एक्सप्लोरर

'बिग बॉस 13' के घर में हिमांशी से इस तरह अपने प्यार का इज़हार करते दिखे आसिम, यहां देखें वीडियो

वीडियो में आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना एक साथ भी दिखाई दे रहे हैं. आसिम, हिमांशी का हाथ थामे और उनके साथ टहलते घूमते भी दिखाई दे रहे हैं. इस शो का प्रसारण आज रात को कलर्स टीवी पर होगा.

नई दिल्ली: 'बिग बॉस' के घर में कब क्या होने लगे ये कह पाना कभी आसान नहीं होता. कुछ दिनों पहले तक इस शो में कई कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ रहे थे. एक दूसरे को गालियां दे रहे थे और एक दूसरे से हाथापाई कर रहे थे. और अब अचानक घर का माहौल ही बदल गया है. सलमान खान की डांट के बाद कंटेस्टेंट को न जाने क्या हो गया है. पहले तो किसी टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई जैसे 'कट्टर दुश्मन' एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते नज़र आए. उसके बाद कुछ ऐसा ही हाल विशाल सिंह और माहिरा शर्मा का भी देखा गया. अब इन सब के बाद आसिम रियाज़ भी रोमांटिक गाना गाते नज़र आए हैं.

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस शो का एक वीडिया शेयर किया है, जिसमें आसिम, हिमांशी खुराना के लिए गाना गाते नज़र आ रहे हैं. इस गाने के जरिए वो अपने दिल में छुपी मुहब्बत का इज़हार भी करते दिख रहे हैं. आसिम की इस फीलिंग को आर्ती सिंह समझती हुईं दिख रही हैं. बातचीत के दौरान आसिम आर्ती से कहते हैं कि प्यार नहीं है, लेकिन वो उनके पसंद करते हैं.

वीडियो में आसिम और हिमांशी एक साथ भी दिखाई दे रहे हैं. आसिम, हिमांशी का हाथ थामे और उनके साथ टहलते घूमते भी दिखाई दे रहे हैं. इस शो का प्रसारण आज रात को कलर्स टीवी पर होगा.

आपको बता दें कि इससे पहले आज बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दो वीडिया साझा किया गया है. एक में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला रोमांटिक अंदाज़ में डांस करते नज़र आ रहे हैं, जबकि एक में विशाल सिंह और माहिरा शर्मा एक दूजे के साथ खास अंदाज़ में डांस करते दिखाई दिए हैं.

ये भी पढ़ें: 

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना पर जमकर बरसे सलमान खान, कैप्टेंसी को लेकर शेफाली की लगाई खूब झाड़ 

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली राउत की खूबसूरत अदाएं इंटरनेट को कर रही हैं गुलजार

ओटीटी शो 'चीजकेक' के हुआ जितेंद्र-आकांक्षा का रीयूनियन, वेब सीरीज की दुनिया माने जाते हैं शाहरुख-काजोल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget