एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: शालीन की वजह से फिर टूटीं सुंबुल! टीना का नाम लेकर दे दिया ऐसा ताना

Bigg Boss 16: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का बीता एपिसोड हंगामे से भरा रहा. इस दौरान सुंबुल तौकीर रोते हुए नजर आईं.

Bigg Boss 16 Update: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. सभी कंटेस्टेंट आगे बढ़ने और कैप्टन बनने के लिए गेम में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. इस बीच बिग बॉस के हाउस में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां भी देखने को मिल रही हैं. बीते दिनों बिग बॉस में सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) काफी चर्चाओं में थे. उनके बीच रिश्ते खराब हो गए थे. हालांकि, बाद में उन्होंने सब सही तो कर लिया था, लेकिन बीते एपिसोड में एक बार शालीन और सुंबुल के बीच खटपट हो गई.

दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के बीते एपिसोड में गौतम विग (Gautam Vig) को कैप्टेंसी से बर्खास्त कर दिया गया और सभी कंटेस्टेंट को दो दावेदारों का नाम लेने के लिए कहा गया. ज्यादातर लोगों ने प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और शिव ठाकरे (Shiv Thakre) का नाम लिया. शालीन ने भी उनका ही नाम लिया. हालांकि, सुंबुल ने कैप्टेंसी के लिए खुद का नाम लिया. सुंबुल को इस बात का बुरा लगा कि, शालीन ने उनका नाम कैप्टेंसी के लिए नहीं लिया.

शालीन की इस बात से नाराज हुईं सुंबुल

जब डाइनिंग एरिया में शालीन और टीना खाना खा रहे थे, तब सुंबुल ने शालीन से शिकायत की कि, उन्होंने उनका नाम कैप्टेंसी के लिए क्यों नहीं लिया. शालीन ने सुंबुल को कहा, “अगर एक बंदे के वोट से आपका होना ना होना होता तो मैं आपका नाम लेता ना. ये बहुत आम बात है. समझ नहीं आ रहा आपको.” सुंबुल वहां से चली जाती हैं. फिर गार्डन एरिया में फिर से इस बात पर बहस छिड़ती है, जिसमें साजिद खान (Sajid Khan) भी कूदते हुए नजर आते हैं. दोनों उन्हें अपने लिए स्टैंड लेने के लिए कहते हैं.

सुंबुल ने शालीन को दिया ताना

शालीन सुंबुल से कहते हैं, “फाइट करना है तो उनके साथ करो जो हक से कर रहे हैं.” शालीन प्रियंका और शिव का उदाहरण देते हैं. इसके बाद वह सुंबुल को ताकत का पाठ पढ़ाते हैं. सुंबुल उन्हें बताती हैं कि, उन्होंने दूसरों के लिए तो नहीं लेकिन खुद के लिए स्टैंड लिया है. जब शालीन उनसे पूछते हैं, “किस चीज में?” तब सुंबुल नाराज हो जाती हैं और कहती हैं, “टीना का याद है?” सुंबुल की इस बात से नाराज शालीन वहां से चले जाते हैं. वह फिर से उन्हें समझाने आते हैं और उन्हें तैयारी करने के लिए कहते हैं. सुंबुल भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं. बाद में साजिद उन्हें फिर से हौसला देते हैं और बुरा न मानने के लिए कहते हैं.

यह भी पढ़ें- KBC 14: 25 लाख रुपये के इस सवाल पर अटके भोपाल के कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Disha Parmar Marriage Anniversary: दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी को हुए 5 साल, एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति पर लुटाया प्यार
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
दिलीप जोशी को कैसे मिला 'जेठालाल' का किरदार? खुद सुनाई कहानी, बोले- 'मुझे चॉइस मिली थी'
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक
एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget