एक्सप्लोरर

Yuzvendra Dhanashree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री का हुआ तलाक, 5 करोड़ की एलिमनी देकर केस सेटल, चेहरा छुपाए कोर्ट पहुंचे थे दोनों

Dhanashree-Yuzvendra Divorce: कोरियोग्राफर धनश्री और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की राहें अलग हो गई हैं. इन दोनों का आज ब्रांदा फैमिली कोर्ट में तलाक फाइनल हो गया है.

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अलग हो गए हैं. मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में आज इस जोड़ी का तलाक फाइनल हो गया है. धनश्री और चहल 18 महीनों से अलग रह रहे थे. वहीं शादी के चार साल बाद धनश्री और चहल का रिश्ता अब खत्म हो गया है.

दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे. धनश्री और चहल के तलाक पर क्रिकेटर के वकील का बयान भी सामने आ गया है.

चहल के वकील ने कही ये बात
तलाक के बाद यजुवेंद्र चहल के वकील नितिन कुमार ने बताया, 'कोर्ट ने दोनों को तलाक दे दिया है. दोनों पार्टी का डिवोर्स हो गया है. दोनों ने म्यूचुअल कंसेंट से डिवोर्स लेने के लिए कहा था उसे कोर्ट ने एक्सेप्ट कर लिया. दोनों अब पति पत्नी नहीं हैं.'

चेहरा छिपाकर पहुंचे थे कोर्ट
युजवेंद्र चहल और धनश्री दोनों ही जब कोर्ट आए थे तो उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था. दोनों में से कोई भी बाहर नहीं रुका था. कार से उतरते ही दोनों सीधे कोर्ट में अंदर चले गए थे. मास्क से चेहरे को कवर करने की वजह से चहल को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. उन्होंने खुद को इस तरह से कवर किया था कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं पा रहा था.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


Yuzvendra Dhanashree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री का हुआ तलाक, 5 करोड़ की एलिमनी देकर केस सेटल, चेहरा छुपाए कोर्ट पहुंचे थे दोनों

धनाश्री को मिली इतनी एलिमनी
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक चहल धनश्री को बतौर एलिमनी 4 करोड़ 75 लाख रुपये देंगे. जिसमें से वो 2 करोड़ 37 लाख पहले ही दे चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक- कंसेंट टर्म के अनुसार चहल ने धनश्री को 4 करोड़ 75 लाख रुपए की परमानेंट एलिमनी देने पर सहमति जताई थी, जिसमें से 2 करोड़ 37 लाख 55 हजार रुपए पहले ही दिए जा चुके हैं. 

एलिमनी देने के बाद चहल ने आज बिना कहे ही कोर्ट में बहुत कुछ कह दिया. आज तलाक के लिए यजुवेंद्र चहल जो टीशर्ट पहनकर पहुंचे थे, उस पर लिखा था- Be Your Own Sugar Daddy. इसका हिंदी में मतलब होता है 'खुद के लिए आर्थिक रूप से सक्षम बनें और अपनी जरूरतें खुद पूरी करें, बिना किसी और पर निर्भर हुए.' 

Yuzvendra Dhanashree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री का हुआ तलाक, 5 करोड़ की एलिमनी देकर केस सेटल, चेहरा छुपाए कोर्ट पहुंचे थे दोनों

बता दें कि युजवेंद्र चहल ने 8 अगस्त 2020 को यूट्यूबर, डांस कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट धनश्री से सगाई की थी. उन्होंने रियलिटी शो झलक दिख जा में भी हिस्सा लिया था और 22 दिसंबर, 2020 को दोनों ने गुरुग्राम में एक निजी समारोह में शादी की थी.

ये भी पढ़ें: 'हर बार मुझे रात की शूटिंग करने पर मजबूर करते हैं', Rashmika Mandanna ने थामा के निर्देशक को लेकर कहा ये, बोलीं- मेरी जिंदगी की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget