एक्सप्लोरर

कश्मीर में धारा 370 को लेकर आपस में भिड़ीं गौहर खान और पायल रोहतगी

अभिनेत्री पायल रोहतगी और गौहर खान कश्मीर में लागू धारा 370 को लेकर ट्विटर पर एक दूसरे से भिड़ गईं. इनके बीच विवाद की वजह कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा का वो बयान जिसमें उन्होंने धारा 370 को हटाने पर कश्मीर के साथ भारत के संबंध को लेकर बयान दिया था.

'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट्स पायल रोहतगी और गौहर खान अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार ये दोनों अभिनेत्रियां सोशल साइट ट्विटर पर कश्मीर की धारा 370 को लेकर एक दूसरे से भिड़ गईं. पायल ने कश्मीर में धारा 370 और वहां रहने वाले मुस्लिमों को लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा, "अगर अनुच्छेद 370 को हटाया नहीं जा सकता है तो कश्मीर से मुस्लमानों को हटाओ. केंद्र को इसे रक्षा क्षेत्र बनाना चाहिए. कश्मीरी देश के अन्य शहरों में रहने लगे हैं. कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा चाहे उसमें कश्मीरी हों या न हों. कश्मीरी पंडितों को बाहर निकाल दिया गया था, अब मुसलमानों को भी बाहर कर दो."

पायल के इस ट्वीट के बाद गौहर खान ने उन पर पलटवार करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, "ये बात वो इंसान कह रहा है जो 90 फीसदी मुस्लिम आबादी के बीच सुख से रह रहा है. मुझे तुम्हारी बिल्डिंग में रहने वाले उन मुस्लमानों के ऊपर गर्व है जो तुम्हें बर्दाश्त कर रहे हैं."

गौहर ने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए कहा, "कई लोग मुसलमानों को किराए पर घर नहीं देते हैं. नफरत फैलाना आसान है. शर्म आती है ऐसे विचारों पर. भारत अपनी विविधता के कारण सुंदर है. जो भी विभाजित करना चाहता है उसे शर्म आनी चाहिए."

गौहर के इस ट्वीट के बाद पायल ने फिर से एक ट्वीट करते हुए कहा, "मुस्लिम आंटी जिसने बिग बॉस जीतने के लिए एक हिंदू लड़के के साथ असफल रिश्ता बनाया. वह मेरी इमारत की आबादी को जानती है. तुम को पता होना चाहिए कि मेरा खुद का फ्लैट है. तुम हिजाब में वर्कआउट करती हो? क्योंकि मेरी बिल्डिंग में मुस्लिम महिलाएं ऐसा करती हैं."

बता दें कि पायल जहां 'बिग बॉस 2' में नजर आईं थीं, वहीं गौहर 'बिग बॉस 7' की विजेता रहीं थीं. हालांकि फिलहाल ये दोनों ही की लंबे वक्त से छोटे और बड़े पर्दे से नदारद हैं. अब इन दोनों के बीच इस विवाद की वजह कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती एक बयान है. महबूबा ने कुछ वक्त पहले कहा था कि अनुच्छेद 370 भारत और राज्य के बीच एक सेतु है और यदि संविधान के विशेष प्रावधान को खत्म किया गया तो नई दिल्ली को जम्मू कश्मीर के साथ अपने संबंध फिर से बातचीत करके तय करने होंगे.

पाकिस्तान ने 'भीख' मांगने के लिए प्रधानमंत्री रखा है: राजू श्रीवास्तव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget