एक्सप्लोरर

दलजीत कौर 'बिग बॉस' के घर से बाहर आकर बोलीं- इस शो में असली कुछ भी नहीं

Bigg Boss 13: पहले नॉमिनेशन में अभिनेत्री दलजीत कौर घर से बेघर हो गई हैं. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वो इतनी जल्दी घर से बाहर आ जाएंगीं.

Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में पहले नॉमिनेशन हुआ जिसमें अभिनेत्री दलजीत कौर घर से बेघर हो गई हैं. ऐसे में 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद दलजीत कौर ने दुख जताते हुए कहा है कि शो के फॉर्मेट के कारण उनके साथ ऐसा हुआ है. इतना ही नहीं दलजीत का कहना है कि इस शो में असली जैसा कुछ भी नहीं हैं और क्योंकि वो अपनी सच्ची फीलिंग्स रिफ्ले्कट करती हैं इसी कारण घर से बाहर आ चुकी हैं.

बता दे कि दलजीत ने 'बिग बॉस' में एंट्री करने के लिए अपना मशहूर शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' भी छोड़ दिया है. ऐसे में वर्क फ्रंट की बात करें तो ये दलजीत के लिए काफी खराब समय है. घर के बाहर आने का बाद दलजीत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “मैं ऐसी इंसान हूं जिसे अपने दिल की बात कहने में वक्त लगता है. मैं रिश्ते भी बना सकती हूं और दोस्ती भी निभा सकती हूं लेकिन यह टू मिनट मैगी जैसा नहीं हो सकता. बिग बॉस के घर में मुझसे यही उम्मीद की गई लेकिन मैं जो हूं जैसी हूं वैसी ही बने रहना चाहती हूं किसी शो की खातिर मैं नकली चेहरा नहीं लगा सकती और वह भी तब जब शो ही रियलिटी की बात करता हो.”

बिग बॉस के घर में अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए दलजीत ने कहा, "बिग बॉस का मेरा अनुभव जैसा भी रहा हो लेकिन मुझे ये कतई अंदाजा नहीं था कि मुझे इतनी जल्दी बाहर कर दिया जाएगा. मैं किसकी वजह से या किसकी साजिश से बाहर हुई ये तो कहना मेरे लिए मुश्किल है क्योंकि मैं किसी पर आरोप लगाने में यकीन नहीं रखती. लेकिन, हां शो शुरू होने से पहले मैंने इसे बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस एंडेमॉल से इस बारे में लंबी बात की थी और तभी मैं अपना चलता हुआ शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा छोड़कर बिग बॉस के घर आई. गुड्ड़न में मेरा किरदार बहुत सही जा रहा था. लेकिन, मैं वो शो भी छोड़ आई और यहां भी मेरे साथ ये हो गया."

दलजीत की बातों से साफ है कि फिलहाल वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बुरे दौर से गुजर रही हैं. शो के होस्ट सलमान खान के बारे में पूछे जाने पर दलजीत ने कहा, “वह बहुत ही प्यारे इंसान हैं और हर वक्त लोगों का हौसला बढ़ाते रहते हैं. उनके साथ काम करने का ये अनुभव पूरी जिंदगी मेरे साथ रहेगा. गिला बस यही है कि उनके साथ मेरा लंबे वक्त तक काम करने का सपना बिग बॉस ने पूरा नहीं होने दिया.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget