एक्सप्लोरर

भोजपुरी फिल्मों को जितनी कद्र मिलनी चाहिए, उतनी नहीं मिली: मोना लिसा

अभिनेत्री को लगता है कि इसका सिर्फ एक कारण है, और वह है मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों की कमी, जिस वजह से सिर्फ खास तबके, यानी निचले दर्जे के लोग ही इन फिल्मों को देखने जाते हैं.

मुंबई: अभिनेत्री मोना लिसा का कहना है कि भोजपुरी फिल्मों को जितनी कद्र मिलनी चाहिए, उतनी नहीं मिली, क्योंकि ये एक पर्दे वाले सिनेमाघरों के जरिये ज्यादा दर्शकों तक पहुंची ही नहीं. अभिनेत्री को लगता है कि इसका सिर्फ एक कारण है, और वह है मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों की कमी, जिस वजह से सिर्फ खास तबके, यानी निचले दर्जे के लोग ही इन फिल्मों को देखने जाते हैं.

यह पूछे जाने पर कि भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय होने के बावजूद उसे कमतर क्यों आंका जाता है, मोना लिसा ने आईएएनएस से कहा, "हो सकता है कम बजट की फिल्में बनना इसकी वजह हो. हमें मल्टीप्लेक्स वाले दर्शक नहीं मिलते, क्योंकि ये फिल्में सिर्फ एक पर्दे वाले सिनेमाघरों में ही रिलीज की जाती हैं. वहां सिर्फ खास किस्म के लोग ही जाते हैं. ये दर्शक निचले दर्जे के होते हैं."

मोना लिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. उन्होंने वर्ष 2008 में भोजपुरी फिल्म 'भोले शंकर' से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका मानना है कि तब से लेकर आज की तारीख तक सिनेमा जगत ने जबर्दस्त तरक्की की है.

 

उन्होंने कहा, "मैंने जब भोजपुरी फिल्म जगत में कदम रखा था, उस समय की तुलना में जबर्दस्त तरक्की देखी है. और विकसित होने में इसे समय लगेगा. किसी भी क्षेत्रीय भाषा की फिल्में शुरुआत में ही लोकप्रिय नहीं बन जातीं. हमारा उद्योग तरक्की कर रहा है. मैं महसूस करती हूं कि मुझे ईश्वर का आशीर्वाद मिला है, जिस कारण मैंने आजतक जो कुछ हासिल किया है, भोजपुरी फिल्मों के जरिये ही."

मोना लिसा विवादास्पद टीवी शो 'बिग बॉस' में नजर आई थीं. उनका कहना है कि इस शो ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई.

क्या आप बॉलीवुड में जाने की सोच रही हैं? यह पूछने पर उन्होंने कहा, "मैं कोलकाता से हूं, इसलिए मैंने जब मुंबई में अपने करियर की शुरुआत की, तो छोटे बजट की हिंदी फिल्मों से शुरू किया. उसके बाद मैंने भोजपुरी फिल्में कीं. एक कलाकार होने के नाते ..हर कलाकार काम चाहता है, वह चाहे जहां भी मिले..बॉलीवुड में, क्षेत्रीय भाषाओं में या कहीं भी. मैं सिर्फ काम चाहती हूं."

यह पूछने पर कि किसी हिंदी फिल्म का प्रस्ताव मिला तो उसमें काम करेंगी, मोना ने कहा, "बिल्कुल, बातचीत चल रही है..देखिए आगे क्या होता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget