एक्सप्लोरर

Drugs Case: ड्रग्स मामले में बढ़ सकती हैं Bharti Singh और हर्ष की मुश्किलें, NCB ने दायर की चार्जशीट

Bharti Singh-Harsh Drugs Case: एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है और जल्द दोनों के खिलाफ कोर्ट में मामला शुरू हो जाएगा. यहां बता दें कि फिलहाल ये दोनों जमानत पर बाहर हैं.

Bharti Singh And Harsh Drugs Case: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी कलाकारों का नाम ड्रग्स मामले में सामने आया था. इसमें कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष भी शामिल थे. अब इस मामले में ताजा अपडेट ये सामने आई है कि एनसीबी ने इन दोनों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है और जल्द दोनों के खिलाफ कोर्ट में मामला शुरू हो जाएगा. यहां बता दें कि फिलहाल ये दोनों जमानत पर बाहर हैं.

घर से बरामद हुई थी ड्रग्स

बता दें कि भारती और हर्ष लिंबाचिया अब छह महीने के बच्चे लक्ष्य के माता-पिता हैं. उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नवंबर, 2020 में उपनगर अंधेरी में उनके घर से गांजा (भांग) जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था. एनसीबी ने बताया था कि छापेमारी कर उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था. एनसीबी के अधिकारियों के हवाले से एएनआई ने कहा, "भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजा का सेवन स्वीकार किया था. 

जमानत पर बाहर हैं दोनों

एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि एनसीबी द्वारा मनोरंजन उद्योग में कथित नशीली दवाओं के इस्तेमाल की जांच के तहत तलाशी ली गई थी. कपल को दो दिन बाद मजिस्ट्रेट अदालत ने 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी. दोनों पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) (ii) (ए) (छोटी मात्रा में दवाएं शामिल हैं) और 8 (सी) (दवाओं का कब्ज़ा) और 27 (दवाओं की खपत) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

कई शोज को कर चुके हैं होस्ट

भारती और हर्ष ने कई रियलिटी शो होस्ट किए हैं. भारती वर्तमान में सिंगिंग रियलिटी शो, सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2022 की होस्ट हैं. भारती और हर्ष दोनों पहले एक अन्य शो हुनरबाज़: देश की शान में होस्ट थे. उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने खुद के कॉमेडी गेम शो, खतरा खतरा खतरा का तीसरा सीज़न भी लॉन्च किया.

भारती और हर्ष नियमित रूप से अपने दैनिक जीवन के मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम और अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करते हैं. कई वीडियो में उनके बेटे लक्ष्य को भी दिखाया गया है, जिसका नाम गोला रखा गया है.

यह भी पढ़ें-  'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर Vivek Agnihotri ने फिर खोया आपा, बॉलीवुड को कह दिया- 'अंधा-बहरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? दिलीप जोशी के शो छोड़ने की खबरों पर मेकर्स ने दी सफाई
'तारक मेहता' नहीं छोड़ रहे दिलीप जोशी, शो छोड़ने की खबरों को मेकर्स ने बताया अफवाह
'45-46 की उम्र में लड़कियों से चक्कर...', दलजीत कौर को मिला धोखा, एक्स पति पर साधा निशाना
'45-46 की उम्र में लड़कियों से चक्कर...', दलजीत कौर को मिला धोखा, एक्स पति पर साधा निशाना
सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर दिखाई प्यारी सी झलक
सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर दिखाई प्यारी सी झलक

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Career Options After 12th Arts: आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
Embed widget