एक्सप्लोरर

Bigg Boss: जानिए- अपने पहले सीजन से ही क्यों बन गया था देश का सबसे विवादित रिएलिटी शो?

चूंकि रात 9 बजे शो का रोजाना टेलीकास्ट किया जाता था. इसको लेकर उस दौरान इस बात पर काफी हो-हल्ला हुआ कि ऐसे कंट्रोवर्सियल कंटेंट को प्राइमटाइम पर दिखाया जाना वाजिब नहीं हैं, क्योंकि इस दौरान छोटे बच्चे जगे रहते हैं और उनके सामने ऐसा कंटेंट दिखाना, बिग बॉस को कोई फैमिली शो साबित नहीं करता.

मशहूर इंटरनेशनल रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' की तर्ज पर साल 2006 में भारत में शुरू किया गया 'बिग बॉस' रियलिटी टीवी शो अपने देश में भी काफी लोकप्रिय रहा. अपने शुरुआती सीजन में यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दिखाया गया था. पहला सीजन 3 नवंबर 2006 से 26 जनवरी 2007 के बीच दिखाया गया. इस शो में मशहूर हस्तियों ने कंटेस्टेंट्स के तौर पर हिस्सा लिया. शो के पहले सीजन के होस्ट बॉलीवुड अभिनेता अर्शद वारसी थे.

Bigg Boss: जानिए- अपने पहले सीजन से ही क्यों बन गया था देश का सबसे विवादित रिएलिटी शो?

इस शो में कंटेस्टेंट्स के तौर पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन, रिएलिटी टेलीविजन स्टार और हमेशा अलग-अलग विवादों के लिए खबरों में रहने वाली राखी सावंत, बॉलीवुड अभिनेता अमित साध जिन्हें शो के बाद बॉलीवुड में ज्यादा सफलता मिली, भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली जिन्हें साराभाई बनाम साराभाई में उनकी भूमिका के लिए लोकप्रियता हालिस है, रैपर और सिंगर बाबा सहगल, रागिनी शेट्टी जिन्हें शो के बाद लोगों के बीच एक अलग पहचान मिली, बॉलीवुड फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय हुए अभिनेता दीपक तिजोरी, मॉडल और कलाकार अनुपामा वर्मा और आर्यन वैद, रिएलिटी टीवी स्टार और अभिनेत्री कश्मीरा शाह, टेलीविजन और फिल्म अभिनेता दीपक पराशर, सेक्स चेंज सर्जरी से लोकप्रियता हासिल कर चुकीं अभिनेत्री बॉबी डार्लिंग, रैंप वॉक के दौरान शरीर से कपड़े के फिसल जाने के कारण चर्चा में आईं सुपरमॉडल कैरल ग्रेसियस, फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय और पूर्व क्रिकेटर सलील अंकोला जैसी शख्सियतें शामिल थीं.

Bigg Boss: जानिए- अपने पहले सीजन से ही क्यों बन गया था देश का सबसे विवादित रिएलिटी शो?

बिग बॉस के पहले सीजन में अभिनेता राहुल रॉय शो के विजेता बनने में कामयाब हो पाए साथ ही कैरल ग्रेसीस शो की रनर-अप रहीं.

क्या था विवाद?

बिग बॉस के इस सीजन में पहली बार किसी इंडियन नेशनल टीवी पर इतने बोल्ड कंटेंट दिखाए गए थे. शो के अंदर रह रहे कंटेस्टेंट्स की आपसी तकरार से भी पहली बार दर्शक रू-ब-रू हुए. ऐसा बताया जाता था कि शो के निर्माताओं की मंशा पहले से ही इस सीरीज को कंट्रोवर्सियल बनाने की थी. शो का हिस्सा रह चुके बाबा सहगल ने इस बात को स्वीकारा था कि शो के अंदर जितनी भी एक्टिविटी की जाती थी वह महज एक एक्टिंग थी.

नहीं बन सका फैमिली शो

चूंकि रात 9 बजे शो का रोजाना टेलीकास्ट किया जाता था. इसको लेकर भी उस दौरान इस बात पर काफी हो-हल्ला हुआ कि ऐसे कंट्रोवर्सियल कंटेंट को प्राइमटाइम पर दिखाया जाना वाजिब नहीं हैं, क्योंकि इस दौरान छोटे बच्चे जगे रहते हैं और उनके सामने ऐसा कंटेंट दिखाना, बिग बॉस को कोई फैमिली शो साबित नहीं करता.

बिग बॉस के घर को आलीशान बनाने के लिए तमाम ऐशों आराम का घर के अंदर इंतजाम किया गया था. जिनमें गार्डेन एरिया, जिम, स्मोकिंग जोन, स्वीमिंग पूल और जकूज़ी जैसी जगहें शामिल थीं. जहां शो के कंटेस्टेंट अपना वक्त बिताते नजर आते. शो में कश्मीरा शाह पहली ऐसी कंटेस्टेंटे थी जो पूल में बिकिनी में नहाती नजर आई थीं. यह पहली बार था जब कोई किसी नेशनल टीवी शो पर इतने बोल्ड अंदाज़ में नजर आया होगा.

Bigg Boss: जानिए- अपने पहले सीजन से ही क्यों बन गया था देश का सबसे विवादित रिएलिटी शो?

शो के अंदर कंटेस्टेंट के बीच होने वाले विवादों और एक दूसरे पर हिंसा करने जैसे कृत्यों की वजह से यह शो हमेशा से विवादों में घिरा रहा. कई कंटेस्टेंट्स इस रिएलिटी शो में हिस्सा होने के बावजूद शो को छोड़ना भी चाहते थे.

पहले ही सीजन से जुड़ गया विवादित रिएलिटी शो का तमगा

कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी गाली-गलौज और विवादों के साये में बिग बॉस का पहला सीजन खत्म तो जरूर हुआ मगर इसके साथ बिग बॉस के ऊपर देश का सबसे विवादि रिएलिटी शो होने का तमगा जुड़ गया. बिग बॉस के आगे आने वाले सीजन में भी इसी तरह की परंपरा कायाम रहीं और हमेशा के लिए इस शो का हिस्सा बन गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Kapoor-Gautami Love Story: 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुआ प्यार, वैलेंटाइन डे पर रचाई शादी, ऐसी है राम कपूर और गौतमी कपूर की लव स्टोरी
'देवर-भाभी' का किरदार निभाते-निभाते हो गया प्यार, फिर यूं एक हुए राम कपूर और गौतमी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं
TV Serial Spoilers: सिद्धू ने अपनी ही मां को पहुंचाया जेल, इंटरव्यू के दौरान वसुधा ने खोली उषा की पोल
सिद्धू ने अपनी ही मां को पहुंचाया जेल, इंटरव्यू के दौरान वसुधा ने खोली उषा की पोल
'होटल के कमरे में अकेले बुलाया था', 'तारक मेहता' फेम एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा
'होटल के कमरे में अकेले बुलाया था', 'तारक मेहता' फेम एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget