एक्सप्लोरर

TV Actresses: भारती सिंह से लेकर देबिना बनर्जी तक, प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद काम पर लौटीं टीवी की ये एक्ट्रेसेस

Bharti Singh to Debina bonnerjee: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद तुरंत काम शुरु कर दिया और कुछ ऐसी भी रहीं जिन्हें काम पर लौटने में समय लग गया या लग रहा है.

TV Actresses Pregnancy: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद तुरंत काम शुरु कर दिया और कुछ ऐसी भी रहीं जिन्हें काम पर लौटने में समय लग गया या लग रहा है. प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद काम पर लौटने की वजह से कई एक्ट्रेसेस को तो लोगों ने काफी ट्रोल भी किया. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना काम करना जारी रखा. ये अभिनेत्रियां हैं जो मां बनने के तुरंत बाद काम पर लौट आईं.

गौहर खान

गौहर खान जिन्होंने इस साल मई में बेबी को जन्म दिया, वह जल्द ही काम पर वापस आ गईं. कुछ दिनों में वह शूटिंग और सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते हुए भी दिखीं. इसके अलावा बेटे जेहान को जन्म देने के कुछ ही दिनों के अंदर उनका वजन लगभग 10 किलो कम हो गया था.

सौम्या टंडन

भाभी जी घर पर हैं की सौम्या टंडन ने जनवरी 2019 में बेटे को जन्म दिया था, वह उसी साल मई में काम पर लौट आईं. लंबे टाइम के बाद काम पर वापस लौटने पर सौम्या बहुत खुश थी और कलाकारों और क्रू ने खुले दिल से उसका स्वागत किया. बच्चे के जन्म के बाद अपने करियर के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने तब कहा था, ''मेरा मानना ​​है कि एक महिला को लाइफ में वह हासिल करने से नहीं रोकना चाहिए जो वह चाहती है. मुझे लगता है कि मैं अब मजबूत हूं.

इशिता दत्ता

दृश्यम जैसी फिल्मों से मशहूर एक्ट्रेस इशिता ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है. काम से कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद अभिनेत्री अपने काम पर वापस आ गई है. उन्होंने अपने सेट से एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "डिलीवरी के बाद पहला शूट, सेट पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है". उन्होंने अपने काम के दौरान अपने बेटे से दूर रहने के बारे में भी बताया, "मैं महीनों से शूटिंग के लिए बाहर नहीं गई हूं. मेरे साथ वायु का न होना अजीब है.

भारती सिंह 

भारती सिंह ने उस समय सभी को चौंका दिया जब वह अपनी डिलीवरी के केवल 12 दिन बाद हुनरबाज़ के सेट पर लौट आईं. उन्होंने स्वीकार किया कि बच्चे को घर पर छोड़ने के बाद वह बहुत रोईं, लेकिन वह काम के नियम को तोड़ नहीं सकती थीं. उन्होंने उस दौरान कहा था कि मैं बहुत रोई हूं आज, बच्चा अभी 12 दिन का है लेकिन काम तो काम है. मैंने शो शुरू किया और फिनाले के लिए भी वापस आना है.

देबिना बनर्जी

देबिना बनर्जी जो कई टीवी सीरियल्स में दिखाई दे चुकी हैं. अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भले ही एक्ट्रेस टेलीविजन पर वापस नहीं लौटीं, लेकिन वह अपने व्लॉग के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. अपनी बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक मां के लाइफस्टाइल की वीडियो शेयर करती रहती हैं.

चारु असोपा

मेरे अंगने में एक्ट्रेस चारू असोपा पिछले नवंबर में अपनी बच्ची के जन्म के बाद से चारु काम पर लौट गईं. चारु एक सिंगल मदर हैं और काम के सिलसिले की बात हो या फिर फोटोशूट एक्ट्रेस अपने फैंस से भी जुड़ी रहती हैं और अब एक वह डेली सोप का भी हिस्सा हैं.

 

यह भी पढ़ें:  'अबाया पहनने से आप मुस्लिम नहीं बन जाते...' Rakhi Sawant पर क्यों फूटा Gauahar Khan का गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
संभावना सेठ ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
सास-बहू के किरदार से थक गईं स्मिता बंसल, छोड़ा लंबे डेली सोप का रास्ता, अब फाइनाइट शो में करेंगी काम
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई
क्या 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं दिलीप जोशी? 'जेठालाल' ने खुद बताई सच्चाई

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget