एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12: सलमान ने खुद किया है ये खुलासा, क्या भूचाल आएगा बिग बॉस के घर में?

श्रीसंत और सुरभि की फैमिली भी आज बिग बॉस के घर में नजर आने वाली है, जिनसे शो के होस्ट सलमान खान मुखातिब होंगे. शो के दौरान श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी, सुरभि को दोषी ठहराती हुई नजर आएंगी. उनके मुताबिक सुरभि जबरदस्ती श्रीसंत के मुंह से बाते उगलवाने की चेष्टा में रहती हैं.

कलर्स टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' का वीकेंड एपिसोड 'वीकेंड का वार' काफी दिलचस्प होता है. सिर्फ इसलिए नहीं कि शो में होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों से मुखातिब होते हैं, बल्कि शो में कोई न कोई गैरलोकप्रिय कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाता है. हम यहां गैरलोकप्रिय इस लिए कह रहे हैं क्योंकि उस कंटेस्टेंट को बिग बॉस देखने वाली जनता ही कम वोट देकर वोट आउट करती हैं.

इस हफ्ते के वीकेंड एपिसोड में डबल एविक्शन होने वाला है. यानी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किए गए सदस्यों में से कोई दो कंटेस्टेंट बेघर हो जाएगा. इस का खुलासा खुद सलमान खान ने बीते एपिसोड में किया. रोमिल, जसलीन, दीपिका, दीपक और मेघा को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है. इन कंटेस्टेंट्स में से दो को निश्चित रूप से घर से जाना होगा क्योंकि ग्रैंड फाइनल सिर्फ तीन सप्ताह दूर है. श्रीसंत, करणवीर, रोहित और सुरभि इस हफ्ते सुरक्षित हैं.

आज रात के एपिसोड का प्रीव्यू टीज़र कलर्स के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. आज वीकेंड का वार में सलमान खान के खास मेहमान बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख होंगे. शो के सेट पर दोनों कुछ मजेदार क्षण आपस में शेयर करते हुए नजर आएंगे.

इसके अलावा श्रीसंत और सुरभि की फैमिली भी आज बिग बॉस के घर में नजर आने वाली है, जिनसे शो के होस्ट सलमान खान मुखातिब होंगे. शो के दौरान श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी, सुरभि को दोषी ठहराती हुई नजर आएंगी. उनके मुताबिक सुरभि जबरदस्ती श्रीसंत के मुंह से बाते उगलवाने की चेष्टा में रहती हैं.

भुवनेश्वरी वहीं नहीं रुकती हैं, जब सुरभि के भाई सलमान को बताते हैं कि घर में हर कोई सुरभि को टारगेट करने की कोशिश करता है. इस पर भुवनेश्वरी कहती हैं कि हर कोई नहीं बल्कि सुरभि ही पूरे घर को टारगेट करती हैं.

विशेष एपिसोड में करणवीर की पत्नी टीजे भी भुवनेश्वरी और सुरभि के भाई के साथ शो के सेट पर नजर आएंगी.

बता दें सलमान कल के एपिसोड में सुरभि और रोहित सुचांति से अपसेट नजर आए. उन्होंने श्रीसंत के करियर का मज़ाक उड़ाने और इसे लेकर घर का माहौल खराब करने के लिए उनसे सवाल किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कपड़े उतारो...', कास्टिंग काउच को लेकर 'कहानी घर-घर की' फेम श्वेता क्वात्रा का छलका दर्द, किया चौंकाने वाला खुलासा
'कपड़े उतारो...', कास्टिंग काउच को लेकर 'कहानी घर-घर की' फेम श्वेता क्वात्रा का छलका दर्द, किया चौंकाने वाला खुलासा
'इसीलिए बैंकॉक के बच्चे जैसा दिखता है,' भारती सिंह ने बेटे काजू को लेकर किया मजेदार खुलासा
'इसीलिए बैंकॉक के बच्चे जैसा दिखता है,' भारती सिंह ने बेटे काजू को लेकर किया मजेदार खुलासा
41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, वेडिंग डेट हुई कंफर्म, जानें कब और कहां करेंगी शादी?
41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, कंफर्म हो गई वेडिंग डेट
7 साल के लीप के बाद 'उड़ने की आशा' में आएगा नया मोड़, बदल जाएगा रेणुका का किरदार
7 साल के लीप के बाद 'उड़ने की आशा' में आएगा नया मोड़, बदल जाएगा रेणुका का किरदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget