एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: नॉमिनेशन के बाद शालीन ने लगाया आरोप तो भड़की टीना, बोली-'मेरे बारे में जितना कीचड़ उछालना है उछालो'

Bigg Boss 16: टीना और शालीन के बीच अब कुछ भी ठीक नहीं है. दोनों के रिश्ते की इक्वेशन काफी बदल चुकी है. हालांकि प्रियंका कोशिश करती है कि टीना शालीन के साथ नॉर्मल हो जाए.

Bigg Boss 16: सलमान खान ने जब से टीना के लव गेम का खुलासा किया है तब से टीना और शालीन के बीच दूरियां आ गई हैं. फैमिली वीक में दोनों की मां ने भी उन्हें एक दूसरे से अलग रहने के लिए ही कहा था. हालांकि दोनों कई बार बात करते भी दिखते हैं. वहीं प्रियंका टीना को समझाती हैं कि वे नॉर्मल रहे लेकिन टीना इस बात से गुस्सा हो जाती हैं.

प्रियंका ने टीना को शालीन के साथ नॉर्मल रहने के लिए कहा
प्रियंका टीना को समझाती है कि शालीन पूरी तरह नॉर्मल है और तुम भी नॉर्मल हो जाओ और हम तीनों साथ बैठकर बात कर सकते हैं. टीना कहती हैं कि उस पर चीजें नहीं आती हैं मुझ पर आती हैं. प्रियंका कहती हैं कि वो मस्ती तेरे साथ नहीं कर रहा तू भी नहीं कर. वहीं टीना गुस्से में कहती हैं कि मैं अब परेशान हो गई हूं. टीना रोते हुए कहती हैं कि मैं जो कुछ कहती हूं तुम उसी को लेकर बात करने लगते हो. टीना कहती हैं कि प्रियंका अब मैं हंसती भी नहीं हूं. इसके बाद प्रियंका कहती हैं कि तुम जानों तुम्हारा काम जाने. गेट लॉस्ट. इसके बाद प्रियंका शालीन से कहती है कि टीना को कुछ भी समझाओ उसे समझ नहीं आता है.

प्रियंका ने शालीन पर उठाए सवाल
इसके बाद शालीन टीना के पास आते हैं और कहते है कि खाना खा लो. वहीं टीना रोते हुए कहती हैं कि मैं थक चुकी हूं. शालीन कहते है कि हम दोनों काफी रिस्पेक्ट से रह रहे हैं. इसके बाद प्रियंका फिर टीना से बात करती हैं और कहती है कि मैंने शालीन को कहा कि वह मेरे और तुम्हारे बीच की बात को करने के लिए क्यों गया. इसके बाद प्रियंका कहती है कि तू पीछे से उसकी बात नहीं करती लेकिन जब तू शिव के साथ डांस करती है तो उसे दिक्कत होती है.

अपने नॉमिनेशन का ब्लेम शालीन ने टीना पर लगाया
वहीं नॉमिनेशन टास्क के दौरान सौंदर्या टीना को नॉमिनेट करती हैं लेकिन टीना से हुई बहस की वजह से वे शालीन को भी नॉमिनेट कर देती हैं. इसके बाद शालीन टीना से कहते हैं कि मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि मेरे मुंह से ऐसी चीज आपके बारे में ना निकले. वहीं टीना कहती हैं कि सौंदर्या ने नॉमिनेशन में मेरा नाम आपके साथ जोड़ा है. वहीं शालीन कहते हैं कि आपकी वजह से मैं नॉमिनेट हो गया. वहीं टीना कहती हैं कि सौंदर्या को आपकी गुड बुक्स में रहना है मुझे ब्लेम मत करो.

टीना बोली मेरे बारे में कीचड़ उछालना है उछालो
इसके बाद टीना सौंदर्या से पूछती हैं कि क्या मेरी वजह से आपने शालीन को नॉमिनेट किया. इस पर सौंदर्या कहती हैं कि सिर्फ आप कारण नहीं हो. इसके बाद टीना शालीन से कहती हैं कि आपको जो करना है करो मेरे बारे में जितना कीचड़ उछालना है उछालो. टीना ये भी कहती हैं कि कोई मेरे पर अंगुली उठाएगा तो मैं भी उठाउंगी. वहीं शालीन कहते हैं क्य़ा मैन्यूप्लेट कर रहे हो बातें. वहीं शालीन और टीना फिर गुस्से में उठकर चले जाते हैं.

टीना शालीन के बीच हुई बहस
वहीं टीना प्रियंका के पास जाकर सारी बात बताती हैं. इसके बाद शालीन भी वहां आ जाते हैं और टीना से कहते हैं कि यू आर कंफ्यूजिंग मी. इस पर टीना गुस्से से कहती हैं कि आई डॉन्ट वॉन्ट टू टॉक टू यू. शालीन कहते हैं कि मैं और टीना जो थे अब वो नहीं हैं और मैं इनकी कोई भी बात करने में इंटरेस्टेड नहीं हूं. इसके बाद टीना प्रियंका को कहती है कि मैंने सौंदर्या के बारे में जो प्वाइंट बोला की शालीन ने उसके कैरेक्टर और कपड़ों पर कमेंट किया था. अब इसका प्वॉइंट ये है कि मैं नहीं बोल सकती हूं और अगर मैंने ऐसा किया तो ये मेरे बारे में भी बोलेगा. इस पर प्रियंका कहती हैं कि तू वही बोलेगी जो तुझे ठीक लगेगा. टीना शालीन को कहती हैं कि तुम जो मुझे बार-बार थ्रेट करते रहते हो अब बोलो ऑन कैमरा बोलो. इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हो जाती है. वहीं प्रियंका शालीन को कहती है कि तुम ऐसा कर रहे हो जो टू मच है. इस पर शालीन कहते है कि डबल गेम मत खेलो. बाद में शालीन टीना से कहते हैं कि नॉर्मल रहते हैं. इस पर टीना सहमति दे देती है

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

ये भी पढ़ें:-Khesari Lal Yadav Net Worth: बॉलीवुड एक्टर्स से कम नहीं है खेसारी लाल यादव की संपत्ति, नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget