एक्सप्लोरर

#MeToo के ठंडे बस्ते में जाने के बाद अनु मलिक की होगी इस शो पर वापसी

अनु मलिक सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं.

म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक पिछले एक दशक से अधिक समय से सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का हिस्सा रहे हैं. पिछले सीज़न के दौरान कुछ ऐसा हुआ जब उन्हें #MeToo कैंपेन के तहत कथित तौर पर शो को बीच में छोड़ना पड़ा. अब ऐसी खबरें हैं कि उनकी जल्द ही टीवी पर वापसी होने वाली हैं. मगर वह इस बार वह शो के जज के तौर पर नहीं बल्कि बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मलिक जल्द ही टीवी पर लौट सकते हैं लेकिन इस बार वह जज के रूप में नहीं दिखाई देंगे. जी हां, रिपोर्ट के अनुसार, अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो, सुपरस्टार सिंगर के सेट पर नज़र आ सकते हैं. म्यूजीशियन को गीतकार समीर के साथ शो में गेस्ट के रूप में देखा जा सकता है. दोनों ने पिछले कई सालों से कई गानों पर काम किया है.

रिपोर्ट के अनुसार, "वह गीतकार समीर के साथ खुद की तरफ से कंपोज किए गानों के लिए डेडिकेटेड एक एपिसोड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे." पिछले साल #MeToo विवाद के बाद, अनु मलिक ने एक बयान जारी करके शो छोड़ दिया था. उन्होंने कहा, "मैंने इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं इस समय अपने काम यानी अपने म्यूजिक पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा हूं.''

इंडियन आइडल के पिछले सीज़न के दौरान जज रहे अनु मलिक पर चार महिला गायकों द्वारा यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था जिसमें श्वेता पंडित और सोना महापात्रा भी शामिल थीं.

सोना ने कहा कि मैं साल 2006 में पहली बार अनु मलिक से मिली थी. उस वक्त मैं राम (सोना के पति) दोनों साथ में उनसे मिले थे हम MTV लिकरा अवॉर्ड नाइट के लिए रिहर्सल करने वाले थे. उस वक्त उन्हें नहीं पता था कि मैं और राम शादीशुदा हैं. जैसे ही मैं वॉशरूम गईं उन्होंने राम से उनके बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

आरोपों के बाद अनु मलिक को रियलिटी शो से हटना पड़ा, जिसे वह जज कर रहे थे. वह शुरुआत से ही शो का हिस्सा थे. चैनल ने उनकी जगह जावेद अली को शो में लिया था. हालांकि, अनु मलिक ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया था और उन्हें झूठा और अपमानजनक बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले कब है? कौन हैं शो के 6 फाइनलिस्ट, आ गई पूरी डिटेल
'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले कब है? कौन हैं शो के 6 फाइनलिस्ट, आ गई पूरी डिटेल
'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget