एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 से एविक्ट होते ही Tina Datta ने शालीन के डार्क पास्ट का जिक्र कर साधा निशाना, बोलीं- ‘मुझे बाहर पता चला कि वह…’

Tina Datta On Shalin Bhanot Past: ‘बिग बॉस 16’ से बाहर निकलने के बाद टीना दत्ता ने शालीन भनोट के साथ अपने रिश्ते और उनके पास्ट के बारे में बात की है. आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा.

Bigg Boss 16 Tina Datta On Shalin Bhanot Past: ‘उतरन’ की इच्छा का ‘बिग बॉस 16’ से एविक्शन हो गया है. टीना दत्ता ने शो में एक लंबी जर्नी बिताई है. ये जर्नी उथल-पुथल भरी रही. कभी अच्छे मोमेंट आए, तो कभी उन्हें खूब फटकार मिली. बहरहाल, अब टीना दत्ता शो से बाहर आकर काफी खुश हैं. शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के साथ लव-हेट स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरीं. अब शो से बाहर आने के बाद टीना ने शालीन के पास्ट का जिक्र कर उन पर निशाना साधा है.

शालीन के पास्ट पर बोलीं टीना दत्ता

डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में टीना दत्ता ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि शालीन भनोट अग्रेसिव हैं तो उन्होंने उनके साथ रिश्ता खत्म कर दिया था. उनका ये भी कहना है कि उन्हें अब पता चला है कि शालीन पहले भी अग्रेसिव रह चुके हैं. टीना ने कहा, “मैं बिग बॉस में उनसे मिली थी. मैं उन्हें नहीं जानती थी. जब मैंने उनके साथ समय बिताना शुरू कर दिया था, तब मुझे पता चला कि वह बहुत मैनिपुलेटिव हैं. मुझे सबसे ज्यादा जिस चीज ने परेशान किया वह उनका अग्रेशन था. उनकी पास्ट में भी हिस्ट्री रह चुकी है, जिसके बारे में मुझे बाहर आने के बाद आज पता चला कि ऐसा पहले भी था." टीना दत्ता ने शालीन के बारे में आगे कहा, “कई सिचुएशन ऐसे भी रहे, जब उन्होंने मेरे ऊपर चीजें फेंकी और चीजें तोड़ीं.”

टीना ने शालीन को बताया बेहतर एक्टर

टीना दत्ता का कहना है कि वह किसी अग्रेसिव इंसान के साथ रिलेशनशिप तो दूर दोस्त भी नहीं रहना चाहती हैं. बकौल टीना, “समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि मैं ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकती हूं. मैं किसी अग्रेसिव इंसान से दोस्ती भी नहीं कर सकती. अगर शुरुआत में ऐसी हालत है तो समय के साथ ये और भी गंदा हो जाएगा, यह रुकेगा नहीं. इसलिए मैंने खुद का सपोर्ट किया और मुझे नहीं लगता कि मैं गलत थी. वह अच्छे इंसान की तुलना में एक्टर ज्यादा बेहतर हैं. मेरे स्टैंड लेने के बाद उनकी असलीयत भी बाहर आई और आगे जर्नी में भी लोगों को बाकी चीजों का भी पता चलेगा.”

बता दें कि, शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने एक्टर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. दोनों का 2015 में तलाक हो गया था.

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant Mother Death: मां के निधन से टूटी राखी सावंत फूट-फूटकर रोईं, Salman Khan का नाम लेते हुए बोली ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
संभावना सेठ ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget