एक्सप्लोरर

Bigg Boss 19 Sep 10 Update: कुनिका ने जीशान को किया शादी के लिए 'प्रपोज', मृदुल-शहबाज में हुआ झगड़ा

Bigg Boss 19 Sep 10 Update: 'बिग बॉस 19' हर रोज दिलचस्प होता जा रहा है. 18वें एपिसोड में मस्ती-मजाक हुआ और फिर कई कंटेस्टेंट्स में जमकर लड़ाई हुई. वहीं नए कैप्टन के चुनाव के लिए एक गेम खिलाया गया.

भारत का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन चल रहा है. हर रोज सलमान खान के शो में हर रोज जमकर हो-हल्ला हो रहा है. 17वें दिन भी घर में मस्ती-मजाक के साथ-साथ खूब लड़ाई भी हुई. टास्क के दौरान कुनिका सदानंद ने जीशान कादरी को प्रपोज किया. मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा में हाथापाई होते-होते रह गई. अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को कुनिका से बचकर रहने की सलाह दी. 

बिग बॉस 19 के 18वें एपिसोड की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को राशन के लिए टास्क दे दिया गया. टास्क में बीबी कोचिंग सेंटर में कंटेस्टेंट की क्लास ली गई. जीशान, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज और नतालिया ने क्लास ली. सभी टीचर्स को टीचिंग के लिए एक हिंट दिया गया जिसे फॉलो करके ही उन्हें क्लास करनी थी. 

कनिका ने जीशान को किया प्रपोज
बीबी कोचिंग सेंटर में क्लास के दौरान कुनिका सदानंद ने जीशान कादरी से कहा- 'सर आप मुझे बहुत अच्छे लगते हो, आप मुझसे शादी करोगे.' कुनिका की ये लाइन सुनते ही जीशान शरमा गए और उन्होंने दोनों हाथों से अपना मुंह छुपा लिया. वहीं बाकी घरवाले हूटिंग करने लगे. टास्क पूरा होने के बाद बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को इस वीक के लिए सब्जियां भेजीं.

तान्या मित्तल पर भड़कीं नीलम गिरी
तान्या मित्तल नीलम गिरी को कुनिका सदानंद को लेकर कहती हैं- 'गलत किया है तेरी मैडम ने. इसपर नीलम ने कहा- तेरी मैडम किसको कहा, मैं क्या घर से लेकर आई हूं उनको. मैंने उनको कहा है कि बोलने के लिए, तान्या तू क्या बोलती है, पागल है क्या. तुझे सपोर्ट कर रही तो तू ताना मत मार सबके सामने. अपना रिश्ता मत खराब करो किसी और की वजह से. जब तूने उनको बोल ही दिया, तो मैं क्या गला दबा दूं उनका.' इसके बाद दोनों एक-दूसरे को सॉरी कहती हैं.

अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में हुई तीखी बहस
फरहाना भट्ट अशनूर कौर से कहती हैं- 'तुम्हारा और मेरा कुछ पर्सनल हुआ है, उस बेस पर तुम मुझे जज कर रही हो. मैंने कभी तुम्हें और अभिषेक को कनेक्ट नहीं किया.' इसके बाद फरहाना की अभिषेक से बहस होती है. फिर अशनूर और फरहाना के बीच लड़ाई हो जाती है. दूसरी तरफ नीलम गिरी रोने लग जाती हैं और तान्या उनके पास आ जाती हैं.

शहबाज बदेशा से भिड़े मृदुल तिवारी
मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच किसी मजाक-मजाक में जमकर लड़ाई हो गई. गाली-गलौच करते-करते दोनों हाथापाई पर उतर आए. ऐसे में अभिषेक बजाज, आवेज दरबार और प्रणित मोरे ने दोनों की लड़ाई शांत करवाई. इस बीच कुनिका सदानंद चिल्लाने लगती हैं और कहती हैं कि वो बाहर जाकर लड़े. इसके बाद मृदुल और शहबाज बाहर जाकर लड़ने लगते हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

नए कैप्टन के चुनाव के लिए नया टास्ट
अगली सुबह बैंगन बनाने की वजह से गौरव खन्ना की कुनिका सदानंद से खूब बहस हुई. वहीं तान्या मित्तल कुनिका की शिकायत करती दिखती हैं. इस पर कुनिका कहती हैं कि तान्या को जो भी कहना हो वो उनके सामने कहे और उनसे कहे. आज के एपिसोड में फ्लिपकार्ट से घरवालों के लिए कपड़े आए. वहीं तान्या मित्तल और शहबाज बदेशा ने खूब शायरी पढ़ी. एपिसोड के आखिर में नए कैप्टन के चुनाव के लिए कंटेस्टेंट को दो ग्रुप्स (टीम ब्लू- टीम रेड) में बांट दिया गया. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
TMKOC Promo: 9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल
9 साल बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल
TV Serial Spoilers: राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश
राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget