एक्सप्लोरर

BB10: बिग बॉस जीतने के बाद अब आगे क्या करने वाले हैं मनवीर गुज्जर?

मुंबई: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में जीत हासिल करने के बाद मनवीर गुर्जर के सामने कई ऑप्शन मौजूद हैं लेकिन उनका कहना है कि उन्हें कोई जल्दी नहीं हैं और कोई भी कदम उठाने से पहले वह एक ‘अच्छे अवसर’ का इंतजार करेंगे.

मनवीर को 29 जनवरी की देर रात ‘बिग बॉस’ के 10वें सीजन का विजेता घोषित किया गया. उन्होंने बानी जे और लोपामुद्रा राउत को अंतिम दौर में मात देकर यह खिताब हासिल किया. भविष्य में फिल्म या टीवी में करने करने संबंधी सवाल पर मनवीर ने कहा कि अभी इस पर निर्णय लेना है लेकिन इसके लिए वह किसी के पास काम मांगने नहीं जाएंगे.

मनवीर ने कहा, ‘‘मैं पहले सभी एपिसोड देखूंगा... देखूंगा कि मैं किसमें अच्छा हूं. मैं वह अच्छी आदतें अपनाउंगा जो लोगों को मुझमें पसंद आई और फिर तय करूंगा कि आगे क्या करना है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने बानी से बात की थी, उन्होंने बताया कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए गई थीं लेकिन वह टास्क सही तरीके से नहीं कर पाईं. मैं नहीं चाहता कि मेरे साथ भी ऐसा हो. मुझे जो भी अच्छे मौके मिलेंगे. मैं उनका फायदा उठाउंगा और आगे बढूंगा.’’

मनवीर को ‘बिग बॉस’ का खिताब जीतने के साथ ही 40 लाख रूपए की नकद राशि भी इनाम में मिली और उनके पिता ने इस राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा सलमान खान के चैरिटी फाउंडेशन ‘बीइंग ह्यूमन’ का देने का संकल्प जाहिर किया है. नोएडा के रहने वाले मनवीर ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी पहली आय का कुछ हिस्सा वह परमार्थ कार्य के लिए दे रहे हैं.

एक आम आदमी होने के बावजूद शो का विजेता बनाने के लिए उन्होंने जनता का शुक्रिया भी अदा किया. हालांकि मनवीर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह शो जीत पाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पहले दो सप्ताह में लगा कि यह शो मेरे मतलब का नहीं है. कुछ टास्क थे जिनके बारे में मुझे लगा कि मैं नहीं कर पाउंगा. लेकिन धीरे-धीरे हर चीज का रास्ता दिखने लगा. जैसे स्थिति को आंकने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देना. मैंने घर में कभी किसी की नकल नहीं की. मैंने अपना खेल ईमानदारी से खेला, सबका मनोरंजन किया और शो में अपना शत प्रतिशत दिया. ’’

शो में अपने सबसे अच्छे दोस्त रहे मनु पंजाबी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कभी नहीं लगा कि मैंने उनका इस्तेमाल किया, जब भी उन्होंने कुछ कहा, मैंने सुना... मैंने खेल अपने दिल से खेला दिमाग से नहीं.’’ उन्होंने कहा कि इस शो के बाद वह खुद को पहले से कहीं अधिक मानसिक रूप से मजबूत महसूस कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget