एक्सप्लोरर

'राम' के किरादार को अपने एक्टिंग करियर का रोड़ा मानते हैं अरुण गोविल, कही ये बड़ी बात

अरुण गोविल ने अपने इस किरदार के अलावा 'इतनी सी बात' 'श्रद्धांजलि' 'जियो तो ऐसे जियो' 'सावन को आने दो' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है, मगर लोग उन्हें राम की छवि से अलग भुला ही नहीं पाते थे. इस वजह से उन्होंने एक्टिंग से कन्नी काट ली.

साल 1987 में बनी रामानंद सागर की ऐतिहासित टीवी सीरीज रामायण में राम का किरदार अभिनेता अरुण गोविल ने निभाया था. छोटे पर्दे पर उनके अलावा कई कलाकरों ने राम का रोल निभाया लेकिन उनकी छवि जिस तरह दर्शकों के मन में बसी थी कि लोग उनकी छवि को भगवान राम की छवि मान कर पूजा करते नजर आ जाते.

अरुण गोविल ने अपने इस किरदार के अलावा 'इतनी सी बात' 'श्रद्धांजलि' 'जियो तो ऐसे जियो' 'सावन को आने दो' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है, मगर लोग उन्हें राम की छवि से अलग भुला ही नहीं पाते थे. इस वजह से उन्होंने एक्टिंग से कन्नी काट ली.

अपने करियर को लेकर अभिनेता एक मशहूर अखबार को दिए इंटरव्यू में बीते 14 सालों में कोई काम न करने को लेकर बयान दिया है. उन्होंने बताया कि शो के बाद उनके करियर एक ठहराव पर आ गया क्योंकि निर्माता उन्हें कमर्शियल फिल्मों के लिए सही नहीं मानते. 62 साल के अभिनेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि पिछले 14 सालों से उन्होंने कुछ खास परफॉर्मेंस करने के अलावा कुछ नहीं किया है.

अरुण ने अखबार को बताया, "एक तरफ, रामायण शो ने मुझे बहुत प्यार और प्रशंसा अर्जित करने में मदद की, लेकिन दूसरी तरफ मेरा करियर एक ठहराव पर आ गया. मैंने अपने करियर पर पूर्ण विराम लगाने से पहले कुछ और सालों तक काम किया. पिछले 14 सालों से मैंने कुछ नहीं किया है, शायद कुछ खास परफॉर्मेंस देने के अलावा कुछ नहीं. मैंने पूरी तरह से एक्टिंग करनी नहीं छोड़ी है लेकिन मैं तभी कोई जो मेरे लिए बेहतर होगा."

बिग बॉस के विवादित एक्स कंटेस्टेंट के साथ पारस की गर्लफ्रेंड का वीडियो हो रहा है वायरल

अपने करियर के बारे में बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि राम की भूमिका निभाने के बाद जब भी उन्होंने बॉलीवुड में लौटने या कुछ अलग करने की कोशिश की, तो लोगों ने उन्हें अस्वीकार कर दिया.

अभिनेता ने कहा, "रामायण के बाद मैंने अपने करियर की शुरुआत एक हिंदी फिल्मी नायक के रूप में की थी. जब मैं बॉलीवुड में वापसी करना चाहता था, तो निर्माताओं ने कहा, 'राम के रूप में आपकी छवि इतनी मजबूत है, हम आपको किसी और के रूप में कास्ट नहीं कर सकते या आपको साइड रोल की भूमिका नहीं दे सकते.' उन्होंने महसूस किया कि मैं अब कमर्शियल फिल्मों के लिए उपयुक्त नहीं हूं."

अरुण गोविल ने कहा: "यह (रामायण) मेरे करियर का सबसे बड़ा शून्य बिंदु बन गया और मुझे अहसास हुआ कि मैं कभी भी उस तरह से शोबिज में काम नहीं कर सकता, जैसा मैं करना चाहता था. मैंने कुछ टीवी शो किए लेकिन जब भी मैंने कुछ किया, लोगों ने मुझे यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया, 'अरे! रामजी क्या करे हैं.''

रामायण के अलावा, अरुण गोविल ने कई हिंदी, भोजपुरी, उड़िया और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है जैसे 'पहेली', 'जुदाई', 'एडू कोंडलास्वामी', 'बुक भारा भालोबाशा' और 'मुक्काबला'. उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया है, जिसमें 'सांझी', 'अंतराल', अंतरिक्ष और अहसास - कहानी एक घर की शामिल हैं.

बिग बॉस 13: घर के अंदर कश्मीरा शाह ने कमाई तारीफें, विकास गुप्ता ने इस वजह से लगाया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget