एक्सप्लोरर

Pratik Sehajpal के प्यार में दीवानी हुईं अकासा सिंह, पहली बार मीडिया के सामने कही अपने दिल की बात

Akasa Singh On Pratik Sehajpal: बिग बॉस 15 में प्रतीक की नजदीकियां अकासा सिंह से कुछ ज्यादा ही बढ़ने लगी थीं. इन दोनों की दोस्ती और प्यार के चर्चों ने बिग बॉस के घर में तबाही मचा दी थी.

Akasa Singh Loves Pratik Sehajpal: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Big Boss 15) की कंटेस्टेंट रहीं बॉलीवुड सिंगर अकासा सिंह (Akasa Singh) ने हाल में बिग बॉस के घर में बने दोस्त प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) को लेकर अपनी फीलिंग्स बया की हैं. अकासा ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में प्रतीक की तारीफों के पुल बांध दिए हैं. वह उन्हें अच्छा इंसान और अपना कंफर्ट जोन कहती दिखीं.  

बिग बॉस के (Big Boss 15)  घर में मॉडल और अभिनेता प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक थे. वह पहले दिन से ही घर के अंदर और बाहर सुर्खियां बटोर रहे थे लेकिन प्रतीक को सबसे ज्यादा फुटेज तब मिली जब बिग बॉस के घर में उनकी नजदीकियां अकासा सिंह (Akasa Singh) से कुछ ज्यादा ही बढ़ने लगी थीं. इन दोनों की दोस्ती और प्यार के चर्चों ने बिग बॉस के घर में तबाही मचा दी थी. बिग बॉस ओटीटी 15 फर्स्ट रनर-अप प्रतीक से शो में अकासा सिंह की जमकर लड़ाई हुई थी लेकिन अब वह उनके प्यार में दीवानी हुई नजर आ रही हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AKASA (@akasasing)

अकासा एक सिंगर हैं. बिग बॉस 15 में वह भी शामिल हुई थी. शो में प्रतीक के साथ उनकी दोस्ती बहुत चर्चा में रही दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी उठी थीं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अकासा से प्रतीक के बारे में पूछा गया. इस पर अकासा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी. अकासा ने कहा, "मैं बिग बॉस में कोई खेल नहीं खेल रही थी और मैं नॉमिनेशन को इतना महत्व नहीं दे रही थी, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे उनके (प्रतीक के) साथ बैठकर समय बिताना चाहिए. क्योंकि मुझे लगा कि वह एक अच्छे इंसान हैं."

उन्होंने आगे कहा, "वह एक बहुत ही रियल इंसान हैं और शो के दौरान लोगों ने उनकी इस बात पर गौर नहीं किया था. हालांकि मैं उमर और सिम्बा के भी बहुत करीब थी. बस इतना है कि मैंने उनके साथ अपना कम्फर्ट जोन पाया और हमने एक साथ समय बिताना शुरू किया और यहीं से अफवाहें शुरू हो गई थीं."

खैर, इसमें कोई शक नहीं कि अकासा और प्रतीक की जोड़ी बहुत प्यारी लगती है. दोनों की बॉन्डिंग और दोस्ती फैंस को भी खूब पसंद आई थी. आज भी दर्शक उन्हें साथ देखना पसंद करते हैं. प्रतीक सहजपाल इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में नजर आ रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pratik Sehajpal (@pratiksehajpal)

अकासा ने पहले भी प्रतीक के साथ उनकी दोस्ती को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने मीडिया को जवाब दिया, ‘मेरी दोस्ती प्रतीक के साथ कोई नाटक नहीं थी, अगर ऐसा होता तो उस दिन मैं उनसे वार्डरोब मालफंक्शन होने के बावजूद लड़ती क्यों. अकासा ने ये भी कहा था कि वह बिग बॉस के बाहर भी प्रतीक की दोस्त रहेंगी. बिग बॉस के बाद प्रतीक और अकासा ने एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया था. 

खतरों के खिलाड़ी में खराब हुआ Pratik Sehajpal का हेलिकॉप्टर, जानलेवा स्टंट देख रुबीना की निकली चीख

Khatron Ke Khiladi 12: एविक्शन के बाद प्रतीक सहजपाल की शो में वापसी, खास अंदाज में किया कमबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
संभावना सेठ ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget