एक्सप्लोरर

Watch: पहली एनिवर्सरी पर गोविंदा की भांजी आरती ने पति संग दूसरी बार मंदिर में की शादी, भगवान शिव- पार्वती का भी यहीं हुआ था विवाह

Arti Singh: गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने अपनी शादी की पहली एनीवर्सरी पर पति संग मंदिर में दूसरी बार फेरे लिए हैं. एक्ट्रेस एक वीडियो शेयर कर इसकी झलक भी दिखाई है.

Arti Singh Remarried With Husband : गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने 39 साल की उम्र में दीपक चौहान संग पिछले साल शादी की थी. तब से ये जोड़ी हमेशा कपल गोल सेट करती रहती है. वहीं आरती और दीपक की शादी को अब एक साल हो गया है. दिलचस्प बात है कि इस जोड़ी ने अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी पर उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी की है. इसकी वीडियो भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिस पर फैंस अब खूब प्यार बरसा रहे हैं.

आरती सिंह ने पति संग मंदिर में की दोबारा शादी
28 अप्रैल, 2025 को, आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट की थी. वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति दीपक चौहान संग त्रियुगीनारायण मंदिर में पूरे रीति-रिवाजों के साथ अपनी पहली सालगिरह के मौके पर दोबारा शादी करती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान आरती ने अपनी बेबी पिंक साड़ी पहनी हुई थी. वीडियो में आरती और उनके पकि दीपक भगवान का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए और सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो में आरती पति दीपक के पैर छूती हुई दिखती हैं तो उनके पति भी उनके पैर छूते नजर आते हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए, आरती ने खुलासा किया कि यह उनके पति दीपक की इच्छा थी कि वह उनसे त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी करें.

आरती ने लिखा पहली सालगिरह हमेशा याद रहेगी
आरती ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “ "त्रियुगीनारायण मंदिर .. उत्तराखंड जहाँ शिव जी और पार्वती माँ की शादी हुई थी और आज तक वह अखंड अग्नि जल रही है. दीपक का सपना था कि वह वहां शादी करे और भगवान शिव और पार्वती माँ का आशीर्वाद ले.. इसलिए हमारी पहली शादी की सालगिरह पर हमने वही कपड़े पहने जो हमने अपने पहले फेरों पर पहने थे. यह दिव्य था. माता पार्वती और भगवान शिव हमें आशीर्वाद दें और हमें हर बुरी नज़र से बचाएं. पहली सालगिरह हमेशा याद रहेगी और हम इस एहसास को कभी नहीं भूलेंगे."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh chauhan (@artisingh5)

बता दें कि त्रियुगीनारायण मंदिर भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें भगवान विष्णु भी शामिल हुए थे. मंदिर का मुख्य आकर्षण एक अखंड अग्नि है जो इसके सामने जलती रहती है, और ऐसा माना जाता है कि यह वही अग्नि है जो शिव-शक्ति के मिलन के बाद से जल रही है.

25 मार्च, 2024 को मुंबई में की थी आरती और दीपक ने शादी
आरती सिंह और दीपक चौहान ने 25 मार्च, 2024 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी. उनकी शादी एक ग्रैंड वेडिंग थी, जिसमें गोविंदा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर और रश्मि देसाई सहित कई हस्तियाँ शामिल हुई थीं.

ये भी पढ़ें:-सलमान खान ने शर्टलेस होकर पूल में दिए पोज, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगा दी आग, लोग बोले- 'भाई का जलवा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aanchal Singh Marriage Post: मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget