एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: माया ने अनुपमा-अनुज के खिलाफ रचा शण्यंत्र, छोटी अनु को ढाल बनाकर अपने इरादे में होगी कामयाब!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया और अनुपमा के सामने माया की सच्चाई आ गई है. हालांकि, माया हार नहीं मानेगी. उसने दोनों को अलग करने का एक और नया प्लान बनाया है.

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि माया की सच्चाई अनुपमा और अनुज कपाड़िया के सामने आ गई. अनुज गिल्टी फील करता है कि उसने अनुपमा को पिकनिक वाली बात नहीं बताई. हालांकि, अनुपमा को उस पर यकीन होता है और वह अपने अनुज पर पूरा भरोसा दिखाती है. वहीं, माया मगरमच्छ के आंसू बहाकर उन्हें अपने काबू में लाने की कोशिश करती है.

माया ने अनुज को याद दिलाया वादा

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा के लिए अपने प्यार का इजहार करता है और माया से साफ कह देता है कि उसे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. वह अनुपमा से प्यार करता था, है और हमेशा करता रहेगा. इसके बाद बरखा और अंकुश माया को घर से बाहर जाने के लिए कहते हैं. बरखा कहती है कि अगर माया कपाड़िया हाउस में रहेगी तो सिर्फ अनुज और अनुपमा के बीच क्लेश होंगे. ये सुनकर माया तुरंत अनुज को उसका वादा याद दिला देती है. माया याद दिलाती है कि अनुज ने उसे एक महीने और रुकने का वादा किया था.

अनुपमा ने माया को सुनाई खरी-खोटी

माया के वादे की बात सुनकर अनुपमा को एक और झटका लगता है. अनुज सफाई में कहता है कि उसे उस वक्त माया के इरादे नहीं पता थे, लेकिन जब उसकी सच्चाई सामने आ गई है तो कोई वादा नहीं होगा. वह उसे जाने के लिए कह देती है. माया गिनाने की कोशिश करती है कि अनुपमा की गैर-मौजूदगी में उसने कपाड़िया हाउस का ख्याल रखा. इस पर अनुपमा कहती है कि छोटी अनु का ख्याल रखा, सही है, लेकिन अगर वह उसके पति का ख्याल रखने की कोशिश करेगी तो कोई औरत नहीं सहेगी. वह दूसरी औरत बनने की फिराक में थी ये उसे शक होने लगा था, लेकिन अब यकीन हो गया है.

माया ने अनुज-अनुपमा को दी धमकी

जब माया को लगा कि अब उसकी नहीं सुनने वाला कोई तो उसने धमकी दी कि वह अकेले नहीं बल्कि छोटी अनु को भी लेकर जाएगी, क्योंकि वह उसकी बायोलॉजिकल मदर है. हालांकि, अनुज उसे अनु को न ले जाने के लिए कहता है. अनुपमा और अनुज छोटी अनु के दूर के विचार से ही दुखी हो जाते हैं.

माया बनाएगी नया प्लान

अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि, अनुपमा अपने बर्थडे पर अनु और अनुज के साथ अनाथ आश्रम में बर्थडे सेलिब्रेट करती है, साथ ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करती है. जबकि माया परेशान हो जाती है कि वे कहां हैं? इसके बाद जब कपाड़िया हाउस में सेलिब्रेशन होता है, तब माया अनुज-अनुपमा से कहती है कि उसकी फ्लाइट आज की नहीं मिली, वह कल सुबह जाएगी. इसके बाद वह छोटी अनु को देख गले लगाकर अनुपमा की तरफ देखकर मुस्कुराने लगती है. उसकी मुस्कुराहट से लगता है कि वह उनके खिलाफ सॉलिड प्लान बना रही है.

यह भी पढ़ें- क्या टीवी के इस फेमस एक्टर ने गुपचुप रचा ली है शादी? पहली पत्नी से तलाक के 2 साल बाद ही किया Move On

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget