एक्सप्लोरर

'बिग बॉस 13' में पहली बार एक महिला बनेगी 'बिग बॉस' की आवाज?

अब तक के बीते सीजन में बिग बॉस की आवाज काफी चर्चित रही है, इस दमदार आवाज के पीछे अतुल कपूर नाम के शख्स हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि एक महिला भी अतुल के साथ बिग बॉस के लिए आवाज बनेंगी.

साल का सबसे मचअवेटेड रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' अब से ठीक 3 हफ्ते दूर है. कथित तौर पर यह शो 29 सितंबर से ऑन-एयर जाना है. इस शो के नए सीजन को लेकर जब से खबरें आई हैं, इंटरनेट इसकी काफी चर्चाएं हो रही हैं. इस वजह से बिग बॉस के दर्शक और भी उत्सुक हुए जा रहे हैं. इस बार के सीजन में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की एंट्री के अलावा, एक नई चर्चा यह है कि इस सीजन में बिग बॉस की आवाज को एक महिला की आवाज के तौर पर पेश किया जाएगा.

अब तक के बीते सीजन में बिग बॉस की आवाज काफी चर्चित रही है, इस दमदार आवाज के पीछे अतुल कपूर नाम के शख्स हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि एक महिला भी अतुल के साथ बिग बॉस के लिए आवाज बनेंगी.

शो के लिए कई बड़े नामों ने इस बार मना कर दिया है, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, अंगद हसीजा और हिमांश कोहली जैसे नाम शामिल हैं.

टीवी अभिनेता अंगद हसीजा, जिन्होंने स्टार प्लस के टीवी शो 'सपना बाबुल का... बिदाई' में 'आलेक' की भूमिका निभाई थी. अभिनेता को देश के विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शिरकत करने के लिए ऑफर किया गया था. मगर ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने इस शो के लिए मना कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. इस बारे में अंगद ने कहा कि उन्हें लगता है कि बिग बॉस उनके लिए नहीं है.

उन्होंने पुष्टि की कि उन्हें शो में हिस्सा लेने का प्रस्ताव शो के निर्माताओं से मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि अंगद को लगा कि उन्हें इस शो को नहीं करना चाहिए. बीते दिनों अंगद हसीजा की बिग बॉस के घर में एंट्री करने को लेकर बहुत चर्चा हो रही थी, लेकिन उन्होंने सभी कयासों पर अपने खुलासे से लगाम लगा दिया.

खबरों के खिलाड़ी 10 की कंटेस्टेंट अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने भी इस शो के लिए मान कर दिया है. उनका कहना है कि वह अभी-अभी एक रिएलीटी शो कर के लौटी हैं, वह बैक टू बैक दो रिएलिटी शो नहीं करना चाहती हैं.

बिग बॉस 13 के बारे में बात करें तो राजपाल यादव, चंकी पांडे, टीवी अभिनेत्री देवोलिना बनर्जी, वरीना हुसैन, राकेश वशिष्ठ, अंकिता लोखंडे, बॉक्सर विजेंद्र सिंह, मेघना मलिक, राजीव खंडेलवाल, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती, दयानंद जैसे नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कंटेस्टेंट्स के नाम की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है.

यह शो सितंबर के अंत तक ऑनएयर किया जाएगा.

आने वाले सीजन की मेजबानी के साथ सलमान खान इस शो के लिए 10वां सीजन होस्ट कर रहे होंगे. इससे पहले अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अरशद वारसी पहले तीन सीजन में शो के होस्ट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bigg Boss 20 Announcement: बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो
बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो
Ram Kapoor-Gautami Love Story: 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुआ प्यार, वैलेंटाइन डे पर रचाई शादी, ऐसी है राम कपूर और गौतमी कपूर की लव स्टोरी
'देवर-भाभी' का किरदार निभाते-निभाते हो गया प्यार, फिर यूं एक हुए राम कपूर और गौतमी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं
TV Serial Spoilers: सिद्धू ने अपनी ही मां को पहुंचाया जेल, इंटरव्यू के दौरान वसुधा ने खोली उषा की पोल
सिद्धू ने अपनी ही मां को पहुंचाया जेल, इंटरव्यू के दौरान वसुधा ने खोली उषा की पोल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget