एक्सप्लोरर

बिग बॉस 12: नॉमिनेशन से बचने के लिए दीपक ने दी अपने बालों की कुर्बानी

बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क में करणवीर बोहरा, उर्वशी वानी को किडनैप करेंगे और फिरौती के तौर पर दीपक के बाल मांगेंगे. मजे की बात ये है कि दीपक इस टास्क को पूरा करेंगे और अपने बालों की कुर्बानी दे देंगे.

टेलीविजन दुनिया का सबसे फेमस शो 'बिग बॉस' के नए सीजन यानि 'बिग बॉस 12' को दर्शक खूब एन्जॉय कर रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस सीजन के तीसरे हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया को बेहद दिलचस्प बनाया गया. बिग बॉस ने कहा कि नॉमिनेशन टास्क में जोड़ियों के एक पार्टनर को सिंगल कंटेस्टेंट किडनैप करेंगे. किडनैप के बाद सिंगल कंटेस्टेंट का काम होगा कि वह दूसरे पार्टनर से किसी कुर्बानी की मांग करे. इस कुर्बानी की कीमत कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर को अपने बालों से चुकानी पड़ी है. इसकी एक झलक बिग बॉस के कल यानि 01 अक्टूबर के एपिसोड में देखने को मिली. आज के एपिसोड में पूरी कहानी पता चलेगी.

दरअसल, इस नॉमिनेशन टास्क में करनवीर वोहरा, उर्वशी वानी को किडनैप करेंगे और फिरौती के तौर पर दीपक के बाल मांगेंगे. मजे की बात ये है कि दीपक इस टास्क को पूरा करेंगे और अपने बालों की कुर्बानी दे देंगे.

01 अक्टूबर के एपिसोड के प्रीकैप में दीपक दूसरे कंटेस्टटेंट की मदद से अपने बालों का बलिदान करते दिख रहे हैं. आप इसकी एक झलक यहां देख सकते हैंः

बिग बॉस 12: नॉमिनेशन से बचने के लिए दीपक ने दी अपने बालों की कुर्बानी

हालांकि, इस तस्वीर में दीपक बिना बालों के तो नहीं दिख रहे लेकिन उनकी बिना बालों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. आप नीचे दीपक के बिना बालों की तस्वीर देख सकते हैंः

बिग बॉस 12: नॉमिनेशन से बचने के लिए दीपक ने दी अपने बालों की कुर्बानी

बिग बॉस के घर में तीसरे हफ्ते की इस नॉमिनेशन प्रक्रिया ने काफी हंगामा मचा दिया है. इस टास्क में बिग बॉस ने घरवालों के सामने ऐसे चैलेंज रखे कि मजबूत से मजबूत रिश्ते टूटने के कगार पर आ गए. टास्क में कहा गया है कि जोड़ी का दूसरा पार्टनर कुर्बानी नहीं दे पाया तो वह जोड़ी नॉमिनेट हो जाएगी. अगर जोड़ी ने कुर्बानी दे दी तो उनसे कुर्बानियों की मांग करने वाला सिंगल कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget