एक्सप्लोरर

VIDEO: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने रचाई शादी, यहां देखें तस्वीरें और वीडियो

पिछले तीन दिनों से शादी की रस्में चल रही थीं और आज दोनों ने एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर लिया

नई दिल्ली: टीवी पर सिमर बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली दीपिका कक्कर को आज उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है. इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान दीपिका की मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई थी. इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और आज दोनों ने शादी रचा ली. इन दोनों सितारों ने ग्लैमर से अलग अपने परिवार संग भोपाल में एक निजी समारोह में ट्रेडिशनल तरीके से शादी रचाने का फैसला किया. भोपाल में ही दोनों ने 'डीडीएलजे' में राज और सिमरने के अंदाज में सरसों के खेत में प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया जो फैंस को काफी पसंद आया. पिछले तीन दिनों से शादी की रस्में चल रही थीं और आज दोनों ने एक दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर लिया.

VIDEO: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने रचाई शादी, यहां देखें तस्वीरें और वीडियो

निकाह के मौके पर दुल्हन की लिबास में दीपिका कक्कड़ इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं. फैंस को उनका ये ब्राइडल लुक काफी पसंद आ रहा है. अपनी ज़िंदगी के इस खास मौके पर दीपिका ने पिंक सरारा पहना जिस पर गोल्ड और सिल्वर इंब्रॉयडरी है. माथे पर टीका के साथ पासा और गले में रानी हार, कुंदन के इन जेवरों ने दीपिका की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया.

खबरें ये भी हैं कि इस शादी के लिए दीपिका ने अपना धर्म बदल लिया है. निकाह के लिए दीपिका का नाम फैजा रखा गया है. हालांकि इसे लेकर अभी आधाकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये दोनों हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक सात फेरे भी लेंगे. निकाह से पहले जब दीपिका तैयार हो रही थीं उस दौरान की भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है.
निकाह के लिए जब दीपिका जा रही थीं उस दौरान एक वीडियो देखने को मिली है. यहां देखिए-

Omggg ???????????? @ms.dipika @shoaib2087 #shoaika #dodilmilrahehain

A post shared by Princess Dipika ???????????? (@dipikakakar.fc) on

वहीं शोएब इस मौके पर हल्के पिंक कलर की शेरवानी में भी गज़ब ढ़ा रहे थे. हालांकि जो तस्वीरें आईं हैं उनमें उनका चेहरा साफ नज़र नहीं आ रहा. निकाह से पहले शोएब घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्निया के पास पहुंचे. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. यहां देखिए-

इस शादी में परिवार के अलावा इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त भी मौजूद थे. उन सितारों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर दीपिका और शोएब के फैंस ने शेयर की हैं.

@ms.dipika #shoaika #dodilmilrahehain

A post shared by Princess Dipika ???????????? (@dipikakakar.fc) on

टीवी की दुनिया में कैमरे के सामने रहने वाले इन दोनों सितारों ने आम लोगों की तरह शादी रचाई है. निकाह के बाद इन दोनों के परिवार वाले इन्हें बधाइयां भी देते नज़र आए. देखिए-
यहां आपको ये भी बता दें कि ये दीपिका की दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी रौन सैमसन से हुई थी. दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया. इसके बाद 'ससुराल सिमर का' सीरियल के दौरान दीपिका को शोएब से प्यार हुआ और अब दोनों ने शादी रचा ली है.
बता दें कि 26 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया गया है जिसमें टीवी की दुनिया के सभी बड़े सितारे शरीक होंगे. एबीपी  न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए शोएब ने कहा, ''हमने पहले से ही सोचा था कि जहां से हैं वहीं जाकर शादी करेंगे.” वहीं, दीपिका का कहना था कि ''यहां आकर जो खुशी परिवार के चेहरे पर है वो प्राइसलेस है.” यहां क्लिक करके देखें Video- -

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget