एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम को धक्का मारने पर शालीन भनोट को मिली ये सजा, साजिद खान ने खोया अपना आपा

Bigg Boss 16: रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का बीता एपिसोड काफी हंगामे से भरा रहा. शालीन भनोट को अग्रेसिव होने का हर्जाना भुगतना पड़ा.

Bigg Boss 16 Episode 10 Written Update: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू होते ही जंग का मैदान बना हुआ है. शो को शुरू हुए 1 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है और कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं. एक-दूसरे से बदला लेने और गेम जीतने के लिए वे किसी भी हद तक जा रहे हैं. बीते एपिसोड में खूब बवाल हुआ. बात यहां तक पहुंच गई कि, लोग शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को घर से बाहर निकालने की जिद्द पर अड़ गए. घर के नए कैप्टन गौतम विग (Gautam Vig) ने भी उन्हें घर से निकालने की बात कह दी.

शालीन भनोट ने खोया अपना आपा

दरअसल, हुआ यूं कि निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को कैप्टेंसी से हटाया दिया गया और कैप्टन बनने के लिए सभी कंटेस्टेंट को टास्क दिया गया. जो गार्डन एरिया में जाकर सबसे पहले हॉर्न बजाएगा, वह कैप्टेंसी का दावेदार बनेगा. शिव ठाकरे (Shiv Thakre) और गौतम विग ने सबसे पहले हॉर्न बजाया और उन दोनों के बीच टास्क हुआ. दोनों पर सभी ने भार रखा. इस दौरान शालीन को शिव पर अपनी खुन्नस निकालने का मौका मिला और वह अपना पूरा सूटकेस उठा लाए शिव के सिर पर रखे बास्केट में रखने के लिए. अर्चना शिव की दोस्त हैं और उन्होंने शालीन को रोकने की कोशिश की. हालांकि, इस दौरान उनसे अर्चना को धक्का लग गया, जिसकी वजह से उन्हें चोट आ गई. अर्चना ने इस पर तमाशा खड़ा कर दिया और कहा कि, शालीन ने उन्हें मारा है, उन्हें बाहर किया जाए.

शालीन को मिली ये सजा

गौतम विग ने गेम जीता. बाद में घर में शालीन और अर्चना के बीच जमकर लड़ाई हुई. साजिद खान समेत 5 लोगों ने शालीन की उस हरकत को देखा, जब उन्होंने अर्चना को धक्का दिया. सभी शालीन के खिलाफ खड़े हो गए. इस दौरान साजिद खान भी अपना आपा खो बैठे और उनकी शालीन से लड़ाई हो गई. साजिद ने यहां तक कह दिया कि, वह शालीन को एक मुक्का मार देंगे. हिंसात्मक लड़ाई के बाद शालीन ने कहा कि, उन्हें जान का खतरा है और वह माइक उतारकर गार्डन एरिया में खुले में सिगरेट पीते हुए नजर आए. इस दौरान उन्होंने खूब बवाल किया. बाद में उन्हें अर्चना को धक्का मारने को लेकर 2 हफ्तों तक नॉमिनेट कर दिया जाता है. यहां तक कि, वह इस दौरान कैप्टन भी नहीं बन पाएंगे.

यह भी पढ़ें

Bigg Boss 16 Day 9: निमरित से छिनी कैप्टेंसी, शालीन को मिली सजा, जानिए नौंवे दिन बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 16: अर्चना के मुंह को 'मिक्सर'...तो अब्दु को 'कमबख़्त', क्या मस्ती-मस्ती में हदें पार कर गए शेखर सुमन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका -विवेक के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान? 41 की उम्र में मां बनेंगी एक्ट्रेस
दिव्यांका -विवेक के घर गूंजने वाली है बच्चे की किलकारी, 41 की उम्र में मां बनेंगी एक्ट्रेस
जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर हुआ हमला, यहां जानें पूरा मामला
जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर पर हुआ हमला, यहां जानें पूरा मामला
भव्य गांधी नहीं हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पहले टपु, ये रिश्ता फेम मोहसिन खान ने किया खुलासा
भव्य गांधी नहीं हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पहले टपु, ये रिश्ता फेम मोहसिन खान ने किया खुलासा
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार, बताई वजह
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार, बताई वजह

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर ये देख सकता है..'नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
नोरा फतेही और संजय दत्त के सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget