एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 93 Written Updates: साजिद ने टीना और शालीन को कहा टॉप लेवल के फ्रॉड, 7 सदस्य हुए इस बार नॉमिनेट, जानिए- 93वें दिन का अपडेट

Bigg Boss 16 Day 93 Written Updates: बिग बॉस के घर का 93वें दिन का एपिसोड काफी मजेदार रहा. घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ और 7 घरवाले इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं.

Bigg Boss 16 Day 93 Written Updates: बिग बॉस सीजन 16 में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. 93वें दिन किचन में निमृत और टीना झगड़ पड़ती हैं. वहीं  बिग बॉस घरवालों से टीना और शालीन की चुगली भी करते हैं. वहीं घर में नॉमिनेशन टास्क भी होता है. इस दौरान कई रिश्तों की इक्वेशन भी बदली नजर आती है. चलिए जानते हैं सोमवार के एपिसोड में और क्या-क्या हुआ.

साजिद ने शालीन और टीना को कहा टॉप लेवल के फ्रॉड
शिव, साजिद निमृत, स्टैन और अब्दु शालीन और टीना को लेकर बात करते हैं. दोनों स्टैन के लाइव कॉन्सर्ट में बेहद क्लोज दिखे थे. इस पर साजिद कहते हैं कि ये कैमरे के लिए कर रहे हैं. इसके बाद साजिद अर्चना और सौंदर्या से भी शालीन और टीना को लेकर बात करते हैं कि टीना दो दिन पहले शालीन को हेट यू कह रही थी और कॉन्सर्ट में दोनों इतना क्लोज हो गए. सौंदर्या कहती हैं कि किस हद तक गिर रहे हैं ये,टीना के मम्मी-पापा देख रहे होंगे तो वहीं अर्चना कहती हैं कि इन्हें शर्म लिहाज नहीं हैं क्या? घर में जो ऑडियंस आई थी वो भी इन पर हंस रही थी. साजिद रात में भी शालीन, टीना और प्रियंका को लेकर बात करते हैं और कहते हैं कि ये टॉप लेवल के फ्रॉड लोग हैं. वहीं  स्टैन कहते है कि प्यार का नाम खराब कर रहे हैं ये लोग.

टीना और निमृत में हुई बहस
इसके बाद 93वें दिन की शुरुआत बिग बॉस एंथम से होती है.  सुबह-सुबह किचन में टीना और निमृत की लड़ाई हो जाती है. टीना निमृत पर ताना कसती हैं कि कभी गौतम, कभी अब्दु अकेले कभी चल नहीं सकती है. ये सुनकर निमृत भी टीना और शालीन के रिश्ते पर सवाल खड़े करती हैं. वहीं टीना कहती हैं कि किचन में अर्चना पार्ट 2 आ गई है.

बिग बॉस ने घरवालों से की टीना और शालीन की चुगली
इसके बाद बिग बॉस एक-एक कर कंटेस्टेंट को कंफेशन रूम में बुलाते हैं और पूछते हैं कि आखिर शालीन और टीना के रिश्ते का सच क्या है. इस  शिव, अर्चना अब्दु, साजिद, निमृत, स्टैन और यहां तक कि प्रियंका भी कहती हैं कि दोनों का रिश्ता पूरी तरह फेक है.

 

घर में हुआ नॉमिनेशन
इसके बाद बिग बॉस ने सभी को गार्डन एरिया में बुलाया और सभी को अपने नाम के घर में बैठने के लिए कहा. इसके बाद बिग बॉस कहते है कि ये हफ्ता आपकी किस्मत के नाम होगा और ये हफ्ता वीक ऑफ चांस होगा. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि टास्क के लास्ट में जिन चार घरों में बिजली आ रही होगी वे सुरक्षित हो जाएंगें और जिनके घर में बिजली नहीं आएगी वो नॉमिनेट हो जाएंगे. इसके बाद शिव अपने अधिकार का इस्तेमाल कर टीना को नॉमिनेट करते हैं और उनके घर की लाइट चली जाती है. इसके बाद वे शालीन, प्रियंका, अर्चना, सौंदर्या, श्रीजिता और सुंबुल को नॉमिनेट करते हैं. इसी के साथ टीना, शालीन, प्रियंका, अर्चना, सौंदर्या, श्रीजिता और सुंबुल नॉमिनेशन के खतरे में आ जाते हैं. इसके बाद नॉमिनेट सदस्यों की किस्मत का खेल शुरू होता है.

 

नॉमिनेट सदस्यों को मिला बचने का मौका
बिग बॉस नॉमिनेट सदस्यों को बचने का मौका देते हैं. इसके बाद शिव व्हील घुमाते हैं और निमृत की टर्न आती है और वे साजिद के घर की बिजली गुल कर सुंबुल को सेव कर देती हैं. इसके बाद फिर शिव व्हील घुमाते हैं और इस बार श्रीजिता की टर्न आती है और वे सुंबुल की बिजली गुल कर प्रियंका को सेव कर देती हैं. इसके बाद शिव तीसरी बार व्हील घुमाते हैं और इस बार शालीन की टर्न आती है और वे टीना को सेव कर निमृत की बिजली गुल कर देते हैं. चौथी बार अब्दु की टर्न आती है और वे टीना को नॉमिनेट कर निमृत को बचाते हैं. इसी के साथ निमृत, प्रियंका, अब्दु और स्टैन नॉमिनेशन से बच जाते हैं और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना, शालीन, सौंदर्या, साजिद, अर्चना, श्रीजिता और सुंबुल नॉमिनेट हो जाते हैं.

 

शालीन ने अर्चना और सौंदर्या के रिश्ते पर खड़े किए सवाल
बाद में अर्चना शालीन से पूछती हैं कि ऐसा क्या हुआ कि अचानक तुम दोनों इतने क्लोज हो गए. इस पर शालीन कहते हैं कि मुझे बहुत ज्यादा रिपोर्ट कार्ड नहीं चाहिए. इस पर अर्चना कहती हैं कि तीन महीने से सब सोच रहे है कि दोनों एक दूसरे को कब आई लव यू बोलेंगा. इस पर शालीन कहते हैं कि मैं आज फिर बोल रहा हूं कि हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं. इसके बाद शालीन उल्टा सवाल खड़े करते हुए कहते हैं कि अर्चना और सौंदर्या आप दोनों एक बेडशीट में घुसकर हा-हा ही करते हो मेरे लेस्बियन दोस्त हैं. इस पर शालीन दोनों को समझाते हुए कहते हैं कि ऐसा हैं कि अगर दो लोग पास आ जाएं तो इसका मतलब ये नहीं है कि उन दोनों के बीच रिश्ता है. वहीं अर्चना कहती हैं कि टीना इसलिए ये कर रही है ताकि कहीं वो नॉमिनेट होकर घर ना चली जाए.

निमृत ने कहा शालीन हो जाता है काफी पर्सनल
इसके बाद शालीन टीना को सारी बात बताते हैं कि अर्चना और सौंदर्या हम दोनों के लिए क्या कह रही थी. वहीं सौंदर्या निमृत को बताती हैं कि शालीन मेरे और अर्चना के बारे में क्या बोल रहा था. निमृत कहती हैं कि ये 40 साल का आदमी है इसे समझ नहीं आता है कि ये क्या बोल रहा है. ये काफी पर्सनल हो जाता है. वहीं अर्चना शिव से कहती है कि तू और स्टैन अगर एक कंबल के नीचे हैं तो इसका मतलब है कि तुम दोनों के बीच कुछ चल रहा है. इसी के साथ बिग बॉस का 93वें दिन का एपिसोड खत्म हो जाता है. कल स्टैन और अर्चना की भयंकर लड़ाई होगी.

ये भी पढ़ें:-Tara Sutaria - Adar Jain Breakup: जुदा हुईं तारा सुतारिया और आदर जैन की राहें? चार साल से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'45-46 की उम्र में लड़कियों से चक्कर...', दलजीत कौर को मिला धोखा, एक्स पति पर साधा निशाना
'45-46 की उम्र में लड़कियों से चक्कर...', दलजीत कौर को मिला धोखा, एक्स पति पर साधा निशाना
सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर दिखाई प्यारी सी झलक
सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर दिखाई प्यारी सी झलक
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बीच सपोर्ट में उतरीं मदिराक्षी मुंडेल, लिखा- 'दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए'
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बीच सपोर्ट में उतरीं मदिराक्षी मुंडेल, लिखा- 'दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए'
कोविड में अलग होने वाले थे अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, इन दो लोगों ने बचाया रिश्ता, किया खुलासा
कोविड में अलग होने वाले थे अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, इन दो लोगों ने बचाया रिश्ता, किया खुलासा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget