एक्सप्लोरर

'उसने मेरी पैंट में हाथ डाल दिया था', इस एक्ट्रेस ने सुनाया अपने बचपन का भयानक किस्सा

 Gautami Kapoor: गौतमी कपूर ने हाल ही में एक भयानक घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बचपन में बस में एक शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी.

 Gautami Kapoor Molested As A Child: : गौतमी कपूर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई हिट सीरियल में काम कर घर-घर पहचान बनाई हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बचपन के एक दर्दनाक अनुभव के बारे में खुलासा किया. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि  मुंबई में स्कूल से घर लौटते समय एक अजनबी ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी.

गौतमी के साथ बचपन में हुई थी छेड़छाड़ की घटना
दरअसल हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में गौतमी से मुंबई की सुरक्षा के बारे में उनके विचार पूछे गए थे. इस पर एक्ट्रेस ने शहर के लिए अपने इमोशंस जाहिर किए. उन्होंने कहा कि मुंबई हमेशा उनके लिए सुरक्षित रही है, और शहर ने उनकी लाइफ को शेप देने में अहम रोल अदा किया है. गौतमी ने बताया कि उनके परिवार के पास कोई कार नहीं थी इसलिए वे पांच साल की उम्र से ही बस से स्कूल आया-जाया करती थी. इसी दौरान गौतमी ने अपने बचपन की एक भयानक घटना का भी खुलासा किया.

एक्ट्रेस ने कहा, "यह तब हुआ जब मैं छठी क्लास में थी. एक आदमी ने पीछे से मेरी पैंट के अंदर अपना हाथ डाला. मैं बहुत छोटी थी, इसलिए मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि क्या हो रहा है. मैं घबरा गई और तुरंत बस से उतर गई. मुझे सिचुएशन को पूरी तरह से समझने में 15-20 मिनट लग गए. मैं सोचती रही कि क्या वह आदमी मेरा पीछा कर रहा था."

मां ने बढ़ाई थी हिम्मत
उन्होंने आगे बताया, "जब मैं अपनी मां से मिली, तो मैं उन्हें बताने से बहुत डरी हुई थी. मुझे लगा कि वह मुझे डांटेंगी और कहेंगी कि यह मेरी गलती थी." गौतमी ने बताया कि वह उस समय अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में थीं. एक्ट्रेस ने कहा, "जब मैं घर पहुंची और अपनी मां को बताया, तो उन्होंने कहा, 'क्या तुम पागल हो? तुम्हें पलटकर उस आदमी को थप्पड़ मारना चाहिए था, या उसका कॉलर पकड़ना चाहिए था.' उन्होंने मुझे कभी डरने से मना किया. अगर कभी कोई ऐसा करता है, तो उसका हाथ कसकर पकड़ें, जोर से चिल्लाएं और कभी घबराएं नहीं. अगर आपको डर लगता है, तो अपने साथ पेपर स्प्रे रखें और उसके चेहरे पर इसका इस्तेमाल करें, या बस अपना जूता उतारें और उसे मारें. आपको कुछ नहीं होगा."

गौतमी कपूर वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो गौतमी कपूर को आखिरी बार ग्यारह ग्यारह में देखा गया था, जो फेमस कोरियाई ड्रामा सिग्नल का एक एक्साइटिंग एडेप्टेशन था. अपनी एंटरटेनिंग कहानी से दर्शकों को लुभाने वाली इस सीरीज़ में कृतिका कामरा, राघव जुयाल, धैर्य करवा और आकाश दीक्षित भी प्रमुख भूमिकाओं में थे. 

ये भी पढ़ें:- इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन भयानक कार एक्सीडेंट में हुए घायल, जानें- अब कैसी है सिंगर की हालत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget