एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: टूट गई अनुपमा की आखिरी उम्मीद, बरखा के बहकावे में आकर अनुज ने कर दी बड़ी गलती!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अनुज और अनुपमा के बीच की दूरियां कम होते-होते रह गईं. लाख कोशिशों के बाद भी बरखा की साजिशें रंग लाईं. जानते हैं आगे क्या होगा.

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि दोनों को किस्मत एक बार फिर मिलवाना चाहती थी. अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से मिलने के लिए बहुत बेताब हैं. जब से उन्हें पता चला कि वे मिलने वाले हैं, अनुपमा-अनुज के साथ-साथ बरखा, माया और वनराज की भी नींद उड़ी हुई है. हालांकि, अब आखिरकार बरखा, माया और वनराज चैन की सांस लेने वाले हैं.

अनुपमा से दूर जाने के डर से बेचैन हुआ वनराज

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज कपाड़िया ऑफिस आकर अपने कैबिन में बैठता है. अंकुश उसे उसकी कुर्सी पर बैठने की बात कहता है. अनुज इनकार करता है, क्योंकि उसने अपना सबकुछ अनुपमा और अंकुश के नाम कर दिया है. हालांकि, अंकुश उसे कहता है कि आज भी सबकुछ उसी का है. वहीं, दूसरी ओर अनुपमा अनुज से मिलने के लिए बेताब है. वह जैसे ही ऑफिस में जाने वाली होती है, वनराज का फोन आ जाता है. वनराज बेचैन है कि कहीं अनुपमा अनुज से मिलने के बाद दोनों की दूरियां कम न हो जाएं. हालांकि, अनुपमा वनराज की बातों का उल्टा जवाब देकर फोन काट देती है.

बरखा ने भरे अनुज के कान

दूसरी ओर जब अंकुश अनुज को अनुपमा से मिलकर सबकुछ ठीक करने की बात कहता है तो बरखा अनुज के कान भर देती है. बरखा अनुज से कहती है कि अब अनुपमा ने मूव ऑन कर लिया है. उसने अनुपमा को बहुत दुख दिया है. जब वह कांताबेन के घर गई थी, तब उसे पता चला था कि अनुपमा के मन में बहुत कुछ भरा है. अगर दोबारा मिल भी जाते हैं तो भी अनुपमा अपने बच्चों के इर्द-गिर्द ही रहेगी. इतने में अनुपमा कपाड़िया एंपायर में एंट्री करती है और उसे देख अनुज इमोशनल हो जाता है.

अनुपमा से नहीं मिला अनुज

अनुपमा और अनुज आमने-सामने होते हैं, लेकिन बरखा के बहकावे में आकर वे एक-दूसरे से नहीं मिल पाते हैं. अनुपमा को रिसेप्शन पर ही रोक दिया जाता है. बरखा अनुज से पेपर साइन करवाने लगती है और अनुपमा को बाहर रुकवा देती है. अंकुश अनुज को अनुपमा से मिलने की बार-बार गुजारिश करता है.

अनुपमा की टूटी आखिरी उम्मीद

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि अंकुश अनुपमा को अनुज के पास ले जाता है, लेकिन बरखा के बहकावे में आकर अनुज वहां से चला जाता है. जब अनुपमा कैबिन में आती है तो वहां अनुज नहीं होता है. ये देख वह टूट जाती है. अनुज ने अनुपमा से मिलने का आखिरी मौका भी गंवा दिया. अब देखते हैं, उनके बीच की दूरियां कैसे मिटती हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss में बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं Shehnaaz Gill, कहा- 'मोटी होने पर लोग मुझ पर करते थे कमेंट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी प्रायोरिटी...', पति संग बैंकॉक में शिफ्ट हुईं अविका गौर, फिल्मों में नहीं करेंगी काम? दिया जवाब
'मेरी प्रायोरिटी...', पति संग बैंकॉक में शिफ्ट हुईं अविका गौर, फिल्मों में नहीं करेंगी काम? दिया जवाब
शुभेंदु अधिकारी के बंगाल का CM बनते ही खुशी से झूम उठी ये एक्ट्रेस, कहा- बधाई हो दादा
शुभेंदु अधिकारी के बंगाल का CM बनते ही खुशी से झूम उठी ये एक्ट्रेस, कहा- बधाई हो दादा
मां की भूमिका और जिम्मेदारी पर संगीता घोष ने की बात, बोलीं- मां बनने पर बदल गई जिंदगी
मां की भूमिका और जिम्मेदारी पर संगीता घोष ने की बात, बोलीं- मां बनने पर बदल गई जिंदगी
'मेरी 3 माएं हैं...', मदर्स डे पर शुभांगी अत्रे को सताई मां और बहनों की याद, बताया 'सबसे बड़ी ताकत'
'मेरी 3 माएं हैं...', मदर्स डे पर शुभांगी अत्रे को सताई मां और बहनों की याद, बताया 'सबसे बड़ी ताकत'

वीडियोज

Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama
सलमान खान की SVC 63 का Promo Shoot, Nayanthara संग Mass Entry और Title Reveal पर बड़ा अपडेट!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना, वीडियो वायरल
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
Embed widget