एक्सप्लोरर

Alia Bhatt की इस चीज को कॉपी कर रही हैं देबिना बनर्जी, प्रेग्नेंसी डाइट बताते हुए किया खुलासा

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अपनी प्रेग्नेंसी डाइट का खुलासा किया है. देबीना जल्द मां बनने जा रहीं हैं. एक्ट्रेस आलिया भट्ट से भी कुछ चीजों की प्रेरणा ले रही हैं.

Debina Bonnerjee Pregnancy Diet: टीवी की चर्चित अभिनेत्री देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) इसी साल  3 अप्रैल 2022 को मां बनी थीं. उन्होंने एक बेटी लियाना को जन्म दिया था. शादी के करीब 12 साल बाद देवीनी और उनके पति एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Chaudhary) को संतान हुई थी. पहले बच्चे के जन्म के चंद महीनों बाद ही कपल को पता चला कि देबीना दोबारा मां बनने वाली हैं. ऐसे में कपल ने इस बच्चे को भी जन्म देने का फैसला किया. इसलिए दूसरी प्रेग्नेंसी में देबीना बनर्जी अपना दोगुना ख्याल रख रही हैं. उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी करके अपनी प्रेग्नेंसी डाइट (Debina Bonnerjee Pregnancy Diet Plan) फैंस के साथ शेयर की है. इसमें एक्ट्रेस ने बातों-बातों में यह भी बताया कि अपने प्रेग्नेंस रुटीन में वह जल्द ही मां बनने जा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक चीज को भी फॉलो कर रही हैं. 

देबीना हो गई थीं प्रेग्नेंसी डायबिटीज की शिकार
देबिना अपनी और अपने होने वाले बच्चे की देखभाल करने में जुटी हैं. अभिनेत्री ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को चमत्कार बताया था. अब एक नए यूट्यूब वीडियो में देबिना बनर्जी ने अपनी प्रेग्नेंसी डाइट का खुलासा किया. उन्होंने खुलकर बताया है कि वह दिनभर के रूटीन में क्या खाती-पीती हैं? वीडियो में देबीना ने बताया कि उन्हें प्रेग्नेंसी डायबिटीज थी और ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया था. उन्होंने इसे ठीक करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव किए. इसके साथ ही देबीना चाहती हैं कि प्रेग्नेंट महिलाएं इससे सीखे और प्रेगनेंस डाइबटीज से बचें. देबिना अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार एक सख्त डाइट फॉलो कर रही हैं. 

सुबह नाश्ते में क्या खाती हैं देबीना?
देबिना की सुबह की शुरुआत एक कप बटर कॉफी से होती है, हालांकि वह ज्यादा कैफीन का सेवन नहीं करती लेकिन बटर कॉफी लेना कभी नहीं भूलती हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके पाचन में मदद करता है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान उन्हें कभी भी कब्ज की समस्या नहीं हुई. नाश्ते में  देबिना दो अंडे का ऑमलेट, एक चौथाई एवोकाडो और ग्लूटेन-फ्री ब्रेड या राइस केक खाती हैं. वह पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करती हैं. 

आलिया भट्ट की रेसिपी कर रही हैं फॉलो
इसके थोड़ी देर बाद वह सुबह 8 से 10 के बीच फल खाना पसंद करती हैं. फलों में देबीना केवल सेब और अनार खा सकती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी डाइट में बहुत सारे सलाद को शामिल करने की कोशिश करती हैं. इसलिए वह सलाद के तौर पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का चुकंदर सलाद रेसिपी फॉलो करती हैं. उन्होंने लंच में चुकंदर का सलाद खाना शुरू कर दिया है. बता दें कि, आलिया भट्ट भी प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बनने वाली हैं.

देबीना का प्रेग्नेंसी डिनर है खास
दोपहर के भोजन में देबीना कुछ सब्जियों के साथ 200 ग्राम मछली खाती हैं. उन्हें चावल खाना मना है, लेकिन वह थोड़े चावल खाती हैं. देबिना ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने शाम के स्नैक्स में पिज्जा-बर्गर को छोड़ भेलपुरी या कुछ फलों के सलाद को जगह दी है. बाद में वह रात के खाने में एक कटोरी सूप या मूंग दाल चीला खाती हैं. बच्चा होने तक देबीना प्रोटीन और विटामिन से भरपूर यही डाइट फॉलो करने वाली हैं.

यह भी पढ़ें- 

Shilpa Shetty ने संडे को खायी ऐसी चीज, Video शेयर कर शेफ के लिए कह दी हैरान करने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget