एक्सप्लोरर

टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना ने पति पर लगाए यौन और मानसिक उत्पीड़न के आरोप, देना चाहती हैं तलाक

अपनी शादी को तोड़ना उनके लिए रातोंरात लिया जाने वाला फैसला नहीं था. उन्होंने यह भी बताया कि वह तलाक चाहती हैं लेकिन उनके पति उन्हें तलाक देने के लिए तैयार नहीं हैं. चाहत बताती हैं कि वह किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हैं.

सोनी टीवी के मशहूर सीरियल 'बडे़ अच्छे लगते हैं' की अभिनेत्री चाहत खन्ना ने एक महीने पहले पति फरहान मिर्जा से अलग होने के लिए कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी. अगस्त में अपने अलगाव के बारे में पुष्टि करने वाली अभिनेत्री ने साल 2013 में फरहान से शादी की थी. इस कपल की दो बेटियां हैं - जोहर और अमाएरा. इससे पहले चाहत ने कभी भी अपनी शादी में मुद्दों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था. मगर, हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पति के साथ अपने रिश्ते के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

चाहत ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए यह खुलासा किया कि फरहान के साथ शादी कर के वो कैसे फंस गई हैं. अपनी शादी को तोड़ना उनके लिए रातोंरात लिया जाने वाला फैसला नहीं था. उन्होंने यह भी बताया कि वह तलाक चाहती हैं लेकिन उनके पति उन्हें तलाक देने के लिए तैयार नहीं हैं. चाहत बताती हैं कि वह किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हैं.

अभिनेत्री ने अपने पति फरहान पर यौन और मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने खुलासा किया, "यह सिर्फ यौन शोषण नहीं था, मैं फाइनेंसियली और मेंटली टॉर्चर का शिकार हो रही थी. इस घर का वातावरण मुझे पागल कर रहा था. मेरे पति ने मुझ पर प्रोस्टिट्यूशन का आरोप लगाया, उसने आरोप लगया कि मैं अपने को-एक्टर के साथ रिलेशनशिप में हूं. वह अचानक से मेरे शो (कबूल है) के सेट पर चला आता है और जब हैं अपने को-एक्टर को गले लगाने या हाथ पकड़ने जैसे सीन्स को करती थी तो वह हंगामा करने लगता."

अखबार से बात करते हुए चाहत ने एक घटना का जिक्र किया है जिसके बाद उन्हें इस बाता का अहसास हुआ कि फरहान उनकी थोड़ी सी भी फिक्र नहीं करता है. जब चाहत के ब्रेस्ट में असहनीय दर्द महसूस हो रहा था तब उन्होंने अपने पति से डॉक्टर्स के पास ले जाने के लिए कहा. चाहत के फैमिली डॉक्टर ने इस केस को देखने के बाद सोनो मैमोग्राफी करने की सलाह दी थी. लेकिन, फरहान ने उनके इस दर्द को नजरअंदाज कर दिया.

चाहत आगे बताती हैं, "जब दर्द अगले दिन कम नहीं हुआ, तो मैंने उससे डॉक्टर के पास ले जाने के लिए अनुरोध किया. हालांकि, मेरी सेहत से जुड़े खतरों को अनदेखा करते हुए उसने मुझे बताया कि वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था. यही वह वक्त था जब मुझे ऐसा लगा कि वह मेरे मरने तक की भी परवाह नहीं करेगा. लेकिन मुझे अपनी बेटियों की चिंता होने लगी थी. मुझ पर नजर रखने के लिए वह मेरे फोन को चेक करता था.''

चाहत ने इस बात का भी दावा किया कि फरहान ने उनकी फैमिली के बारें में फूहड़ और शर्मिंदगी भरी बातों से उन्हें अपने परिवार से अलग करने की भी कोशिश की, जिसके बाद चाहत के माता-पिता ने उनसे अपने पति को छोड़ने के लिए कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget