इनकार नहीं किया गया है कि जब मैं जवान था तो उन्होंने मेरी निजी जिंदगी में मेरी मदद की थी. उन्होंने मुझे पैसे भी दिए हैं. लेकिन मैंने कड़ी मेहनत से करियर बनाया है. मुझे बुरा लगता है. खासकर तब, जब मैंने उन्हें हमेशा प्यार किया है और उनका सम्मान किया है. मैं उनके घर में छह साल तक रहा हूं और सुनीता मामी ने मुझे अपने बच्चे की तरह व्यवहार किया है. हालांकि, अगर चीजें ठीक नहीं हुईं हैं तो भी मैं ठीक हूं. वे जानते हैं कि उनका मतलब क्या है और इसे कोई बदल नहीं सकता है."

कृष्णा ने आगे कहा, "वे उस समय लंदन में थे, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी जर्नी को प्लान किया था ताकि वे जन्मदिन की पार्टी छोड़ सकें. इस बात को छोड़िए जब मेरा बच्चा अस्पताल में अपनी जिंदगी से लड़ रहा था तो वे रायन (उनके जुड़वाओं में से एक) को भी देखने के लिए नहीं आए थे. मुझे इससे ठेस पहुंची है."

यहां पढ़ें

सारा अली खान ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपने बारे में कही ये अजीब बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन, काजी पर भड़कीं
34 साल की उम्र में आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, पत्नी हुईं इमोशन
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget