एक्सप्लोरर

अलगाव के बीच पति Rajeev Sen का सरनेम लगाने पर Charu Asopa ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली इतनी बड़ी बात

Charu Asopa On Sen Surname: एक्ट्रेस चारु असोपा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में पति राजीव सेन का सरनेम लगाने की वजह का खुलासा किया है.

Charu Asopa On Rajeev Sen Surname: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने जब से पति राजीव सेन (Rajeev Sen) के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करने की घोषणा की है, तब से दोनों सुर्खियों में हैं. यूं तो दोनों के बीच कई बार दिक्कतें आईं और वे अलग हुए. मीडिया में भी उनके रिश्ते का तमाशा बना. हर बार दोनों ने सुलह कर ली थी. हालांकि, इस बार उनके बीच तनातनी कुछ ज्यादा तेज थी. काफी दिनों तक दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए, लेकिन बीते दिन राजीव ने चारु के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर इशारा किया था कि, अब उनका रिश्ता ठीक है.

चारु असोपा ने पति राजीव का सरनेम लगाने पर तोड़ी चुप्पी

यही नहीं, लोगों की नजरें चारु असोपा के सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर भी पड़ी थी, जिसमें चारु ने पति राजीव का सरनेम ‘सेन’ लगा रखा था. अनुमान लगाया जाने लगा कि, दोनों का रिश्ता ठीक हो गया है, इसीलिए चारु ने अपने नाम के आगे पति का सरनेम लगा लिया है. अब चारु ने सेन लगाने की वजह बताई है. चारु ने ‘ईटाइम्स’ संग बातचीत में खुलासा किया है कि, उन्होंने कभी भी सेन सरनेम हटाया ही नहीं. एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने सेन को कभी नहीं हटाया था, इसलिए इसे वापस जोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता. इतना सब कुछ हो रहा होता है तो सरनेम जोड़ना और ड्रॉप करना किसी के दिमाग में नहीं आता.”

राजीव सेन ने पत्नी चारु असोपा संग रिश्ते पर की बात

अलग होने की खबरों के बीच राजीव सेन ने बीते दिन चारु असोपा के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी. फोटो में उनके बीच एक प्यारी बॉन्ड देखने को मिली. इसी के बाद उनके रिश्ते में सुलह होने की खबरों ने सुर्खियां बटोर लीं. राजीव ने ‘ईटाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में इशारा किया कि, वे अब एक साथ हैं. उन्होंने कहा, “मेरा लेटेस्ट पोस्ट सब कुछ कहता है.”

बता दें कि, राजीव और चारु ने 2019 में शादी की थी. उन्हें एक बेटी जियाना सेन (Ziana Sen) भी है.

यह भी पढ़ें

44 सालों से इस कंटेस्टेंट का Amitabh Bachchan पर है कर्ज, KBC 14 में किया खुलासा

Khatron Ke Khiladi 12: रुबीना दिलैक के साथ हुई लड़ाई पर Mohit Malik ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली इतनी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर हुआ खत्म, कम वोटों के चलते घर से हुए एविक्ट
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget