एक्सप्लोरर

Bigg Boss 17: पांच साल के बेटे को याद कर छलके मुनव्वर फारुकी के आंसू, एक्स वाइफ को लेकर किया ये खुलासा

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी छाए हुए हैं. वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्टैंड-अप कॉमेडियन को अपने पांच साल के बेटे को याद कर इमोशनल होते हुए भी देखा गया.

Bigg Boss 17: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इन दिनों सलमान खान के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. मुनव्वर इससे पहले कंगना रनौत के शो लॉक अप पर नजर आए थे और वे शो के विनर भी रहे थे. हालांकि लॉक अप में मुनव्वर ने अपनी पर्सनल लाइफ पर चुप्पी साध रखी थी लेकिन  बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में स्टैंड-अप कॉमेडियन को अपनी एक्स वाइफ और 5 साल के बेटे के बारे में बात करते हुए देखा गया, इस दौरान वे काफी इमोशनल भी नजर आए.

अपने पांच साल के बेटे को याद कर इमोशनल हुए मुनव्वर
शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि को कंटेस्टेंट नील भट्ट के साथ एक बात करते हुए मुनव्वर फारुकी की आंखों में आंसू आ गए थे. मुनव्वप ने शो के दौरान खुलासा किया कि उनकी एक्स वाइफ की हाल ही में शादी हुई है और आखिरकार उन्हें अपने बेटे की कस्टडी मिल गई है.

मुनव्वर नील भट्ट को बताते हैं,  “मेरी एक्स वाइफ अब शादीशुदा है, और मेरे बेटे की कस्टडी मेरे पास है. वह 5 साल का है. जब छह महीने पहले मुझे उसकी कस्टडी मिलने के बाद वह मेरे पास वापस आया, तो उस दौरान मुझे एहसास हुआ कि मैं क्या खो रहा था. फाइनली  अब वह मेरे पास है. पिछले 3 से 4 महीनों में मैं उससे काफी अटैच हो गया हूं. मुझे उसकी याद आ रही है. मैं लगातार इस बारे में सोच रहा हूं कि वह इस समय क्या कर रहा होगा. अब जब मैं यहां हूं, तो यह सब मुझे बिल्कुल अलग लेवल पर प्रभावित करता है.''

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

‘लॉक अप 1’ में मुनव्वर ने सीक्रेट वेडिंग और बेटे का किया था खुलासा
बता दें कि  कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप सीजन 1’ में मुनव्वर फारुकी ने पहली बार अपनी सीक्रेट शादी और बेटे के बारे में खुलासा किया था. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी कम उम्र में शादी हो गई थी और वह अलग हो गए थे.

बिग बॉस 17 में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं मुनव्वर
वहीं बिग बॉस 17 की बात करें तो फिलहाल मुनव्वर शो में छाए हुए हैं और दर्शकों का अपनी शायरी और अंदाज से दिल भी जीत रहे हैं. शो में मुनव्वर की मन्नारा चोपड़ा संग केमिस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है.  हाल ही में मन्नारा चोपड़ा को लेकर मुन्नवर खानजादी से भी भिड़ गए थे.  कॉमेडियन पहले दिन से ही सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Bhagavanth Kesari BO Collection Day 4: 'लियो' ने 'भगवंत केसरी’ की बॉक्स ऑफिस पर कर दी हवा टाइट, मंडे को नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ने की बस इतनी सी कमाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget