एक्सप्लोरर

Erica Fernandes On South Films: एरिका फर्नांडिस को फिल्मों में साइन करने के लिए साउथ के डायरेक्टर रखते थे ये शर्त, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Erica Fernandes On Her Struggle: एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हुई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है.

Erica Fernandes On South Industry: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) को लोग भले ही छोटे पर्दे पर उनकी एक्टिंग के लिए जानते हैं, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि, वह कई साउथ फिल्मों (South Films) में भी नजर आ चुकी हैं. टीवी मे डेब्यू करने से पहले एरिका ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) में अपनी जगह बनाने के लिए खूब मेहनत की. उन्होंने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन साउथ सिनेमा में उनका सफर कुछ खास नहीं रहा.

एरिका फर्नांडिस को कई बार उनके पतले शरीर को लेकर ट्रोल किया गया है. हालांकि, ट्रोलर्स के अलावा उन्हें साउथ इंडस्ट्री में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. उन्होंने फिल्म के लिए खुद का वजन बढ़ाया, लेकिन फिर भी रिप्लेस कर दी गई. उन्होंने पतला होने के चलते कई मुद्दों का सामना किया, जिसके बारे में उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में बात की है. एरिका ने ‘ईटाइम्स’ संग बातचीत में बताया कि, कैसे एक्ट्रेस को एक फिल्म के लिए खुद को बहुत मोटा करना था, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें रिप्लेस कर दिया गया.

एरिका फर्नांडिस का साउथ इंडस्ट्री में सफर

‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ फेम एरिका ने कहा, “मैं तब बहुत पतली थी. मैं 18 साल की थी, जब मैंने साउथ फिल्मों में काम करना शुरू किया था. मैंने कुछ सालों तक काम किया है. उस समय मुझे कई प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता था. मैं बहुत पतली थी और उनके अनुसार उस समय मैं फिट नहीं थी. वह मुझे मोटा देखना चाहते थे. इसके चलते मुझे खुद को गद्देदार बनाना पड़ता था, क्योंकि वह (फिल्म मेकर्स) ऐसा चाहते थे. मैंने उन चीजों का सामना किया. मुझे नहीं लगता है कि, मैं अब ऐसा कभी करूंगी.”

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 7: आमिर-करीना से शाहिद-कियारा तक, करण जौहर के शो में इस बार दिखेंगे ये सितारे, सुहाना भी आएंगी नज़र!

साउथ फिल्म से इस वजह से रिप्लेस हो गई थीं एरिका फर्नांडिस

एरिका फर्नांडिस को पतले होने की वजह से एक फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था और वह भी कुछ दिनों की शूटिंग के बाद ही. एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, “जिस दिन मुझे अपनी फिल्म में रिप्लेस किया गया, मैं सोच रही थी कि, क्या उन्हें नहीं पता था कि मैं कैसी दिखती हूं? मैंने वजन बढ़ाने की बहुत कोशिश की थी और मैंने कुछ किलो वजन बढ़ाया भी था. हीरो ने भी वजन बढ़ा रहे थे. मैंने जब उन्हें देखा तो वह पहले की तुलना में काफी मोटे हो गए थे. मैं सोच रही थी कि, उन्होंने ऐसा क्या किया है. मेरी मेहनत बेकार हो गई थी, क्योंकि मेरे द्वारा किए गए बदलाव दिखाई नहीं दे रहे थे.”

यह भी पढ़ें- कभी पैसों की तंगी के बीच गुजरा बचपन, अब Sapna Choudhary जीती हैं लग्जरी लाइफ, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे लिए आशीर्वाद है', 'तारक मेहता' फेम तन्मय वेकारिया बोले- आज भी लोग बाघा के नाम से जानते हैं
'मेरे लिए आशीर्वाद है', 'तारक मेहता' फेम तन्मय वेकारिया बोले- आज भी लोग बाघा के नाम से जानते हैं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget