एक्सप्लोरर

Soundarya Sharma संग Gautam Vig ने दूर किए गिले-शिकवे, ‘बिग बॉस’ के बाद फिर शुरू की डेटिंग?

Gautam Vig On Soundarya Sharma: टीवी एक्टर गौतम विग ने 'बिग बॉस 16' फेम सौंदर्या शर्मा संग अपने मतभेद दूर कर लिए हैं. अब वे अपने रिश्ते को एक और मौका दे रहे हैं. जानिए एक्टर ने क्या कहा है.

Gautam Vig On Soundarya Sharma: कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ में सौंदर्या शर्मा और गौतम विग के बीच रोमांस से लेकर आरोप तक सब कुछ देखने को मिला था. शो में पहले उनके बीच फ्लर्टिंग शुरू हुई थी, डेटिंग हुई, रिश्ते पर सवाल उठे और आखिर में उनके बीच कड़वाहट हो गई. गौतम के एविक्ट होने के बाद सौंदर्या के सामने कई ऐसी बातें सामने आईं, जो एक्टर ने उनके बारे में पीठ पीछे कहे थे. सौंदर्या ने ये भी कहा था कि वह गौतम से बात नहीं करेंगी. हालांकि, अब उनके बीच सब ठीक हो गया है.

जब से सौंदर्या शर्मा बाहर आई थीं, हर कोई उनसे यही सवाल कर रहा था कि क्या उनकी बात गौतम विग से हुई या नहीं. एक्ट्रेस ने ये तो बताया था कि उनकी बात हो चुकी है, लेकिन इस पर ज्यादा चर्चा नहीं की थी. अब गौतम विग का कहना है कि उन्हें सौंदर्या से अपने मतभेद और मिसअंडरस्टैंडिंग्स को दूर कर लिया है. गौतम की बातों से लगता है कि वह सौंदर्या के साथ अपने रिश्ते को एक और मौका दे रहे हैं.

सौंदर्या संग गौतम ने सुधारे रिश्ते

‘जुनूनियत’ (Junooniyat) में अंकित गुप्ता के साथ नजर आ रहे गौतम विग ने ईटाइम्स संग बातचीत में सौंदर्या के साथ अपने रिश्ते पर कहा, “घर (बिग बॉस) में लोग उसे कई चीजें बता रहे थे, जिस पर वह रिएक्ट कर रही थी और मुझे लगता है कि वह अपने हिसाब से सही भी थी. अगर मैं उसकी जगह होता तो ऐसा ही रिएक्ट करता. जब वह बाहर आई तो मैंने उसे कॉल की और हमने बात की. हमने सभी मदभेदों को दूर किया.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautam singh vig (@gautamvigim)

सौंदर्या संग रिश्ते को एक और मौका दे रहे गौतम!

गौतम विग ने कहा कि वह सौंदर्या के साथ फ्लो में बहना चाहते हैं. अभी दोनों लॉन्ग डिस्टेंस में हैं. एक्टर ने कहा, “हम सब फ्लो के साथ आगे बढ़ रहे हैं. देखते हैं कि चीजें कैसे चलती हैं. हम जल्दबाजी में नहीं हैं, क्योंकि हम दोनों अपने-अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं. वह सब अभी बहुत दूर की बात है, देखते हैं कि आगे क्या होगा. हालांकि, हमने अपने बीच ज्यादातर चीजें ठीक कर ली हैं. हमारे बीच अब कोई शिकायत या शिकवा नहीं है. हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और इसलिए हम एक-दूसरे के खिलाफ नहीं बोलते, क्योंकि हम दोनों मैच्योर हैं. बाकी हम समय के साथ देखेंगे कि चीजें कैसे बदल जाती हैं. हम रोजाना बात करते हैं.”

यह भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के पीठ पीछे अनुज को KISS करेगी माया, वनराज को तन्हा छोड़ एक्स हसबैंड के पास जाएगी काव्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'मुझे किस किया, थप्पड़ मारा',11 साल बाद करण कुंद्रा को लेकर सान्वी तलवार का बड़ा खुलासा
'मुझे किस किया, थप्पड़ मारा',11 साल बाद करण कुंद्रा को लेकर सान्वी तलवार का बड़ा खुलासा
'मम्मा अब अकेली नहीं है', शेफाली के बाद सिम्बा ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रयाग त्यागी ने शेयर किया वीडियो
'मम्मा अब अकेली नहीं है', शेफाली के बाद सिम्बा ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रयाग त्यागी ने शेयर किया वीडियो
TV Serial Spoilers: अनुपमा की मेहनत पर फिरा पानी, वसुधा के सामने खुलेगा चंद्रिका की जिंदगी का सबसे बड़ा राज
अनुपमा की मेहनत पर फिरा पानी, वसुधा के सामने खुलेगा चंद्रिका की जिंदगी का सबसे बड़ा राज

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget