एक्सप्लोरर

टेप से छिपाए कीमोथेरेपी के निशान, सिर पर लगाया विग.... काम पर लौटीं ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan

Hina Khan Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि वह अब काम पर लौट रही हैं.

Hina Khan Cancer: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने  ब्रेस्ट कैंसर की वजह से ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस अपनी हेल्थ से जुड़ी हर एक अपडेट अपने फैंस को दे रही हैं. इतना ही नहीं इस खतरनाक बीमारी का हिना डटकर सामना कर रही है. जिसके लिए उनके फैंस और दोस्त-परिवार हर कोई उन्हें लगातार हिम्मत दे रहा है. इस बीमारी के दौरान हिना ने सोशल मीडिया पर खुद को हॉस्पिटल जाने से लेकर कीमा सेशन से पहले अपने बाल कटवाने तक हर एक चीज फैंस को बताई है. 

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान काम पर लौटीं

अब हाल ही में तीसरी स्टेज के कैंसर से पीड़ित होने के बाद हिना खान ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह तैयार होकर शूट पर जा रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना शूटिंग पर जाने के लिए तैयार हो रही हैं, साथ ही इस दौरान वह अपने कीमो के निशान को किस तरह छिपाने की कोशिश कर रही हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने शॉर्ट हेयर को भी विग के जरिए छिपाया हुआ है. इस वीडियो में हिना खान के चेहरे पर काम पर जाने की खुशी भी साफतौर पर देखी जा सकती है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

वीडियो के कैप्शन में हिना खान ने लिखा- मेरे डायग्नोसिस के बाद मेरा पहला वर्क असाइनमेंट...जब लाइफ की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हो. इसलिए, बुरे दिनों में खुद को आराम दें. ये ठीक है... आप इसके लायक हैं. हालांकि अपनी लाइफ को अच्छे दिनों में भी जीना न भूलें, चाहे वो कितना भी कम हों. ये दिन आज भी मायने रखते है. बदलाव को स्वीकार करें और इसे नॉर्मल बनाएं.'

'मुझे अपने काम से प्यार है'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'मैं अच्छे दिनों का इंतजार करती हूं क्योंकि मुझे तब वो करने को मिलेगा, जो मुझे पसंद है और वो है मेरा काम. मुझे अपने काम से प्यार है. जब मैं काम कर रही होती हूं तो मैं अपने सपनों को जीती हूं और यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है. मैं काम करते रहना चाहती हूं. बहुत से लोग अपने इलाज के दौरान बिना किसी समस्या के लगातार नौकरी करते हैं और मैं भी अलग नहीं हूं. इन महीनों में मैं कुछ लोगों से मिला और यकीन मानिए इसने मेरा नजरिया बदल दिया.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

वीडियो में हिना ने आगे कहा- 'आपकी जानकारी के लिए मेरा इलाज चल रहा है लेकिन मैं हमेशा अस्पताल में नहीं रहती हूं.. इसलिए आप सभी लोगों से रिक्वेस्ट है कि आइए काम को नॉर्मल करें और अगर आपके पास ताकत है, तो वो करें जो आपको खुशी दें. याद रखें, ये आपकी कहानी है. ये आपकी जिंदगी है. आप तय करें कि इसे क्या बनाना है. हार न मानें और वो ढूंढे जो आपको करना पसंद है. आपका काम, आपका जुनून.' हिना खान की इस वीडियो पर सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें:  Indian 2 Box Office Collection Day 4: ‘इंडियन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, चार दिन का कलेक्शन है शॉकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget