एक्सप्लोरर

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम Avinash Sachdev ने रुबीना दिलैक संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उसकी एक्सपायरी डेट हो गई'

 Avinash Sachdev: अविनाश सचदेव हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 से एलिमिनटे हुए हैं. वहीं एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अविनाश ने रुबीना दिलैक संग अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है.

 Avinash Sachdev On Breakup With Rubina Dilaik: टीवी एक्टर अविनाश सचदेव हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 से एलिमिनेट हुए हैं. अविनाश ने बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में रहते हुए खूब सुर्खी बटोरी. खासतौर पर एक्टर के अफेयर्स को लेकर खूब चर्चे हुए. अविनाश ने टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को भी डेट किया था. हालांकि उनका ब्रेकअप हो गया था. वहीं बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अविनाश ने रुबीना संग अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की.

अविनाश ने रुबीना दिलैक संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल कई साल पहले अविनाश सचदेव एक्ट्रेस रूबीना दिलैक के साथ रिलेशनशिप में थे. इन दोनों ने टीवी शो 'छोटी बहू' में लीड जोड़ी के तौर पर साथ काम किया था. हालांकि इनका लव रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल सका और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था. वहीं अब  बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में अविनाश ने 'बिग बॉस 14' विनर रुबीना के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में करते हुए ने कहा कि रुबीना के साथ उनका रिश्ता एक खूबसूरत दौर था लेकिन हर चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है.

उस समय के रिलेशनशिप का इंटेंशन कुछ और था
अविनाश ने कहा, "वह कितना खूबसूरत टाइम था, कितना प्यारा जमाना था. अब जब आप पीछे मुड़कर देखेंगे तो उस समय के रिलेशनशिप का इंटेंशन कुछ और ही महसूस होगा. आपको बचपन के प्यार और अब के प्यार के बीच का अंतर समझ में आ गया है और एक बड़ा अंतर है. वह एक नादान उम्र थी, हम दोनों इंडस्ट्री में नए थे, मेरे सामने एक नई हीरोइन थी और हीरोइन के सामने मैं हीरो था.''

उसकी एक्सपायरी डेट हो गई
उन्होंने आगे मेंशन किया, "ठीक है, तो इसमें चीज हो जाती है, बहुत खूबसूरत दौर था वो और वो बिल्कुल एक हैप्पी जोन में रहा जब तक रहना था और ये कोई लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी नहीं है, 'जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी,' हर चीज एक एक्सपायरी डेट के साथ आती है. इसलिए मैं इसे इस तरह से लेता हूं उसकी एक्सपायरी डेट हो गई और यह जब तक उसको रहना था तब तक चली और यह खूबसूरत थी.'

अविनाश सचदेव की लव लाइफ रही काफी इंटरेस्टिंग
बता दें कि अविनाश की लव लाइफ काफी दिलचस्प रही है. एक्टर ने रुबीना से ब्रेकअप के बाद शालमली देसाई संग सात फेरे लिए थे. लेकिन इनकी शादी टिक नहीं पाया और इनका तलाक हो गया. इसके बाद अविनाशन की लाइफ में पलक पुरसवानी की एंट्री हुई लेकिन इनका भी ब्रेकअप हो गया था. बिग बॉस ओटीटी 2 में अविनाश की एक्स गर्लफ्रेंड पलक भी नजर आई थीं. वहीं बिग बॉस के घर में रहते हुए अविनाश ने को-कंटेस्टेंट फलक नाज के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की थी.

अविनाश सचदेव वर्क फ्रंट
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो अविनाश सचदेव हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आए थे. ग्रैंड फिनाले से पहले, वह अपने दोस्त जद हदीद के साथ रियलिटी शो से बाहर हो गए. उन्हें दर्शकों से कम वोट मिले. उसी के चलते वे एलिमिनेट हो गये. फिलहाल बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद एक्टर तमाम इंटरव्यू देने में बिजी हैं.

ये भी पढ़ें: Jailer Box office collection: रजनीकांत की फिल्म करेगी बंपर कमाई, ये आंकड़े Sunny Deol और Akshay Kumar की नींद उड़ा देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए थे पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget