एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT: निशांत भट्ट पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- मुझे नचनिया समझ रहे हो?

बिग बॉस का ओटीटी प्लेटफॉर्म वर्जन लगातार चर्चाओं में है. हाल ही में घर में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का रोद्र रूप नजर आया है. जिसे देखकर पूरा घर हैरान हो गया है.

बिग बॉस ओटीटी के लेटेस्ट एपिसोड में घर की बॉस लेडी अक्षरा सिंह और निशांत भट्ट के बीच हुई झड़प सुर्खियों में छाई हुई है. इस लड़ाई की शुरुआत जीशान के कैप्टन प्रतीक को की गई शिकायत के साथ हुई थी. दरअसल जीशान ने घर के कैप्टन को बताया कि निशांत, उर्फी और मूज ने अभी तक खाने का मेन्यू डिसाइड नहीं किया है और ना ही सब्जियां काटने का काम किसी को सौंपा गया है.

खाने को लेकर हुआ घर में बवाल

वहीं इसके बाद निशांत और उर्फी भी अपनी शिकायत लेकर प्रतीक के पास पहुंचे कि वो मेन्यू और क्वांटिटी के हिसाब से घर का खाना मैनेज नहीं कर पाएंगे. हालांकि कैप्टन प्रतीक ने इस मामले में निष्पक्ष रहने की कोशिश की. वहीं इसे लेकर अक्षरा ने कहा कि ये आपसी सहमति से किया जाना चाहिए और किसी से जबरदस्ती ना हो. लेकिन इसी बीच निशांत अक्षरा को किचन के मामले में दखल देने से मना करते हैं और घर का माहौल गरमा जाता है. अक्षरा इसके बाद भड़क उठीं और चिल्लाते हुए कहने लगीं कि मैं घर की कैप्टन हूं और मुझे बोलने का हक है. तुम मुझे नहीं बताओगे कि कहां और कब बोलना है.

निशांत पर भड़कीं अक्षरा सिंह

निशांत कहता है कि वो उनसे बात भी नहीं कर रहा और वो उनकी बात की बीच में आई है. उलझ पड़ीं. हालांकि इस जबरदस्त बहस के बीच घर के कैप्टन प्रतीक अक्षरा को शांत करते हुए दिखाई देते है. वहीं अक्षरा ये कहती हुई नजर आती है कि, मुझे कोई नहीं बता सकता कि क्या बोलना है, मैं एक पढ़ी लिखी फैमिली से आती हूं.

आप सब क्या मुझे नचनिया समझते है - अक्षरा

इस बीच अक्षरा कोने में चली जाती हैं और शमिता प्रतीक से उन्हें शांत करने के लिए कहती हैं. गुस्से से आग बबूला हुई भोजपुरी एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं बिहार, यूपी से आती हूं जहां मैं को हम कहते हैं, क्या मुझे नचनिया समझ रहे हो? तुम सब मुझे समझते क्या हो. मुझे मत बताओ कि क्या करना है और क्या नहीं. मुझसे दूर रहो. वो लगातार चीखती चिल्लाती हुए बेडरूम में चली जाती हैं. और वहां जाकर कहती हैं कि अगर मैंने आपा खो दिया तो सबको बीच में से फाड़ देंगे यहां पर. इसलिए अभी सब हमसे दूर रहिए. वहीं इस बीच उर्फी कहती हैं कि वो उनके लिए खाना नहीं बना सकती.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss OTT: बिग बॉस हाउस में इस शख्स के सामने छलका शमिता शेट्टी का दर्द, खूब बहाए आंसू, देखिए वीडियो

Good News: रोडीज और बिग बॉस फेम विशाल बनने वाले हैं पिता, पत्नी हीना सूरी हैं प्रेग्नेंट, जनवरी में आएगा बेबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'
1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'
'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द
'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget