एक्सप्लोरर

'बिग बॉस' फेम Ankit Gupta ने पैसे कमाने के लिए उठाए थे ऐसे-ऐसे कदम, कॉल सेंटर में भी किया काम

Ankit Gupta Struggle: 'बिग बॉस' की वजह से इन दिनों चर्चा में रहे अंकित गुप्ता ने अपने करियर को कामयाब बनाने के लिए बहुत से काम किए. उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले बहुत स्ट्रगल किया.

Bigg Boss Fame Ankit Gupta: अंकित गुप्ता टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय नामों में से एक हैं और कम समय में उन्होंने अपने काफी फैंस भी बना लिए हैं. इस एक्टर ने कई बड़े शो में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है और इसी कारण उन्होंने एक स्टारडम हासिल किया है. लोकप्रिय शो 'उडारियां' (Udariyaan) से नाम कमाने वाले इस एक्टर का टेलीविजन सेक्टर में एक शानदार करियर रहा है और वह जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं. इन दिनों अंकित (Ankit Gupta) 'बिग बॉस' की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं. हालांकि, प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) के साथ उनके रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी. लेकिन आज इतना नाम कमाने वाले इस एक्टर के बारे में आप एक बात नहीं जानते होंगे और वो ये है कि अंकित गुप्ता अपना खर्चा चलाने के लिेए कभी कॉल सेंटर में काम किया करते थे. 

कॉल सेंटर में किया काम

मेरठ, उत्तर प्रदेश में जन्मे और पले-बढ़े अंकित ने आईपीईसी इंजीनियरिंग कॉलेज में अपनी शिक्षा पूरी की. अंकित ने एक इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि अभिनेता ने अपने शुरुआती दिनों में संघर्ष किया और बड़े रोल हासिल करने से पहले कई छोटे-मोटे रोल भी किए. अभिनेता अब कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले 'जुनूनियत' नामक एक और शो में काम करने के लिए तैयार हैं. अब आपको अंकित गुप्ता की करियर टाइमलाइन के बारे में बताते हैं. अंकित ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पैसे कमाने के लिए ट्यूशन लेना शुरू कर दिया. शोबिज की दुनिया में कदम रखने से पहले अंकित ने कुछ समय के लिए एक कॉल सेंटर में काम किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

2012 में शुरु हुआ एक्टिंग करियर

अंकित ने सोचा अगर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना है तो मॉडलिंग शुरू करनी होगी और उसमें करियर बनाने के लिए दिल्ली चले गए. मॉडलिंग के बाद, अभिनेता ने मुंबई जाने का फैसला किया और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए एंटरटेनमेट इंडस्ट्री में कदम रखा. 2012 में, उन्होंने कलर्स टीवी के धारावाहिक 'बालिका वधू' में डॉ. अभिषेक कुमार के रूप में एक्टिंग करियर की शुरुआत करने का मौका मिला. उसी साल, वह हिंदी फिल्म 'तूतिया दिल' में नालेंद्र यादव के रूप में दिखाई दिए. 2013 में, अंकित ने 'ओए जस्सी' में भी अभिनय किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'उडारियां' को तीन बार किया मना

2014 में, हिट शो साड्डा हक में पार्थ कश्यप की भूमिका निभाने के बाद उन्हें प्रसिद्धि मिली. इसके तुरंत बाद, सफलता ने उनके कदम चूमे और अभिनेता कई शो में दिखाई दिए और बेगूसराय (2016), कुछ रंग प्यार के ऐसे भी (2017), मायावी मलिंग (2018), लाल इश्क (2019) जैसी शोज में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया. एक्टर ने कई वेब शो जैसे 'इलीगल - जस्टिस', 'आउट ऑफ ऑर्डर' और 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में भी एक्टिंग की.

अंकित सफलता की सीढ़ियां तब चढ़े जब उन्होंने तीन बार अस्वीकार करने के बाद हिट शो 'उडारियां' को साइन किया. उन्होंने 'उडारियां' में फतेह सिंह विर्क का किरदार निभाया और उनकी जोड़ी प्रियंका सिंह चौधरी के साथ बनी. उनकी जोड़ी ने धूम मचा दी और दोनों को लोगों ने 'फतेजो' कहकर बुलाना शुरू कर दिया. 

यह भी पढ़ें- शादी के तुरंत बाद राखी पर टूटा दुखों का पहाड़, अस्पताल में मां... अब एक्ट्रेस का हुआ मिसकैरेज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget